samvaad
Home Blog Page 21

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रेचुवां घाट का ब्लैक स्पॉट दूर करने हेतु 50.00 लाख की राशि की मिली स्वीकृति*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रेचुवां घाट का ब्लैक स्पॉट दूर करने हेतु 50.00 लाख की राशि की मिली स्वीकृति*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने जिले में रेचुवां घाट का ब्लैक स्पॉट दूर करने हेतु 50.00 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। यह ब्लैक स्पॉट बन जाने से यातायात सुलभ होगा और दुर्घटनाओं से बचाव होगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के यातायात सुविधा को सुलभ बनाने के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृतियां मिल चुकी हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले की सड़कें बेहतर हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों को यात्रा में आसानी होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। ।

*स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि…..*

*स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि…..*

जशपुरनगर। स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके निवास बगिया में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके परिजनों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।सभा में लोगों ने पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय ओम प्रकाश साय को श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, व्यक्तित्व तथा समाज सेवा के कार्यों को स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा का वातावरण भावुक कर देने वाला था, जहां सभी की आंखें नम थीं और हर किसी के दिल में स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की यादें ताजा हो गईं। स्व. ओम प्रकाश साय, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के छोटे भाई थे। उन्होंने अपने जीवन में सदैव सादगी, सेवा और सहयोग का मार्ग अपनाया। वे एक सरल, सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके असामयिक निधन ने परिवार के साथ-साथ समूचे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया था।श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, विभिन्न समाजों के प्रमुखों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि स्वर्गीय ओम प्रकाश साय ने समाज में कितना गहरा प्रभाव छोड़ा था।सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

*स्व. ओमप्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय रहीं मुख्य अतिथि…*

*स्व. ओमप्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय रहीं मुख्य अतिथि…*

*केशवपुर अंबिकापुर बनी प्रतियोगिता के विजेता*

जशपुरनगर। स्वर्गीय ओमप्रकाश साय की स्मृति में बगिया में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबले में केशवपुर अंबिकापुर ने मारी बाजी

प्रतियोगिता का फाइनल मैच केशवपुर अंबिकापुर और भेड़ीमुड़ा रायगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केशवपुर के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार चौकों और छक्कों की बौछार कर दी।

केशवपुर की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 110 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज टेनिस ने मात्र 14 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि राकेश ने 12 गेंदों में 31 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भेड़ीमुड़ा की ओर से गेंदबाज लेजर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही भेड़ीमुड़ा की टीम

भेड़ीमुड़ा रायगढ़ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में नजर आई। हालांकि अनिल ने 22 गेंदों में 33 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज केशवपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। भेड़ीमुड़ा की पूरी टीम 8 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 77 रन ही बना सकी।
केशवपुर के गेंदबाज कन्हैया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
केशवपुर ने 33 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर किया कब्जा।
इस प्रकार केशवपुर अंबिकापुर की टीम ने भेड़ीमुड़ा रायगढ़ को 33 रनों से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹1,00,000 नकद राशि और ट्रॉफी, वहीं उपविजेता भेड़ीमुड़ा टीम को ₹51,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।इस भव्य समापन समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,जनपद सदस्य अटल बिहारी साय,दोकड़ा मण्डल अध्यक्ष रवि यादव, महामंत्री रामविलास राम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने अपने वक्तव्य में कहा, “स्वर्गीय ओमप्रकाश साय जी के नाम से आयोजित यह प्रतियोगिता एक प्रेरणास्पद पहल है। ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है।उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और अधिक प्रोत्साहित करने की बात कही।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 3.90 करोड़ की घोषणा, ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ किया संवाद, हितग्राहियों से की चर्चा*

*मुख्यमंत्री की चौपाल: कांकेर जिले के मांदरी गांव में उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला*

*ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ किया संवाद, हितग्राहियों से की चर्चा*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 3.90 करोड़ की घोषणा*

रायपुर 28 मई 2025/ सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर कांकेर (उत्तर बस्तर) जिले के ग्राम मांदरी में उतरा। उन्होंने पंचायत शेड के नीचे अपनी चौपाल लगाई और ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं पर फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों की मांग पर मांदरी में हाई स्कूल बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 20 लाख की स्वीकृति, मांदरी आंगनबाड़ी केंद्र भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 5 लाख की स्वीकृति, साल्हेभांट मुख्य मार्ग से टीरउ सलाम के घर तक सीसी सड़क निर्माण 600 मीटर हेतु 15 लाख की स्वीकृति, झुरा नाला से खेतों में सिंचाई के लिए लाइन विस्तार हेतु 3.50 करोड़ की स्वीकृति की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि हमने बीते डेढ़ वर्षों में जनता के हित में कार्य किया है। सुशासन तिहार हमारा रिपोर्ट कार्ड भी है और सरकार द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करने का अवसर भी। इसके माध्यम से हम जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति जान रहे हैं। हमारे अलावा मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सुशासन तिहार में शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने शपथ लेते ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जरूरतमंदों को आवास मिलेगा, ‘आवास प्लस’ में जिनका नाम है, उन्हें भी आवास दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 70 लाख से अधिक महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि सीधे उनके खातों में देकर आर्थिक समृद्धि और महिला सशक्तिकरण का द्वार खोला गया है। जो लाभार्थी अभी वंचित हैं, उन्हें भी जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 24 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। इससे ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग व अन्य सेवाओं की सुविधा मिलेगी। अभी यह सेवा 1460 पंचायतों में शुरू की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार तकनीक के उपयोग से भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर रही है। पंजीयन की नई प्रक्रिया से रजिस्ट्री के साथ नामांतरण की प्रक्रिया को सरल किया गया है।

*जानी योजनाओं की हकीकत*
ग्राम मांदरी में अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों से छत्तीसगढ़ी में संवाद किया। मुख्यमंत्री ने बिजली व्यवस्था, राशन वितरण और महतारी वंदन योजना की राशि के संबंध में हितग्राहियों से जानकारी ली। इस अवसर पर हितग्राही इतवारिन आचला ने बताया कि महतारी वंदन योजना की प्राप्त राशि का बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाकर राशि जमा कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है, और जनकल्याण ही सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर विधायक कांकेर श्री आशा राम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नूरेटी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ बसव राजु एस., कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, डीआईजी श्री अमित कामले, कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री इंद्र कल्याण एलेसेला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में युवाओं प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयार की पुस्तक “नई दिशा” का विमोचन कर युवाओं को वितरित किया। साथ ही विभिन्न विभागों के जन कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री, आवास की चाबी, ट्राई साइकिल आदि वितरित की ।

*मिला सहारा, जिंदगी की राह हुई आसान, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में विलियम, राजकुमार, नरेन्द्र को मिला ई रिक्शा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद*

*मिला सहारा, जिंदगी की राह हुई आसान*

*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में विलियम, राजकुमार, नरेन्द्र को मिला ई रिक्शा*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद*

जशपुरनगर, 18 अप्रैल 2025/ हमें दो कदम भी नापना हो तो पैरों की जरूरत पड़ती है। जीवनयापन के लिए कठिन संघर्ष, परिवार का सहारा बनना, बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने जैसे जीवन के कई पहलू है जिसे परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला व्यक्ति भली-भांति समझता है। जीवन की इस आपाधापी में अगर किसी दुर्घटनावश पैर काम करना बंद कर दे तो जीवन का यह संघर्ष और भी कठिन हो जाता है।
दुर्घटना की वजह से अपने चलने-फिरने की क्षमता खो चुके विलियम तिग्गा, राजकुमार राम और नरेन्द्र कुमार इस दर्द को महसूस कर रहे थे। कमजोर आर्थिक स्थिति इस संघर्ष को और भी कठिन बना देता है। तीनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आकर अपनी व्यथा बताई और ई-रिक्शा की मांग की ताकि फिर से वे इस सहायक उपकरण की वजह से अपना काम आसान बना सके।
हर जरूरतमंदों की संवेदनशीलता के साथ मदद करने के लिए विख्यात मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तत्काल इस पर कार्रवाई की और विलियम तिग्गा, राजकुमार राम और नरेन्द्र कुमार का ई-रिक्शा प्रदान की। अब उनकी राह आसान हो गई है। ई-रिक्शा मिलने के बाद उनके चेहरे की चमक, आत्मविश्वास और कृतज्ञता को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। तीनों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैंप कार्यालय ने उनके दर्द को समझा और मदद की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सीएम कैंप कार्यालय बगिया मानवीय संवेदनाओं का केंद्र बन गया हैं। कार्यालय में जनसमस्या का निवारण तत्परता से किया जा रहा है। उम्मीद और आश लेकर पहुंचने वाले लोग यहां से एक मुस्कुराहट के साथ वापस जाते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज – भीषण सड़क हादसा,दुर्घटना ग्रस्त पिकप वाहन में महिला,पुरूष और बच्चे सहित 25 लोग थे सवार,हादसे के बाद मची चीख पुकार,2 की मौत घायलों को जिला अस्पताल किया रैफर।

भीषण सड़क हादसा हादसे में अनियंत्रित होकर माल वाहन पिकअप पुल से टकराया जिसमे दो बच्चों की मौके पर मौत वही 1 महिला सहित 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है. गम्भीर रूप से घायलो को अंबिकापुर जिला अस्पताल रिफर किया गया है.10 लोगो को आई मामूली चोटें आई है जिन्हें भटगांव स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से हुआ फरार हो गया. माल वाहन पिकप में महिला पुरुष बच्चे सहित कुल 25 लोग थे सवार जो कि बिलासपुर के ओडगी से लटोरी थाना क्षेत्र के भंडारपारा गांव जा रहे थे. सभी यात्री शादी समारोह के चौथी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे.यह सड़क दुर्घटना पलमा गांव के पास हुआ।पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

*छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस की जरूरत खत्म, पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान…*

रायपुर, 14 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट्स यानी पेट्रोल पंप के लिए राज्य स्तर पर लाइसेंस की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। यह बदलाव 14 नवंबर 2024 को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के जरिए लागू किया गया है। अब पेट्रोल पंप खोलने के लिए व्यवसायियों को सिर्फ केंद्रीय पेट्रोलियम अधिनियम के नियमों का पालन करना होगा। पहले की दोहरी अनुमति की प्रक्रिया को हटाकर इसे आसान बना दिया गया है।

*क्या बदला और क्यों है यह अहम*

पहले पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए व्यवसायियों को कलेक्टर के माध्यम से खाद्य विभाग से क्रय विक्रय का लाइसेंस प्राप्त करना होता था। प्रत्येक वर्ष अथवा तीन वर्ष में एक बार लाइसेंस का रिन्यूवल कराना होता था। राज्य शासन और केंद्र, दोनों जगह से अनुमति लेने की दोहरी प्रक्रिया से समय और पैसा दोनों खर्च होते थे, साथ ही कागजी कार्रवाई भी बढ़ जाती थी। अब केवल केंद्र के नियमों का पालन करना काफी होगा। इससे व्यवसायियों को राहत मिलेगी और पेट्रोल पंप खोलने की प्रक्रिया तेज और सस्ती हो जाएगी। यह कदम छत्तीसगढ़ में व्यवसाय को बढ़ावा देने और नियमों को सरल बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव है।

*व्यवसायियों को कैसे होगा फायदा*

अब कम कागजी कार्रवाई और एक ही स्तर की अनुमति से पेट्रोल पंप जल्दी शुरू हो सकेंगे। नए व्यवसायी, खासकर छोटे उद्यमी और तेल कंपनियां, बिना ज्यादा परेशानी के अपना काम शुरू कर सकेंगे। यह सुधार ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में पेट्रोल पंप खोलने को बढ़ावा देगा, जहां अभी ईंधन की पहुंच कम है।

*राज्य और जनता को क्या लाभ*

इस बदलाव से छत्तीसगढ़ में ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे लोगों को पेट्रोल-डीजल आसानी से मिल सकेगा। खासकर उन इलाकों में, जहां अभी पेट्रोल पंप कम हैं, वहां सुविधा बेहतर होगी। साथ ही, नए पेट्रोल पंप खुलने से राज्य में निवेश बढ़ेगा और बुनियादी ढांचे का विकास होगा। यह सरकार के उस लक्ष्य को भी पूरा करता है, जिसमें व्यवसाय करने में आसानी और आर्थिक विकास पर जोर दिया गया है।

*छत्तीसगढ़ बन रहा व्यवसाय के लिए आकर्षक*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में व्यवसायों के लिए अनुकूल माहौल बनाने को लेकर गंभीर है। नियमों को सरल करके और अनावश्यक बाधाओं को हटाकर राज्य उद्योग, व्यवसाय को सहूलियत और निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रही है। इससे न सिर्फ व्यवसायियों को फायदा होगा, बल्कि राज्य की जनता को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय से पेट्रोल पंप खोलना आसान हो गया है। यह कदम न केवल सभी क्षेत्रों में ईंधन की पहुंच बढ़ाएगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।

*Big Breaking jashpur:- भाजपा के युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष की वाहन दुर्घटना ग्रस्त, मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी, उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुची पुलिस, 108 वाहन की मदद से घायलों उपचार के लिए किया गया रिफर..!*

जशपुरनगर:- तपकरा युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष के नाम से लिखे स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक JH 03 AH 4147 वाहन ग्राम पंचायत केरसई के मुख्यमार्ग में अनियंत्रित होकर पलट गई.जिसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से चोटें आई है.घटना की जानकारी मिलते ही तपकरा पुलिस घटना स्थल पर जाकर सभी घायलों को 108 की मदद से कुनकुरी हॉस्पिटल भेज दिए है.

घटना अभी तुरंत की है.बरहाल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन को चला रहा था.लोगों का कहना है कि वाहन 50 मीटर से अनियंत्रित होकर लड़खड़ा रही थी.जिससे उसमें बैठे लोग आवाज दे रहे थे.लेकिन चालक से बीच सड़क पर ही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.इस घटना में गाड़ी की हालात चकनाचूर है.स्कॉर्पियो वाहन के परखच्चे उड़ गये है.बरहाल घटना के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.घटना स्थल पर पुलिस भीड़ को हटाने के साथ ही बीच सड़क में फसे वाहन को किनारे लगाने मसक्कत कर रही है।

*रामनवमी के अवसर पर अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन आयोजन का धूमधाम से समापन, महाआरती में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, बजरंग दल जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव, महाकुल समाज प्रदेश अध्यक्ष गणेश यादव हुए शामिल*

*रामनवमी के अवसर पर अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन आयोजन का धूमधाम से समापन*

*महाआरती में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, बजरंग दल जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव, महाकुल समाज प्रदेश अध्यक्ष गणेश यादव हुए शामिल*

जशपुरनगर।जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के गरियादोहर में
रामनवमी के अवसर पर आयोजित अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का मंगलवार को धूमधाम से समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन ने नगरवासियों के बीच आस्था और भक्ति का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया।अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु तथा कीर्तन मंडलियाँ शामिल हुईं, और इस कार्यक्रम ने धार्मिक वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश की मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव और महाकुल समाज के प्रदेश अध्यक्ष गणेश यादव ने प्रमुख रूप से भाग लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और धर्म में अपनी आस्था प्रकट की।

*अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का आयोजन*

इस वर्ष की रामनवमी पर आयोजित अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन में विशेष आकर्षण झारखंड और ओडिशा की कीर्तन मंडलियाँ , केकईकन पाली,केन्दूडीह, ठाकुर मुंडा,टिकलीपारा सहित कई मंडली शामिल हुईं। इन मंडलियों ने विभिन्न, कीर्तनों और धार्मिक गीतों के माध्यम से हरे कृष्ण हरे राम की महिमा का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति में रंगा रहा। कार्यक्रम के दौरान हज़ारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रभु श्रीराम के गीतों के साथ मंत्रमुग्ध हो गए।

महाआरती और समापन समारोह के साथ हुआ दधीभंजन

,महाप्रसाद का वितरण

कार्यक्रम के समापन के दिन विशेष महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्रीमती कौशल्या साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव और गणेश यादव सहित अन्य धार्मिक प्रमुखों ने प्रभु ने श्री कृष्ण राधा, श्रीराम की पूजा अर्चना की। महाआरती के बाद,समापन समारोह के पूर्व दधीभंजन किया गया,इसके बाद श्रद्धालुओं ने एक साथ मिलकर महाप्रसाद ग्रहण किया।समापन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दूर-दराज से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे। अष्ट प्रहरी कीर्तन ने न केवल गरियादोहर में बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी धार्मिक माहौल को और भी गहरा कर दिया।गरियादोहर में आयोजित अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का यह आयोजन ना केवल धार्मिक आस्थाओं का प्रतीक बनकर उभरा, बल्कि क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी संजीवनी दी। रामनवमी के इस शुभ अवसर पर आयोजित इस आयोजन ने नगरवासियों के दिलों में श्री कृष्ण राधा, श्रीराम के प्रति आस्था और श्रद्धा को और भी प्रगाढ़ किया।

*श्री राम नवमी जन्मोत्सव पर अष्ट प्रहरी का आयोजन, भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु, कल से शुरू होगा हरे कृष्ण हरे राम का जाप,………*

*श्री राम नवमी जन्मोत्सव पर अष्ट प्रहरी का आयोजन, भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु, कल से शुरू होगा हरे कृष्ण हरे राम का जाप,………*

कांसाबेल।श्री रामनवमी पर्व पर यहां के गरियादोहर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,रविवार को यहां के बजरंग बली मंदिर में पूजा अर्चना में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई,तथा अधिवास कार्यक्रम सम्पन्न की गई,इससे पहले बजरंग बली मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए झंडा मिलन किया गया,उसके पश्चात मंदिर प्रांगण से मैनी नदी तट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।सोमवार को प्रातः 7 बजे से अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सहित ओडिशा झारखंड के अखंड कीर्तन मंडली शामिल होकर भक्तिमय वातावरण में शमां बांधेंगे।इस कार्यक्रम में अनेक वेशभूषा में शामिल होकर नृत्य प्रस्तुत करते हुए अखंड कीर्तन करेंगे।मंगलवार के सुबह पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा, जिसमें दही हंडी फोड़,नगर भ्रमण कर एक साथ महिला पुरुष महाप्रसाद सेवन करेंगे।

प्रदेश सहित ओडिशा झारखंड राज्य के कीर्तन मंडली होंगे शामिल

यहां के बजरंग बली मंदिर प्रांगण में रामनवमी पर्व पर अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन की धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें ओडिशा,झारखंड सहित प्रदेश के आधा दर्जन अखंड मंडली इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर हरे कृष्ण हरे राम का नाम जाप करेंगे।जिसको लेकर यहां के समाज के लोगों द्वारा मंदिर प्रांगण को साफ सफाई के साथ मंडप को भव्य रूप देकर सजाया गया है।समाज के लोगों ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया की रामनवमी पर्व के दिन 6 अप्रैल शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल होंगे,तथा अधिवास रखी गई। 7 अप्रैल प्रातः 7 बजे से हरे कृष्ण हरे राम का नाम उच्चारण प्रारंभ किया जाएगा।इस दौरान अनेक मंडली द्वारा अखंड कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी।8 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं नगर भ्रमण के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया जाएगा।इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होने के लिए आयोजन समिति द्वारा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

*सामुदायिक भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन*

ग्राम गरियादोहर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक गोमती साय ने अपने विधायक निधि से मंदिर प्रांगण में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,डीडीसी हीरामति पैंकरा, सरिता भगत जनपद अध्यक्ष,प्रमोद गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष,भूषण वैष्णव जिला उपाध्यक्ष,रवि यादव मंडल अध्यक्ष,सरोज यादव बीडीसी,दिनेश प्रसाद पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि शामिल हुए।