samvaad
Home Blog Page 24

ब्रेकिंग जशपुर – फर्जी दावा आपत्ति बनाकर पति पत्नी का छीन लिया मत देने का अधिकार,पूर्व में पति-पत्नी रह चुके है जनप्रतिनिधि,sdm दफ्तर पहुंच लगाया न्याय की गुहार।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में फर्जी दावा आपत्ति बनाकर पति पत्नी का मतदाता सूची से नाम काटने का मामला सामने आया है.पीड़ित पति-पत्नी पूर्व में भी पंचायत चुनाव के सरपंच व जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुए थे.इस बार भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरपंच व जनपद सदस्यक पद पर चुनाव लड़ना चाहते थे. पंचायत चुनाव में भाग लेने व मत डालने से वंचित होने के बाद बगीचा sdm दफ्तर पहुंचकर दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत दिया है एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने sdm से गुहार लगाया हैं।

बगीचा जनपद पंचायत के सराइपानी गांव में फर्जी दावा आपत्ति बनाकर नैहरसाय व पत्नी मैथली नाग का मतदाता सूची से नाम काट दिया गया है. जिसके बाद दर्जनों ग्रामीणों ने बगीचा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या से अवगत करा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील किया है. नैहर साय और पत्नी मैथली नाग पूर्व में पंचायत से चुनाव लड़ते आ रहे है और जनपद सदस्य, सरपंच के पद पर पति पत्नी निर्वाचित भी हुए है।
नैहर साय ने बताया कि साजिश के तहत मुझसे व मेरी पत्नी से मत देने का अधिकार छीन लिया है.हम पति पत्नी इस बार पंचायत चुनाव में सरपंच व जनपद सदस्य के पद पर चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर किए थे।

एसडीएम ऋतुराज बिसेन ने बताया कि ग्राम पंचायत सराइपानी के नैहर साय और उसकी पत्नी मैथली नाग का मतदाता सूची से नाम काटने का मामला मेरे संज्ञान में आया है.अक्टूबर 2024 में दावा आपत्ति के बाद नैहर साय एवं उनकी पत्नी का नाम काटा गया था जिसे नैहर साय ने फर्जी बताया है. शिकायत आवेदन पर जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज – सातवीं कक्षा के छात्र का फंदे पर लटकती मिली लाश, लाश के नीचे मिला बियर और नमकीन के खाली बोतल, पुलिस जांच में जुटी।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 7वीं कक्षा के एक छात्र की लाश फंदे पर लटकटी मिली है। लाश के पास बीयर की खाली बोतलें, पानी पाउच और एक चाकू भी बरामद की गई है। मामला सिटी कोतवाली के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कृष्णा नगर का बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार छात्र अनुराग श्रीवास (14) पिता रामचंद्र श्रीवास, कृष्णा नगर का निवासी था। मृत छात्र गुरुवार की शाम को अचानक लापता हो गया था। परिवार के लोग रात भर उसकी पतासाजी करते रहे, लेकिन वह कही नहीं मिला। छात्र के पिता रामचंद्र श्रीवास ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की देर शाम अनुराग अपने घर से टॉयलेट जाने के नाम से निकला था। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई। गुरुवार रात में ही मानिकपुर पुलिस चौकी में भी इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस भी रात भर अनुराग को खोजती रही, लेकिन छात्र का कही सुराग नहीं मिला।

छात्र के पिता ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह पुलिस से जानकारी मिली कि अनुराग नाले के किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। छात्र की मौत कब, कैसे और किन परिस्थिति में हुई है? पुलिस इसकी जांच कर रही है है।

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने पेड़ पर छात्र की लाश देखकर सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।​ फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है। पी एम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।

14 वर्षीय अनुराग श्रीवास की फाइल फोटो है। इसी की लाश फंदे पर लटकी मिली है।
14 वर्षीय अनुराग श्रीवास की फाइल फोटो है। इसी की लाश फंदे पर लटकी मिली है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस शराब और दोस्तों के एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले को लेकर खुलासा करेंगे।

*ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का हुआ समापन,मुख्य अतिथि के तौर पर अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल…..*

0

*ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का हुआ समापन,मुख्य अतिथि के तौर पर अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल…..*

जशपुरनगर। ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता ग्राम पंचायत – पेमला में आयोजन का आज समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय शामिल हुए,ग्रामीणों ने सुवा गीत के माध्यम से उनका भव्य रुप से स्वागत किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीम ने भाग लिया जिसमें फाइनल मुकाबला लुड़ेग और मुंडाडीह के बीच खेला गया ,जिसमें मुंडाडीह की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और लुड़ेग ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 84 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया,लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुड़ाडीह की टीम महज 34 रन ही बना सकी।इस तरह से फायनल मुकाबला में लुड़ेग की टीम ने बाजी मारी।और विजेता टीम लुड़ेग को प्रथम पुरस्कार 25000 हजार,एवं उपविजेता मुड़ा टोली की टीम को द्वितीय पुरस्कार 15000 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया।श्री साय ने क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की जमकर सराहना की,साथ ही विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी,उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को अनुशासन की सिख मिलती है।इस मौके पर समजीत चांद, सरपंच पारसनाथ साय, वीरेंद्र सिंह, बोध साय, संदीप पैंकरा, दिलेश्वर पैंकरा, राजेंद्र यादव, यादव, चंद्रशेखर, कीर्तन यादव, रामप्रसाद,श्रवण,बबलू, भूषण वैष्णव एवं समस्त ग्रामीण जन, माताएं , बहनें उपस्थित हुए रहे।

*जिले में भाजपा मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री की सहमति से बगीचा, कांसाबेल और पत्थलगांव में इन्हें मिली मंडल अध्यक्ष का दायित्व…….*

0

*जिले में भाजपा मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री की सहमति से बगीचा, कांसाबेल और पत्थलगांव में इन्हें मिली मंडल अध्यक्ष का दायित्व…….*

रायपुर।बड़ी खबर जशपुर जिले से आ रही है,जहां जिले में बचे हुए मंडल अध्यक्ष की घोषणा हुई है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं महामंत्री पवन साय की सहमति से जिले में अंकित बंसल को पत्थलगांव मंडल अध्यक्ष, सुदाम पंडा को कांसाबेल मंडल अध्यक्ष एवं बगीचा में हरीश यादव को मंडल अध्यक्ष की दायित्व सौंपा गया है।

*त्रि –पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी को लेकर मंडल की बड़ी बैठक, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल, एकजुटता पर दिया गया जोर…….*

0

*त्रि –पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी को लेकर मंडल की बड़ी बैठक, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल, एकजुटता पर दिया गया जोर…….*

दोकड़ा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक दोकड़ा मंडल के बगिया में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने पार्टी की मजबूती और एकजुटता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी सहमति से आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने के लिए मेहनत करें और पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें।

बैठक में डीडीसी और बीडीसी के प्रत्याशियों के चयन पर गहन चर्चा की गई, साथ ही उनके पैनल को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ताओं में है, और अगर हम सभी एकजुट होकर काम करेंगे तो हम आगामी चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा, “भा.ज.पा. को पंचायत स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा, ताकि हमारी पार्टी हर स्तर पर विजयी हो।”

इस बैठक में मंडल अध्यक्ष रवि यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, विपिन यादव, महादेव यादव, सत्यनारायण सिंह, हिरामती पैंकरा, जयंती सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने पार्टी के चुनावी रणनीति और आगामी कार्यों पर चर्चा की और आगामी चुनावों में भाजपा की सशक्त उपस्थिति के लिए रणनीतियाँ बनाई।

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को आम जनता तक पहुँचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग भाजपा के समर्थन में आएं। कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में जन जागरूकता अभियान चलाएंगे।

इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भर दिया है, और सभी ने आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

*मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने बताई समस्या, तत्काल बैटरी चलित ट्राय सायकल मिलने से आई चेहरे में नई मुस्कान*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे जतन साय एवं सुलेमान को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल*

*मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने बताई समस्या, तत्काल बैटरी चलित ट्राय सायकल मिलने से आई चेहरे में नई मुस्कान*

*खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद*

जशपुरनगर।आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे दिव्यांग जतन साय पैंकरा एवं सुलेमान लकड़ा को एक बड़ा सहारा मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय कलेक्टर श्री रोहित व्यास पुलिस अधीक्षक श्री शशी मोहन सिंह और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
बीमारी की वजह से बगीचा विकास खंड के ग्राम पसीया निवासी श्री जतन साय पैंकरा को चलने फिरने असमर्थ थे। अपने दिनचर्या के कामों में भी उन्हें किसी और पर निर्भर रहना पड़ता था,वहीं सुलेमान लकड़ा घुटमुंडा तहसील कुनकुरी निवासी 4 साल के उम्र में पीलिया बीमारी से ग्रसित हो जाने से चलने फिरने में असमर्थ हो गया।उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन देकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया और ट्राई साइकिल प्रदान करने की मांग की। कैंप कार्यालय बगिया में उन्हें मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा आज बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

*मुख्यमंत्री ने एसपी श्री शशिमोहन सिंह को एसएसपी के पद पर पदोन्नत होने पर पहनाया बैच एवं स्टार*

0

*समाचार*

*मुख्यमंत्री ने एसपी श्री शशिमोहन सिंह को एसएसपी के पद पर पदोन्नत होने पर पहनाया बैच एवं स्टार*

*जशपुरनगर, 14 जनवरी 2025/* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया स्थित अपने निजी निवास में जशपुर के पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर पदोन्नत होने पर पीपींग सेरेमनी में बैच एवं स्टार पहनाया। कमिश्नर श्री नरेन्द्र सिंह दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित उनकी धर्मपत्नी रेखा सिंह एवं बेटे रिभु समर्थ सिंह इस अवसर पर उनके साथ मौजूद थे।
एसएसपी श्री शशिमोहन सिंह 1997 में बैच के डीएसपी हैं। 2012 में उन्हें आईपीएस अवार्ड किया गया था। विगत एक वर्ष से वे जशपुर में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*फरसाबहार में स्नेक पार्क और तपकरा को तहसील बनाने की घोषणा*

*जशपुर जिले में 87.31 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन*

*पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल*

रायपुर 14 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान शामिल है। उन्होंने देश के सर्वाेच्च पद राष्ट्रपति के लिए आदिवासी महिला को अवसर दिया। आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी है, छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री एक आदिवासी है, यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच का ही परिणाम है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारी सरकार का ध्येय वाक्य है। इसके माध्यम से हम विजन-2047 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में आप सबके सहयोग से सफल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। इससे लोगों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। हमने पिछले एक साल में मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी समुदाय के समग्र विकास और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पीएम जनमन, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। उन्होंने इन योजनाओं में आदिवासियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण आहार, रोजगार और मकान से लेकर हर जरूरत का ध्यान रखा है। छत्तीसगढ़ सरकार इन योजनाओं में तेजी से आदिवासी समुदाय को लाभान्वित कर रही है। हमारी सरकार आदिवासी समुदाय के साथ ही सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली लाने और उनके उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर फरसाबहार में स्नेक पार्क और तपकरा को तहसील बनाने और पमशाला के स्टेडियम के समतलीकरण के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने 87 करोड़ 31 लाख 98 हजार रूपए लागत् के 507 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 85.08 करोड़ रूपए की लागत के 483 कार्यों का भूमिपूजन एवं 2.23 करोड़ की लागत से निर्मित 24 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने शपथ-ग्रहण के दूसरे ही दिन कैबिनेट की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना से प्रदेश के 18 लाख परिवारों को लाभान्वित करने तत्काल निर्णय ले लिया था। हमने तेंदूपत्ता संग्रहण दर को चार हजार रूपये से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया है। इससे वनवासी भाईयों के जीवन स्तर में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश में धान की खरीदी कर रहे हैं। हम किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान तत्काल कर रहे हैं। धान खरीदी समाप्त होते ही अंतर की राशि भी उनके बैंक खातों में जमा करा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में कहा कि आदिवासी कंवर समाज तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जो समाज अपनी दिशा और दशा पर लगातार चिंतन करता है, आपस में विचार-विमर्श करता है, कुरीतियों को दूर करता है, विकास के अवरोधों को चिन्हित करते हुए उन्हें दूर करने का जतन करता है, उस समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि यह अवसर अपनी उपलब्धियों को साझा करने और एक दूसरे के अनुभवों से सीखने और एक दूसरे को प्रेरित करने का भी अवसर है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की श्रीमती गोमती साय ने कंवर समाज को विकास कार्यों के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री महेश्वर साय द्वारा लिखित पुस्तक ‘कंवर जनजाति के सामाजिक एवं आर्थिक विकास’ तथा ‘बदलता अबूझमाड़ एवं अन्य कहानियां’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, कंवर समाज के अध्यक्ष श्री भरत साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

*रौतिया समाज के जोन स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुई,सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्षा व पत्थलगांव विधायक गोमती साय,कहा गौरवशाली संस्कृति एवं जनजातीय परम्परा के लिये जानी जाती है सामाज,सहज-सरल स्वभाव के साथ अपने अटूट एकता संघठन के लिये पूरे प्रदेश में मिशाल..!*

0

*रौतिया समाज के जोन स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुई,सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्षा व पत्थलगांव विधायक गोमती साय,कहा गौरवशाली संस्कृति एवं जनजातीय परम्परा के लिये जानी जाती है सामाज,सहज-सरल स्वभाव के साथ अपने अटूट एकता संघठन के लिये पूरे प्रदेश में मिशाल..!*

जशपुरनगर:-अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद प्रांतीय शाखा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आयोजित जोन स्तरीय वार्षिक सम्मेलन एवं खेलकूद कार्यक्रम ग्राम उपरघिंचा में शामिल हुईं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व पत्थलगांव विधायक श्रीमति गोमती साय।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि— रौतिया समाज अपने गौरवशाली संस्कृति एवं जनजातीय परंपरा के लिए जानी जाती है।
समाज सरल ,सहज स्वभाव के साथ अपने अटूट एकता व संगठन के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाता है। मैं हमेशा से रौतिया एकता के बहुत करीब और सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमो में शामिल होती रहीं हूं।
श्रीमती गोमती साय जी ने समाज के मांग पर ग्राम उपरघिंचा में सांस्कृतिक मंच के निर्माण हेतु 12 लाख रुपए देने की घोषणा कीं।
समापन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री निमिष कुमार यादव जनपद सदस्य फरसाबहार,श्री अनिल माली
व समाज की ओर से प्रांतीय सचिव श्री सांझू राम , कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री मीनू सिंह ,श्री विजय सिंह,श्री संजय सिंह ,श्री राहुल सिंह, ,श्री आनंद सिंह,श्री उमेश सिंह,श्री सुनील सिंह, श्री दीपक सिंह,श्री शिवा सिंह,श्रीमती सविता सिंह , श्रीमती किरण सिंह , श्री सुमेश्वर सिंह, श्री रामदयाल सिंह ,श्री लक्ष्मीनारायण सिंह,श्री कलेश्वर सिंह, श्री प्रेम कुमार सिंह , श्री बालकुमार सिंह,श्री शिव कुमार सिंह ,श्री जगदीश्वर सिंह,श्री रमेश सिंह और सभी सम्माननीय समाज बंधुओं एवं माताओं बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश मा बाल बच्चन ला 32 साल बाद मिलिस मुआवजा, भालू के हमला म पीड़ित दूनो आँख खो देहे रहीस, बेटीमन के पढ़ाई अउ बियाह म करिही खर्चा, पीड़ित म मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आभार करे हे…….*

0

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश मा बाल बच्चन ला 32 साल बाद मिलिस मुआवजा, भालू के हमला म पीड़ित दूनो आँख खो देहे रहीस, बेटीमन के पढ़ाई अउ बियाह म करिही खर्चा, पीड़ित म मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आभार करे हे…….*

जशपुरनगर। भालू के हमले म दूनो आँख खो देहे बाल बच्चन ला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 32 साल बाद मुआवजा राशि मिल पाई। रविवार के दिन मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया म उनकी पत्नी कौशल्या साय ह मुआवजा राशि के चेक देहे, त येकर बाद बाल बच्चन अउ ओकर परिवार भावुक हो गे। आर्थिक कठिनाई म जूझत ये परिवार ह सहायता राशि पाके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आभार जताए हवे।

जिले के दुलदुला ब्लाक के ग्राम पंचायत कस्तुरा के आश्रित ग्राम केंदपानी के निवासी पीड़ित बाल बच्चन सिंह ह बताए के 24 सितंबर 1992 के दिन वो अपन गाँव के जंगल म नित्यकर्म के खातिर गए रहिस। ओतको झाड़ी म बैठे भालू ह उनकर ऊपर हमला कर देहे, अउ ओह दिन उनकर दूनो आँख के रोशनी चली गे। इलाज के बाद उनका जीवन तो बच गे, पर आँख के रोशनी गवां देहे।

बाल बच्चन के बड़े भाई रंथू सिंह ह बताइस के घटना के बाद ओकर परिवार ह आर्थिक संकट म पड़ गे रहिस। बाल बच्चन के शादी तो 5 महीना पहिले होए रहिस, पर आँख के रोशनी चले जाबे से ऊ काम नइ कर पावत रहिस। ऐसे म ओकर परिवार ह मदद करे रहिस। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी मन पीड़ित परिवार ले मिले रहिन अउ जल्दी मुआवजा राशि देबे के आश्वासन दिए रहिन, फेर उहू पूरा नइ हो पाय।

बाल बच्चन ह आर्थिक सहायता के उम्मीद म अधिकारियों के पास कई बार गए, फेर कहीं से सुनवाई नइ होईस। आखिरकार 25 सितंबर 2024 के दिन बगिया म जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ओहर अपील करे। मुख्यमंत्री ह बाल बच्चन के दुख सुनके वन विभाग के अधिकारी मन ला तुरंत मुआवजा राशि के भुगतान के निर्देश दिए रहिन।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आभार जताए:

बाल बच्चन के परिवार म ओकर पत्नी अउ तीन संतान हवे। बड़े बेटा रोजगार म लग गे हवे, अउ बड़ी बेटी 12वीं अउ छोटी बेटी 8वीं कक्षा म पढ़त हवे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 32 साल बाद 2 लाख मुआवजा राशि मिलिस। बाल बच्चन ह कहिस के मुआवजा राशि से ओ ह अपन दूनो बेटी के पढ़ाई पुरा कराए अउ पढ़ाई खत्म होए के बाद ओकर बियाह म ये राशि खर्च करही।