Home Blog Page 25

*डीडीसी सालिक साय ह धान खरीदी के करीन शुभारंभ, कहिस – किसान मन ला 72 घँटा म मिलही भुगतान, विष्णु के सुशासन ले संवरत हवे छत्तीसगढ़…*

0

*डीडीसी सालिक साय ह धान खरीदी के करीन शुभारंभ, कहिस – किसान मन ला 72 घँटा म मिलही भुगतान, विष्णु के सुशासन ले संवरत हवे छत्तीसगढ़…*

कांसाबेल (जशपुर)। प्रदेश म किसान मन बर धान खरीदी के तिहार सुरू होगे हवय। जशपुर जिला के कई धान उपार्जन केंद्र मन म ये अवसर म विधिवत पूजा-अर्चना संग धान खरीदी के शुरुआत कर गे। खास अवसर म जशपुर जिला के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चोंगरी बहार म धान खरीदी के शुभारंभ कर गे, जिहां प्रदेश भाजपा अजजा मोर्चा के उपाध्यक्ष अउ जिला पंचायत सदस्य जनसेवक श्री सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप म मौजूद रहिन। कार्यक्रम म कई भाजपा नेता अउ किसान मन भी उपस्थित रहिन, जेन मन धान खरीदी के प्रक्रिया के सुचारु रूप से चलाय बर अपन समर्थन देवय।

मुख्य अतिथि श्री सालिक साय कहिस कि जशपुर जिला के माटी पुत्र अउ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व म राज्य सरकार किसान मन के हित म कई महत्वपूर्ण कदम उठाय हवंय, जेन से प्रदेश म खेती अउ किसानी के क्षेत्र म नवा उत्साह आय हे। उहां बताइस कि राज्य सरकार के तहत इस बेर धान बेचई वाला किसान मन ला एक खास सुविधा मिलही। साल 2024 म पहली बार किसान मन ला धान बेचाय के बाद 72 घँटा के भीतर सीधे उनके खाता म भुगतान मिल जाही। ये पहल किसान मन के आर्थिंक स्थिति म सुधार लाने म मददगार साबित होही, अउ किसान मन ला उनकर उत्पाद के उचित कीमत जलदी मिल सकही।

श्री साय आगे कहिन कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन म किसान मन ला हर कदम म मदद मिलत हे। इसके परिणामस्वरूप राज्य म कृषि क्षेत्र म तेजी से विकास होवत हे। पहिले जेन किसान मन खेतों से दूर भागत रहिन, अब ओमन अपन जड़न के ओर वापिस आ गे हवंय अउ खेती के बर बेहतर मौका खोजत हवंय, संग ही खेती के जमीन के रकबा घलव बढ़ गे हे। उहां राज्य सरकार के विभिन्न योजनावों के सराहना करत कहिन कि सरकार के किसान कल्याण योजनाएं किसान मन के आर्थिक सुरक्षा ही नहीं, बल्के उनकर जीवन स्तर म सुधार करिस हे।

इस अवसर पर जशपुर जिला के मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, तुलसी कौशिक, भजन साय, परशु राम चक्रेश, मंडी प्रबंधक राधेश्याम साय, सहायक प्रबंधक पन्नालाल पैंकरा सहित कई कार्यकर्ता अउ किसान भी उपस्थित रहिन। कार्यक्रम म सबो मिलके विधिपूर्वक तराजू बांट के पूजा-अर्चना किए अउ नवा धान के सीजन के सफलतापूर्वक संचालन के कामना किए।

कृषि क्षेत्र म निवेश अउ उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसान मन ला सुविधा देय के दिशा म ये कदम राज्य सरकार के प्रतिबद्धता ला अउ मजबूत करथे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल से राज्य म कृषि अउ किसान मन ला नवा दिशा मिलत हे, जेन आने वाले समय म प्रदेश के अर्थव्यवस्था के मजबूत बनाने म मददगार होही।

इस अवसर पर श्री सालिक साय सबो किसान मन ला शुभकामना दिए अउ भरोसा दिलाए कि राज्य सरकार हमेशा किसान मन के हित म काम करत रहिही।

*सीएम कैंप कार्यालय में पहुंचकर परिजनों ने लगाई थी गुहार पढ़िए पूरी ख़बर*

0

*प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतिका के परिजनों को मिली दो लाख रुपए की बीमा राशि*

*सीएम कैंप कार्यालय में पहुंचकर परिजनों ने लगाई थी गुहार*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का परिजनों ने जताया आभार*

जशपुरनगर ।जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम टांगरगांव के निवासी चेतानंद यादव को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक बड़ी राहत मिली है।उनकी पत्नी, स्व. जयंती बाई का 4 सितंबर 2023 में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के कारण इलाज के दौरान निधन हो गई थी, लंबे अरसे के बाद भी उन्हें बीमा राशि नहीं मिली जिसके बाद इस दुखद घड़ी में परिवार की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा था,लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें अब प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए की बीमा राशि प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि चेतानंद यादव और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में अपनी कठिनाई को साझा किया था।उनके आवेदन को गंभीरता से लिया गया, और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बीमा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया।इस मदद से परिवार को एक बड़ी आर्थिक संबल मिली है, जिससे वे अपनी कठिनाइयों को कुछ हद तक कम कर सकेंगे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का परिजनों ने किया आभार व्यक्त*

सीएम कैंप कार्यालय बगिया की इस त्वरित निराकरण के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत राशि मिलने के पश्चात चेतानंद यादव और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के इस कदम से हमें बहुत राहत मिली है। हमारे परिवार की जो स्थिति थी, उसमें यह बीमा राशि हमारी बहुत मदद करेगी।उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे दुख में साथ दिया।इस घटना ने यह साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सरकारी योजनाएं सिर्फ नाम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जरूरतमंदों तक वास्तविक मदद पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

*प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी इस परिवार के लिए वरदान*

केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का उद्देश्य देश के हर नागरिक को सस्ती और सुलभ बीमा सुविधा प्रदान करना है। यह योजना 18 से 50 वर्ष तक के व्यक्तियों को एक वर्ष के लिए 330 रुपये के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये की जीवन बीमा कवर प्रदान करती है। इस योजना का लाभ देशभर में लाखों लोगों तक पहुंचा है, खासकर उन परिवारों तक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।जयंती बाई के परिवार को मिली यह सहायता न केवल बीमा योजना की सफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि सरकार के ऐसे प्रयास गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

*ब्रेकिंग जशपुर: शराब पी के गाड़ी चलाय मन के अब खैर नइहे, अब अपन गाड़ी के छुड़ाए बर न्यायालय जाना पढ़ी, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश मा ब्रीथ एनलाईजर से होवत हे वाहन चालक मन कर चेकिंग…..*

0
  1. *ब्रेकिंग जशपुर: शराब पी के गाड़ी चलाय मन के अब खैर नइहे, अब अपन गाड़ी के छुड़ाए बर न्यायालय जाना पढ़ी, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश मा ब्रीथ एनलाईजर से होवत हे वाहन चालक मन कर चेकिंग…..*

जशपुरनगर।अब शराब पी के गाड़ी चलाय मन के खिलाफ मा कड़ी कार्रवाई शुरू हो गे हे। पुलिस हर ब्रीथ एनलाईजर मा चालक मन के जांच करत हे। पुलिस चेकिंग मा 62 प्रकरण दर्ज करे गे हे।जानकारी मिले हे कि 9 नवंबर 2024 के दिन पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह अउ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के निर्देशन मं जिले के थाना अउ चौकी क्षेत्र मं नाकाबंदी कर के बड़ा वाहन चेकिंग अभियान चलाए गे।जेन मं शराब पी के गाड़ी चलाय मन के ब्रीथ एनलाईजर ले चेक करे गे अउ तेज गति मं अउ लापरवाही से गाड़ी चलाय मन के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करे गे हे।

थाना तपकरा द्वारा 9 नवंबर 2024 के दिन ग्राम सिंगीबहार के पास वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक JH 01 EP 6356 को दिपेश मिंज (उम्र 24 साल, निवासी करडेगा) शराब के नशे मं तेज अउ लापरवाही से चलावत पाये गे। ओकर वाहन के जब्त करके धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर के न्यायालय मं पेश करे जावत हे। जिले मा कई जगह मा नाबालिग वाहन चालक, माडिफाइड सायलेंसर वाले वाहन, तेज गति से वाहन चलाय वाले चालकों के खिलाफ शहर अउ क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर रोक कर वाहन जब्त करके चालानी कार्रवाई करे गे। नाबालिग चालक मन के परिवार के लोगन ला मौके मं बुला के न्यायालयीन प्रक्रिया अउ यातायात नियमों के बारे मं समझाया गे।

समन शुल्क वसूल करे गे:

सिटी कोतवाली जशपुर: 08 मामले में 2400 रुपये

थाना कुनकुरी: 09 मामले में 5800 रुपये

थाना कांसाबेल: 12 मामले में 6900 रुपये

थाना दुलदुला: 03 मामले में 900 रुपये

थाना बगीचा: 03 मामले में 900 रुपये

चौकी पण्डरापाठ: 02 मामले में 600 रुपये

थाना तपकरा: 03 मामले में 1300 रुपये

चौकी उपरकछार: 07 मामले में 2100 रुपये

चौकी दोकड़ा: 04 मामले में 1400 रुपये

थाना फरसाबहार: 05 मामले में 1500 रुपये

थाना बागबहार: 03 मामले में 900 रुपये

थाना तुमला: 03 मामले में 900 रुपये

पुलिस द्वारा समझाईश:

पुलिस द्वारा चालक मन ला समझाइश देत कहींन हे कि नाबालिग मन ला वाहन चलाय के नइ देवव, हमेशा यातायात नियमों के पालन कर, दोपहिया वाहन चलावत समे तीन सवारी के बैठ के गाड़ी मत चलाव, वाहन चलावत समे मोबाइल फोन के इस्तेमाल मत कर, अउ शराब पी के वाहन मत चलाव। नाबालिग चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई के बारे मं समझाइश देते हुए उनका परिवार के लोगन ला न्यायालयीन प्रक्रिया के बारे मं बताया गे।

पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा करे जात हे अपील

पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह हर अपील करे हे की आप मन के जीवन के मूल्य आप मन के परिवार अउ देश बर अनमोल हे। कृपया शराब पी के वाहन चलाके ये सबके खतरे में मत डालव। यातायात नियमों के पालन कर के अपन अउ दूसर के सुरक्षा सुनिश्चित करव।”

*मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने झारखंड विधानसभा चुनाव में संभाला मोर्चा, आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर की चुनावी सभा*

0

*मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने झारखंड विधानसभा चुनाव में संभाला मोर्चा, आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर की चुनावी सभा*

जशपुरनगर। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी ताकत बढ़ाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने चुनावी मोर्चा संभालते हुए रविवार को सिमडेगा जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।वहीं सिमडेगा जिले के कूटमकछार, डुमरडीह, दर्री पारा, चाडरी मुंडा, मेसना और बनगांव जैसे महत्वपूर्ण गांवों में आयोजित चुनावी सभाओं में श्रीमती साय ने उपस्थित जनता को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, भाजपा के घोषणापत्र के बारे में भी लोगों को अवगत कराया।

भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा के पक्ष में किया प्रचार प्रसार

श्रीमती कौशल्या साय ने विशेष रूप से भाजपा प्रत्याशी श्री श्रद्धानंद बेसरा के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि उनकी जीत से क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे आगामी चुनाव में भाजपा को समर्थन दें ताकि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच सके।अपने संबोधन में श्रीमती साय ने मोदी सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न जनकल्याणकारी कदमों, जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, और किसानों के लिए समर्थन मूल्य की योजनाओं का जिक्र किया। इसके अलावा, उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला, जिसमें गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, किसानों के धान की समर्थन मूल्य 3100 रुपए क्विंटल,तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में मजबूत कदम उठाने का वादा किया गया है।श्रीमती कौशल्या साय ने कहा, झारखंड के विकास के लिए हमें भाजपा के साथ खड़ा होना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा झारखंड के विकास को प्राथमिकता दी है। हमारे घोषणापत्र में आपके हर सवाल का समाधान है, और हम मिलकर राज्य को एक नई दिशा दे सकते हैं।स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ श्रीमती साय ने चुनावी प्रचार के दौरान गांव-गांव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। उनका कहना था कि भाजपा का विजन केवल सत्ता प्राप्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य झारखंड की जनता का जीवन स्तर सुधारना है। श्रीमती कौशल्या साय का यह दौरा भाजपा के चुनावी अभियान को और भी गति देने वाला साबित हुआ। उनकी प्रभावशाली भाषणों और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की शैली ने यह साफ कर दिया कि भाजपा इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

*बच्चों की मुस्कान कर रही है पीएमश्री स्कूल के खुशनुमा माहौल का बयान, सर्वसुविधायुक्त स्कूल का सपना हो रहा है साकार*

0

*पीएमश्री स्कूल में गढ़ा जा रहा है छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम भविष्य*

*बच्चों की मुस्कान कर रही है पीएमश्री स्कूल के खुशनुमा माहौल का बयान*

*सर्वसुविधायुक्त स्कूल का सपना हो रहा है साकार*

रायपुर 09 नवम्बर 202/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा स्कूली बच्चों के समग्र विकास के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। राज्य में पीएमश्री योजना के सफल क्रियान्वयन से राज्य के 341 स्कूलों में शिक्षा और अध्ययन-अध्यापन का माहौल बेहतर हो रहा है। पीएमश्री योजना में शामिल राजनांदगांव जिले के 11 स्कूलों का न सिर्फ कायाकल्प हुआ है, बल्कि वहां अध्ययन-अध्यापन को लेकर बेहतर माहौल बना है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएमश्री योजना अंतर्गत स्कूली बच्चों के भविष्य को गढऩे एवं तराशने का कार्य किया जा रहा है। पीएमश्री योजना में शामिल राजनांदगांव जिले की डुन्डेरा शासकीय प्राथमिक शाला, इस योजना की सफलता की एक बानगी मात्र है। पीएमश्री योजना के माध्यम से इस शाला के कायाकल्प को देखकर ही सुखद अनुभूति होती है। इसका एहसास यहां के स्कूली बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान को देखकर सहज ही होता है।

पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला डुन्डेरा में पढ़ने वाले बच्चों की मुस्कान स्कूल के खुशनुमा माहौल को बयान करती है। सर्वसुविधायुक्त स्कूल की परिकल्पना प्राथमिक शाला डुंडेरा में सार्थक हुई है, जहां न केवल बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है बल्कि बच्चों को पीएमश्री पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है। पीएम श्री योजना के तहत लगभग 4 लाख 15 हजार रूपए की राशि से पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला डुन्डेरा का कायाकल्प किया गया है। इस स्कूल को ग्रीन स्कूल की तर्ज पर विकसित किया गया है। स्वच्छ और हरे-भरे वातावरण के लिए स्कूल परिसर में पौधे रोपित किए गए हैं। स्कूल के फर्श पर सुन्दर टाइल्स लगाए गये है। दीवारों पर ज्ञानवर्धक खूबसूरत पेटिंग बनाई गई हैं।

पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला डुन्डेरा में बच्चों के लिए संगीत, विभिन्न खेल गतिविधियां तथा व्यक्तित्व विकास हेतु अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए वाटर फिल्टर लगाया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण भी समय-समय पर कराया जाता है। स्कूल में 109 बच्चे अध्ययनरत है। यहां स्मार्ट क्लास, खेल मैदान, म्यूजिक क्लास रूम, मध्यान्ह भोजन की सुविधा है।
स्कूल में पीएमश्री मुस्कान पुस्तकालय भी है, जहां दीवारों में उकेरी गई पेंटिग तथा प्रेरक पंक्तियां बच्चों को पाठ्य पुस्तकों को पढऩे के लिए प्रेरित करती हैं। लाईब्रेरी में मिसाईल मैन एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पंक्तियां एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर होती है, जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाईब्रेरी के बराबर होता है, जैसी प्रेरणादायक पंक्तियां लिखी हुई है। स्कूल में बच्चों के लिए पर्याप्त खेल सामग्री एवं म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध है। सोमवार से शनिवार तक दोपहर 1 बजे भोजन दिया जाता है, साथ ही बच्चों को खेल सामग्री भी प्रदान की जाती है। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 11 पीएमश्री स्कूल हैं, जहां बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नई पहल की जा रही है। राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू कर किया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 5वीं तक बच्चों को स्थानीय भाषा-बोली में शिक्षा दिए जाने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के 341 स्कूलों में पीएमश्री योजना शुरू की गई है, जिसके तहत इन स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत स्कूलों में स्थानीय भाषाओं के साथ-साथ रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे आधुनिक विषयों को भी पढ़ाया जाएगा। पीएमश्री स्कूल अंतर्गत आदिवासी बहुल इलाकों में भी स्कूलों को अपग्रेड किया रहा है, जिससे इन क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक, ज्ञानपरक और कौशल युक्त शिक्षा मिल रही है।

0

*सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि*

*कैंप कार्यालय से परिजनों ने मांगी थी मदद*

*परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार*

जशपुरनगर,08 नवंबर 2024/ आशा का केंद्र बने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय लोगों की मांगों, उनकी समस्याएं और संकटों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीएम कैंप कार्यालय बगिया में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं, मुआवजे, और अन्य सहायता कार्यक्रमों का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष रूप से, ऐसे परिवार जो बीमारी के इलाज से आर्थिक तंगी या किसी आपातकालीन स्थिति का सामना कर रहे हैं, उन्हें यहां से तुरंत सहायता मिलती है।
हाल ही में,जिले के बागबहार तहसील क्षेत्र के बुलडेगा निवासी सुकरी बाई की दुखद मृत्यु के बाद उनके परिवार को मुआवजा देने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से मदद का उदाहरण सामने आया है। सुकरी बाई के परिवार ने यहां आकर अपनी आपबीती सुनाई। सीएम कैंप कार्यालय के निर्देश पर आरबीसी 6–4 प्रकरण के तहत मृतिका के दोनों बेटों नंदलाल और चेरगु को 4 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। आर्थिक सहायता मिलने के बाद परिजनों ने सीएम साय का आभार जताया है।
लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयासों से उन्हें सुकून मिलता है और वे महसूस करते हैं कि उनकी समस्याओं को समाधान देने के लिए सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की योजनाओं के अंतर्गत इस कैंप कार्यालय ने समय-समय पर लोगों की मदद कर, उन्हें न केवल आर्थिक, बल्कि मानसिक रूप से भी सहारा दिया है।

*छठ पूजा पर्व पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कई जगहों पर की पूजा अर्चना, कुनकुरी ,भैरव कुंड धाम, जाताकोना और दुलदुला में हुआ आयोजन..……*

0

*छठ पूजा पर्व पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कई जगहों पर की पूजा अर्चना, कुनकुरी ,भैरव कुंड धाम, जाताकोना और दुलदुला में हुआ आयोजन..……*

 

जशपुरनगर।जिले में छठ पूजा का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर कुनकुरी के छठ घाट, भैरव कुंड धाम, जाताकोना और दुलदुला जैसे प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा की।इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक विजय आदित्य सिंह जूदेव भी मौजूद रहे।

भैरव कुंड धाम में श्रद्धा और भक्ति का दृश्य

श्रीमती कौशल्या साय भैरव कुंड धाम पहुंची, जहां उन्होंने भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा अर्चना की। यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे, जिन्होंने दिनभर उपवासी रहकर संतान सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रीमती साय ने श्रद्धालुओं से आशीर्वाद लिया और उनके लिए सुख-शांति की कामना की।

जाताकोना में आयोजित हुआ सामूहिक पूजन

इसके बाद श्रीमती कौशल्या साय जाताकोना गांव में आयोजित सामूहिक छठ पूजा में भी शामिल हुईं। इस अवसर पर गांव के ग्रामीणों और पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि से पूजा की। श्रीमती साय ने यहां पूजा विधि का पालन करते हुए सूर्य देवता से प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

कुनकुरी में छठ पूजा की विशेष महिमा

इसके बाद उन्होंने कुनकुरी में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में भी भाग लिया। यह जगह विशेष रूप से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहती है, और इस साल भी यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। श्रीमती साय ने पूजा अर्चना के दौरान गांववासियों से मिलकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति

इन सभी आयोजनों में स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूजा के दौरान पारंपरिक गीत गाए और सामूहिक रूप से सूर्य देवता की आराधना की। छठ पूजा के अवसर पर विशेष रूप से महिलाओं ने कठिन व्रत रखते हुए पूरे दिन और रात सूर्य देवता की उपासना की।

श्रीमती कौशल्या साय ने सभी श्रद्धालुओं को इस पवित्र पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि छठ पूजा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह हमें पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से जुड़ने का संदेश भी देता है। उन्होंने अपील की कि वे इस पर्व को मिल-जुलकर मनाएं और अपनी समृद्धि के लिए सूर्य देवता से आशीर्वाद प्राप्त करें।इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

*दीपावली से पूर्व महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से महिलाओं ने दीपावली पर की खुशियों की खरीदी*

0

*महतारी वंदन योजना से दीपावली की खुशियां हुई दोगुनी*

*दीपावली से पूर्व महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से महिलाओं ने दीपावली पर की खुशियों की खरीदी*

*महिलाओं ने अपने विष्णु भैय्या का जताया आभार*

रायपुर 07 नवम्बर 2024/हमारे देश के सबसे प्रमुख त्यौहार दीपावली को हर्षोल्लास के साथ सभी मनाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार दीपावली का त्यौहार महिलाओं के लिए दोगुनी खुशियाॅ लेकर आया है। यह खुशियाॅ उन्हें महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त की राशि से मिली है, जिसे दीपावली से पूर्व ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दीपावली की खुशियों के रूप में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खाते में अंतरित कर दिया था।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख माताओं एवं बहनों के बैंक खातों में प्रतिमाह एक-एक हजार रूपये का अंतरण किया जाता है, जिसमें बालोद जिले की 02 लाख 52 हजार से अधिक महिलाएं भी प्रतिमाह लाभान्वित हो रही हैं। दीपावली त्यौहार के अवसर पर बालोद जिले की महिलाओं ने अपने बैंक खातों में एक-एक हजार रूपए राशि अंतरित होने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने विष्णु भैय्या के प्रति आभार व्यक्त किया है। बालोद जिले के ग्राम सिवनी की श्रीमती देवकी बाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हे प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रूपए उनके खाते में मिल रहा है, जिसे वह अपने बैंक में जमा कर रही है। अभी दिपावली के अवसर पर इससे वह अपने घर में सभी के लिए कपड़े और जरूरी सामान खरीदी है, जिससे उन्होंने दिपावली का त्यौहार काफी खुशी से मनाया है। उसने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उनके बड़े भाई की तरह उनका ख्याल रख रहे हैं, और इस माह दीपावली त्यौहार के पूर्व राशि अंतरित कर उन्होंने अपनी बहनों की खुशियों को दोगुना किया है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया है। श्रीमती ईश्वरी सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दीपावली त्यौहार के पूर्व हमें महतारी वंदन योजना की राशि उपलब्ध कराया है, इससे उन्होंने अपने लिए साड़ी ली है। इसी प्रकार श्रीमती सरिता और श्रीमती बसंती निषाद ने महतारी वंदन योजना के तहत नौंवी किश्त की राशि आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी हमारे बडे़ भैय्या की तरह हमारा ख्याल रख रहे है। हमें प्रतिमाह एक हजार की राशि सीधे हमारे बैंक खाते में प्रदान कर रहे है। हमारे लिए अब हर माह की शुरूआत किसी त्यौहार से कम नही होती और मोबाइल में महतारी वंदन योजना की राशि आने का मैसेज देखते ही खुशियों से हमारा आत्मविश्वास जाग जाता है। इस माह दीपावली से पूर्व ही राशि आने से हमारी दीपावली की खुशियाॅ दोगुनी हुई है, हमने इस माह की राशि का उपयोग दीपावली की खरीदी में किया है।

बालोद जिले की इन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना को सराहते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

0

*मांदर बजाते हुए कलाकारों के साथ थिरके मुख्यमंत्री श्री साय*

*जनसंपर्क की छायाचित्र प्रदर्शनी को देखा और सराहा*

*कहा इससे आम लोगों को मिलती है शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की सही जानकारी*

रायपुर, 05 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्योत्सव की द्वितीय संध्या को जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वहां मौजूद कलाकारों के पास पहुंचे और मांदर बजाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। मुख्यमंत्री श्री साय कलाकारों के साथ मांदर की थाप पर थिरकते हुए आज अलग अंदाज में नजर आए। मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति से जुड़ाव और उनके सहज-सरल व्यवहार को देखकर लोग उनके मुरीद हो गए और तालियां बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री को इस मौके पर रिखी क्षत्रीय ने अपनी ओर से मांदर भेंट किया।

गौरतलब है कि जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में राज्य की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में दिखाई गई योजनाओं और उपलब्धियों की सराहना की और इसे जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस अवसर पर उन्होंने वहां एलईडी टीव्ही के माध्यम से प्रसारित हो रहे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिन्दी में दिए गए भाषण को हेडफोन लगाकर सुना।

गौरतलब है 4 अक्टूबर, 1977, भारत के विदेश मंत्री के तौर पर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिन्दी में अपना भाषण दिया था। उन्होंने अपने भाषण में परमाणु निरस्त्रीकरण, आतंकवाद जैसे कई गंभीर मुद्दे उठाए थे। हिंदी में बोलने की वजह से ही उनका यह भाषण अविस्मरणीय और ऐतिहासिक हो गया। उन्होंने कहा कि भारत सभी देशों से मैत्री चाहता है और भारत विश्व शांति के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को विश्व मंच पर पुरजोर तरीके से रखते हुए कहा कि मैं भारत की ओर इस महासभा को आश्वासन देता हूं कि हम एक विश्व के आदर्शों की प्राप्ति और मानव के कल्याण तथा उसके गौरव के लिए त्याग और बलिदान की बेला कभी पीछे नहीं रहेंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह भारत को गौरवान्वित करने वाला है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में प्रश्न माला कार्यक्रम में विजेता रही दानी स्कूल और काली बाड़ी स्कूल के छात्राओं को पुरस्कृत किया और उनका हौंसला बढ़ाया। छात्रा लविना वर्मा, किरण साहू सुमन, महिमा वर्मा, दीपिका धीवर ने मुख्यमंत्री को इस तरह के आयोजन समय-समय पर कराए जाने का आग्रह किया। जनसंपर्क की प्रदर्शनी में रिखी क्षत्रिय भिलाई ने छत्तीसगढ की संस्कृति को संजोकर रखने और उनका प्रचार प्रसार करने के लिए छत्तीसगढ के वाद्ययंत्रों को प्रदर्शित किया गया है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से नगर पंचायत क्षेत्र कुनकुरी की संवरेगी तस्वीर*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से नगर पंचायत क्षेत्र कुनकुरी की संवरेगी तस्वीर*

*ढाई करोड़ से अधिक की राशि से होगा पूरा कायाकल्प*

जशपुरनगर,05 नवंबर 2024/ श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रकृति की गोद में स्थित जशपुर जिले में नए सिरे से विकास की गाथा लिखी जा रही है। विकास की इसी कड़ी में कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों के लिए ढाई करोड़ से अधिक की राशि की मंजूरी मिली है। ये कार्य फिलहाल प्रक्रियाधीन है। इन कार्यों के पूरे हो जाने से कुनकुरी की तस्वीर संवर जाएगी। इससे अब नगर को अलग पहचान भी मिलेगी।

*नगर पंचायत में ये होंगे कार्य*

नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड नंबर 2 में विसर्जन तालाब का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा। जिसके लिए 98.31 लाख की राशि स्वीकृत है। इसके अलावा जयस्तंभ चौक के विकास परियोजना के लिए 22.12 लाख मंज़ूर हुए हैं। 120.43 लाख के इन दो कार्यों के अलावा भी बहुत से कार्य स्वीकृत हुए हैं। जिनमें सड़क के किनारे पौधरोपण के लिए 11.92 लाख, हनुमान टेकरी पैदल पथ का निर्माण, विभिन्न चौक चौराहों में जेब्रा क्रॉसिंग बनाया जाएगा। Cobble stone pathway के लिए भी 10.03 लाख की मंजूरी मिली है। नगर के विभिन्न वार्डों में मिनी गार्डन भी बनाया जाना है। जिनमें रेमते रोड, चर्च गेट, जूदेव प्रतिमा के पास, पंजाब नेशनल बैंक के पास, वार्ड क्र 6 गोर्टो के पास, वार्ड क्र 7 में सामुदायिक भवन के पास, बीएसएनल ऑफिस के पास, बस स्टैंड के पास, वार्ड क्र 10 इस्लाम नगर में,महिला बाल विकास ऑफिस के पास,वार्ड क्र 12 शिव मंदिर के पास एवं इंडियन बैंक के बगल में मिनी गार्डन बनेगा, जिससे कुनकुरी की सुंदरता और बढ़ेगी। इसके अलावा देवकी महाराज चौक के विकास के लिए भी 9.23 लाख की स्वीकृति मिली है। इसी तरह बेहराटोली और अंधारी बगीचा में कम्युनिटी हाल भी बनाया जाना है। इन सब कार्यों के लिए कुल 148.46 लाख की स्वीकृत हुए हैं। इस बारे में कुनकुरी नगर पंचायत के सीएमओ श्री उपाध्याय ने बताया कि ये सारे कार्य अभी टेंडर की प्रक्रिया में है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे।

*बढ़ रही सुविधाएं*

सीएम विष्णुदेव साय का प्रयास से कुनकुरी में 220 बिस्तर का अस्पताल और 400 केवी विद्युत सब स्टेशन की भी पहले ही मिल चुकी है स्वीकृति मिल चुकी है। इससे जहां क्षेत्र में लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगा वहीं आसपास के क्षेत्र के मरीजों को बड़े अस्पताल में इलाज की सुविधा भी मिलेगी।