samvaad
Home Blog Page 22

*केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की*

*केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की*

रायपुर, 05 अप्रैल 2025/केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

*कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*कुदरगढ़ मंदिर धाम ’प्रसाद योजना‘ में शामिल: विकास के लिए केन्द्र सरकार से मिलेगी मदद*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए कुदरगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में*

रायपुर, 4 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर इस अंचल के आस्था के प्रमुख केन्द्र कुदरगढ़ मंदिर धाम को केन्द्र सरकार की ’प्रसाद योजना‘ में शामिल किया है। इससे यहां के विकास के लिए केन्द्र सरकार से मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित कुदरगढ़ महोत्सव का समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

*कुदरगढ़ धाम में शुरू होगा चिकित्सालय*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कुदरगढ़ धाम में बनने वाले रोपवे का भूमिपूजन किया। यह रोपवे दो वर्ष में बनकर तैयार होगा। इस अवसर पर उन्होंने कुदरगढ़ धाम के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने प्रशासनिक भवन एवं सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख तथा गढ़वातियां माता मंदिर में सीढ़ी निर्माण और पेयजल व्यवस्था हेतु 50 लाख सहित कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये के निर्माण कार्यों की घोषणा की। इस दौरान रोपवे निर्माण के लिए अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने धाम में चिकित्सालय निर्माण की भी घोषणा की, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

*105 करोड़ रूपए से अधिक लागत के कार्यो का भूमिपूजन-शिलान्यास*

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए माता कुदरगढ़ी से प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर 105 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 43 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए सुशासन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।

*भोरमदेव मंदिर हेतु स्वदेश दर्शन योजना में 148 करोड़ रूपए मंजूर*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर के विकास के लिए भारत सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत 148 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। प्रदेश की पांच शक्तिपीठों सूरजपुर के कुदरगढ़, चंद्रपुर की चंद्रहासिनी, रतनपुर की मॉ महामाया, डोंगरगढ़ की मॉ बम्लेश्वरी और दंतेवाड़ा की मॉ दंतेश्वरी शक्तिपीठ के विकास के लिए चार धाम की तर्ज पर योजना बनाई गई है। राज्य सरकार द्वारा तीर्थ दर्शन योजना पुनः प्रारंभ की गई है। इस योजना में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांगजनों को तीर्थ यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों से इस योजना का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कुंभ के दौरान छत्तीसगढ़ का मंडप बनाया गया था, जहां छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को ठहरने और भोजन के निःशुल्क व्यवस्था की गई थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास योजनाओं के साथ-साथ समावेशी विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। अंदरूनी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। बस्तर क्षेत्र में नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ ग्रामीणों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। यहां बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े और सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। साथ ही रोपवे निर्माण के लिए बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया।

*समापन समारोह में दिखी लोकसंस्कृति की झलक*

समापन समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में माता कुदरगढ़ को समर्पित भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं पर लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया।

कार्यक्रम में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, श्रीमती रजनी शंकर त्रिपाठी, वन विकास निगम एवं कुदरगढ़ धाम ट्रस्ट अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में शुरू हुआ चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ ,निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु……*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में शुरू हुआ चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ ,निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु……*

 

जशपुरनगर। जिले के कांसाबेल ब्लॉक के बगिया में स्थित सीएम निवास में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ का भव्य शुभारम्भ हुआ। हिन्दू नव वर्ष और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी।सीएम निवास झांझ-मांदर की थापो के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे और माता रानी की भक्ति गीतों से गूंज रहा था। दोपहर लगभग तीन बजे सीएम निवास से कलश यात्रा शुरू हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी इस कलश यात्रा मे शामिल हुईं और श्रद्धालु महिलाओं के साथ कदम से कदम मिला कर नदी तट तक पहुंचीं और वापस आयोजन स्थल आईं। सिर पर कलश रखकर श्रद्धांलु महिलाओं ने पेंड्रा नदी के तट से पवित्र जल लेकर आयोजन स्थल पहुंचीं। पवित्र जल से पूजा स्थल को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माता रानी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया शुरू हुई। हवन पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा स्थापित की गईं।उल्लेखनीय है कि बगिया में इस भव्य राम नवमी महायज्ञ का आयोजन धर्म संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सर्व श्री धनपति पंडा जी महाराज गुरुधाम भुईयांपानी लैलूंगा के आशीर्वाद से सत्य सनातन धर्म देवी समाज के सानिध्य में किया गया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को आरती व पूजन के साथ प्रवचन, लीला व भजन का आयोजन किया जाएगा।रविवार को नियमित पूजा के साथ संधि पूजा, प्रवचन और लीला भजन और कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को नवकन्या पूजन, पूर्णाहुति, सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद, प्रतिमा विसर्जन संख्या में शामिल हों।

*पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता के जन्म दिवस पर कांसाबेल में फल वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित*

*पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता के जन्म दिवस पर कांसाबेल में फल वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित*

कांसाबेल।आज कांसाबेल में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में फल वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कांसाबेल जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश जैन एवं अन्य जनपद सदस्य, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलकर पौधे लगाए। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
इसके बाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उन लोगों के बीच फल वितरित किए, जिन्हें स्वास्थ्य और पोषण की आवश्यकता थी। इस पहल के जरिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को बेहतर आहार उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।इस आयोजन में कांसाबेल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और श्री सुनील गुप्ता के जन्म दिवस को एक यादगार अवसर के रूप में मनाया।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से दर्जनों सीसी रोड सह नाली का होगा निर्माण, कीचड़ में आवागमन से लोगों को मिलेगी निजात…..*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से दर्जनों सीसी रोड सह नाली का होगा निर्माण, कीचड़ में आवागमन से लोगों को मिलेगी निजात…..*

जशपुरनगर 31 मार्च 25/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से अब जिले में सड़कों का जाल बिछ रहा है।जिले में सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है।मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर जिले के ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है,लोगों को बरसात में कीचड़ में आवागमन करने की समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से गांव मोहल्लों की सड़कों को सी सी रोड सह नाली निर्माण कार्य किया जाएगा।जिसके निर्माण के लिए कई गांव की सड़कों की स्वीकृति मिली है।

जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र भेलवा ग्राम पंचायत के बढ़दरहा गांव के सीसी रोड सह नाली निर्माण सितंबर घर से बोनी क्रॉस पन्ना घर तक 17 लाख 71 हजार रुपए, ग्राम पंचायत अमडीहा के जुनाडीह में सीसी रोड सह नाली निर्माण अनटोनिश तिर्की घर से जोरम लकड़ा घर तक 20 लाख 99 हजार रुपए, ग्राम पंचायत फरसाबहार के सीसी सड़क सह नाली निर्माण बांगुर सिया से हाउजिंग बोर्ड कॉलोनी तक , मीना बाई घर से मन बहाल घर तक 30 लाख 99 हजार रुपए,ग्राम पंचायत झारमुंडा के सीसी सड़क सह नाली निर्माण रतन चौहान घर से संजो घर तक 20 लाख 99 हजार रुपए,कांसाबेल तहसील के ग्राम पंचायत चोंगरीबाहर में सीसी सड़क सह नाली निर्माण आंतों निस एक्का घर से मरियम पन्ना घर तक 29 लाख 59 हजार रुपए,दुलदुला तहसील के ग्राम पंचायत गट्टीबूढ़ा के रायटोली पहुंच मार्ग से राजेंद्र घर तक सीसी सड़क सह नाली निर्माण 32 लाख 33 हजार रुपए,कुनकुरी तहसील के ग्राम पंचायत सैंड्रीमुंडा के बरदांड सीसी सड़क सह नाली निर्माण सुरेंद्र सिंह घर से राजेंद्र घर तक 14 लाख 12 हजार रुपए,ग्राम पंचायत हेटकपा के नोनपानी से बस्ती पहुंच मार्ग तक 8 लाख 79 हजार रुपए,फरसाबहार तहसील के झरन में सीसी सड़क सह नाली निर्माण मसरी घाट से चंद्रभान घर तक, स्कूल के पास से अजित घर तक 64 लाख 5 हजार रुपए,पत्थलगांव के कछार बहमा चौक लुड़ेग से फैक्ट्री तक 71 लाख 24 हजार रुपए,बगीचा के ग्राम पंचायत जूरूदांड में सीसी रोड सह नाली निर्माण चौक से स्कूल तक 20 लाख 30 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है।

*प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत पूर्ण हो चुके आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

*प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत पूर्ण हो चुके आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

दोकड़ा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, जो हिन्दू नववर्ष का पवित्र अवसर है, के दिन ग्राम पंचायत बगिया में एक विशेष आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थी सुमेर साय के गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने अपने-अपने घरों से निकलकर गृह प्रवेश के इस सुखद अवसर का हिस्सा बनने का वचन लिया।कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य अटल बिहारी साय, ग्राम पंचायत बगिया की सरपंच श्रीमती राजकुमारी साय, युवा मोर्चा महामंत्री रामविलास राम एवं महिला समूह की दीदीयां इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थीं। सभी ने एक-दूसरे को इस शुभ अवसर पर बधाई दी और आगामी समृद्धि की कामना की।

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिली छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार*

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिली छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार*

रायपुर, 30 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर विकास की नई रोशनी फैली है, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की बहुआयामी परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने जनसभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।

*जनकल्याण और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाएं रेल, सड़क, ऊर्जा, ईंधन, आवास और शिक्षा से जुड़ी हैं, जो न केवल लोगों के जीवन में खुशहाली और सुविधा का नया सूर्याेदय लाएंगी, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ की नींव भी मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पर लोगों ने भरोसा किया जिससे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में डबल इंजन की सरकार बनी और अब स्थानीय निकाय चुनावों में तीसरा इंजन भी जुड़ गया है।

*2047 के विकसित भारत की ओर छत्तीसगढ़ का मजबूत कदम*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भावी पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ इसमें ऊर्जा, खनिज और कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक बनेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि जैसे कार्यक्रमों के जरिए अंतिम छोर तक लाभ पहुंचा है। साथ ही रेल, सड़क, एयर कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है।

*आदिवासी विकास में विशेष योगदान*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-मन, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने जनजातीय बहुल छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा और दशा दी है। भारत अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य मंदिर बना और प्रयागराज महाकुंभ में भारत की संस्कृति की भव्यता को दुनिया ने देखा।

*छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी शक्ति से जुटी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अंत में प्रधानमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि जब-जब छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हमने मांग की, आपने अपेक्षा से अधिक दिया। इसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

*जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय की अध्यक्षता में कांसाबेल में खंड स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को कराया गया गृह प्रवेश*

*जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय की अध्यक्षता में कांसाबेल में खंड स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न*

*प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को कराया गया गृह प्रवेश*

जशपुरनगर, 30 मार्च 2025/ प्रधामनंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में छत्तीसगढ़ के 3 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया। इसी परिप्रेक्ष्य में आज कांसाबेल के मंगल भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष सालीक साय जी की अध्यक्षता में विकास खंड स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिजनों सहित आराम का जीवन व्यतीत कर सके। परन्तु आर्थिक स्थित खराब होने के चलते सभी का यह सपना सकार नही हो पाता। गरीब और जरूरतमंदों के सपने को साकार करने के लिए शासन द्वारा प्रधानमन्त्री आवास योजना चलाई जा रही है जिसके माध्यम से ऐसे गरीबों को जिनके पास अपना पक्का मकान नही था, उन्हें इस योजना का लाभ देकर सरकार द्वारा गरीबों का सपना साकार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।
गृह प्रवेश कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष युवा र्मोचा भुषण वैष्णव जी, कांसाबेल सरपंच अनिल खलखो, उपसरपंच अमित जिंदल, जनपद सदस्य, पंच, मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा, केशव पाण्डे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिथलेश पैंकरा व जनपद कार्यालय के कर्मचारी उपस्तिथ रहे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में तेजी से हो रहा है सड़कों का निर्माण ,करोड़ों की स्वीकृति से क्षेत्र में विकास की नई राहें खुली, दर्जनों गांव की सड़कों के निर्माण लिए मिली स्वीकृति*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में तेजी से हो रहा है सड़कों का निर्माण ,करोड़ों की स्वीकृति से क्षेत्र में विकास की नई राहें खुली, दर्जनों गांव की सड़कों के निर्माण लिए मिली स्वीकृति*

जशपुरनगर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशा-निर्देशों में जशपुर जिले में विकास कार्यों की गति तेजी से बढ़ी है। खासकर, सड़क निर्माण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह योजना जिले के निवासियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, क्योंकि इससे न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़क

1. अबीरा से पंडरीअंबा मार्ग: इस मार्ग के निर्माण के लिए ₹3 करोड़ 46 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जो इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है।

2. साधु राम घर से महाकुल पारा होते हुए सहसपुर पहुंच मार्ग: इस सड़क निर्माण के लिए ₹2 करोड़ 86 लाख की स्वीकृति मिली है, जो गांवों को शहरों से जोड़ने में सहायक होगी।

3. बनमुंडा से लकराघरा तक मार्ग: ₹4 करोड़ 68 लाख की स्वीकृति मिली है, जिससे इस इलाके के ग्रामीणों को बेहतर सड़क नेटवर्क मिलेगा।

4. बनमुंडा से अंबाकछार तक मार्ग: इस मार्ग के लिए ₹2 करोड़ 96 लाख का बजट निर्धारित किया गया है, जो ग्रामीणों की आवागमन समस्या को हल करेगा।

5. बोखी बगीचा झारपारा से सहसपुर तक मार्ग: ₹1 करोड़ 55 लाख की स्वीकृति मिली है।

6. प्रधानमंत्री सड़क सायपुरडीह से माध्यमिक शाला कोलहनझरिया होते हुए सहलेशा तक: इस मार्ग के निर्माण के लिए ₹1 करोड़ 98 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

7. प्रधानमंत्री सड़क बसंत गुप्ता घर से जामटोली तक: ₹2 करोड़ 31 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जो आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने में मदद करेगा।

8. टिकलीपारा में मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला फोकटपारा तक: ₹1 करोड़ 7 लाख का बजट इस सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृत किया गया है।

9. टिकलीपारा मुख्य मार्ग से तुमला के मुडाडिपा फोटको टोला होते हुए तोलेंगे जोर मुख्य सड़क तक: ₹2 करोड़ 78 लाख की स्वीकृति मिली है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
10. तोलेंगे जोर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेलवा तक: ₹1 करोड़ 48 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जो स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएगी।

11. चिकपारा से गोंडपारा तक: ₹22 लाख की स्वीकृति मिली है।

12. बनेदा चौक से किंकेला तक: ₹1 करोड़ 72 लाख का बजट इस सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ है।

13. कंदोलटोली से बुटकछार बस्ती तक: इस मार्ग के निर्माण के लिए ₹3 करोड़ 29 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

14. दारा खरिका बस्ती से खरवागोडा मनसाय घर से ललिंदर घर तक: ₹1 करोड़ 17 लाख की स्वीकृति मिली है।

इन सड़कों के निर्माण से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा और ग्रामीणों को अपने व्यवसाय, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह विकास कार्य जिले के लोगों के लिए बड़ा तोहफा साबित हो रहा है, क्योंकि सड़कों का विकास न केवल आवागमन को आसान बनाता है, बल्कि जीवन स्तर में भी सुधार लाता है।अब जिले के विभिन्न हिस्सों में लोग सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं। इन परियोजनाओं से न केवल जशपुर जिले के विकास में तेजी आएगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हो रहा है त्वरित निदान, बुधमनी बाई को मिला तत्काल श्रवण यंत्र,जताया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार……*

*सीएम कैंप कार्यालय बगिया: लोगों की उम्मीदों का केंद्र, एक नई दिशा की ओर*

*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हो रहा है त्वरित निदान, बुधमनी बाई को मिला तत्काल श्रवण यंत्र,जताया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार……*

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू किए गए सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने वाकई में लोगों की उम्मीदों को एक नई दिशा दी है। यहां पर जरूरतमंद लोगों को न केवल तत्काल मदद मिल रही है, बल्कि इस केंद्र से अब तक दो हजार से अधिक गंभीर मरीजों का इलाज भी किया जा चुका है। यह केंद्र समाज के हर वर्ग के लिए एक आशा का प्रतीक बन चुका है, खासकर उन लोगों के लिए जो चिकित्सा सुविधाओं से वंचित थे।

*बुधमनी बाई को मिला श्रवण यंत्र, अब आसानी से सुन सकेंगी लोगों की बात*

हाल ही में, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में एक विशेष पहल के तहत बुधमनी बाई को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया, जिससे वह अब आसानी से लोगों की बातें सुन सकेंगी। बुधमनी बाई, जिनकी सुनने की क्षमता कम हो गई थी, ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब वह अपनी दैनिक ज़िन्दगी में और बेहतर तरीके से भाग ले पाएंगी।
यह कदम उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत है, जो सुनने की समस्या से जूझ रहे हैं, और अब उन्हें सीएम कैंप कार्यालय से इस प्रकार की सहायता मिल रही है। इससे यह साफ है कि सरकार समाज के हर वर्ग, खासकर वंचित और जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

*सीएम कैंप कार्यालय बगिया: एक आशा केंद्र तरह निभा रही है भूमिका*

सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने न केवल मेडिकल मदद, बल्कि अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए भी एक आशा केंद्र के रूप में कार्य किया है। यहाँ पर जरूरतमंदों को बिना किसी लंबी प्रक्रिया के तत्काल लाभ मिल रहा है, चाहे वह इलाज हो, चिकित्सा उपकरणों का वितरण हो या अन्य सहायता। इस कार्यालय ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है, क्योंकि यहां हर वर्ग के लिए मदद उपलब्ध है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो गरीब और पिछड़े इलाकों से आते हैं।

*सीएम कैंप कार्यालय से अब तक 2000 से अधिक गंभीर मरीजों का इलाज*

अब तक, सीएम कैंप कार्यालय बगिया द्वारा 2000 से अधिक गंभीर मरीजों का इलाज कराया जा चुका है। कई बार लोगों के पास इलाज के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होते थे, लेकिन इस पहल ने उनके लिए उम्मीद की एक किरण दिखाई है। लोग अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने में सक्षम हैं, जिससे उनकी मेडिकल मदद समय रहते मिलती है।
यह कार्यालय बगिया के नजदीकी क्षेत्रों के लोगों के लिए एक अमूल्य संसाधन बन चुका है। यहां न केवल गंभीर रोगियों का इलाज कराया जा रहा है, बल्कि उनकी अन्य ज़रूरतों के लिए भी सहायता प्रदान की जा रही है।सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने सरकार और जनता के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित किया है। यह कार्यालय सिर्फ एक सरकारी संस्थान नहीं, बल्कि यह लोगों के विश्वास का प्रतीक बन चुका है। यहां से मिली मदद और समर्थन ने समाज के जरूरतमंद वर्ग को एक नई उम्मीद दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस पहल ने निश्चित ही प्रदेश की सामाजिक और स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है।