Home Blog Page 20

*108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने शामिल होकर लिया भक्तिरस का आनंद*

*108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने शामिल होकर लिया भक्तिरस का आनंद*

जशपुरनगर, 04 जनवरी 2025/ कोतबा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय आज इस भक्तिमय आयोजन के देवपूजन में शामिल हुई। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार के उपकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या का इस आयोजन में उपस्थिति का स्वागत किया।
श्रीमती साय ने इस भक्तिमय आयोजन को गरिमामय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से मन में एक खुशी का संचार होता है। देवी देवताओं का भी आशीर्वाद लोगों पर बना रहता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है इसे प्रेम, भक्ति और जगतकल्याण में लगाना चाहिए। हमारे कर्म ऐसे होने चाहिए कि जब हम कभी भी इस दुनिया से जाएं तो सारा जग हमे याद रखे। सुख दुख सभी के जीवन में आते है इसे सहजता से स्वीकार करें। उन्होंने 2025 का साल सभी के लिए मंगलमय होने की कामना भी की।
108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री परिवार के आचार्यों के द्वारा यज्ञ के वैदिक विधियों का पालन करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना के लिए महायज्ञ किया जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तजन इस पवित्र आयोजन में शामिल होकर यज्ञ स्थल को भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत कर दिया। महायज्ञ 3, 4, 5, एवं 6 जनवरी के तिथि में संपन्न होना है

*ग्राम पंचायत कांसाबेल में कर वसूली हेतु जनपद सीईओ कुमार प्रमोद सिंह द्वारा विशेष अभियान चलाया गया,इस अभियान के तहत 8 दुकानों से 39 हजार रुपए से अधिक की राशि की गई वसूली, शेष बकायादारों को भी …*

*ग्राम पंचायत कांसाबेल में कर वसूली हेतु जनपद सीईओ कुमार प्रमोद सिंह द्वारा विशेष अभियान चलाया गया,इस अभियान के तहत 8 दुकानों से 39 हजार रुपए से अधिक की राशि की गई वसूली, शेष बकायादारों को भी …*

जनपद सीईओ कुमार प्रमोद सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत कांसाबेल में बकाया कर वसूली के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायत क्षेत्र के दुकानदारों से उनकी बकाया कर राशि की वसूली करना था, जिससे पंचायत की विकासात्मक योजनाओं को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाया जा सके।

आज के अभियान के तहत कुल 08 दुकानदारों से 39,400 रुपये की राशि वसूल की गई। इस अवसर पर जनपद प्रशासन के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें अतुल गुप्ता, पी.ओ., कमलेश श्रीवास, बीपीएम, अमर सिदार, सचिव, किंजर SBM, हेमलता सिंह, सचिव और ग्राम पंचायत कांसाबेल के अन्य कर्मचारी शामिल थे। इन अधिकारियों ने दुकानदारों से बकाया कर की वसूली की और उन्हें समय पर कर जमा करने के महत्व के बारे में जागरूक किया।

इसके अलावा, शेष दुकानदारों को 10 जनवरी 2025 तक अपने बकाया कर की पूरी राशि जमा करने के लिए समझाइश दी गई है। यदि निर्धारित समय सीमा तक इन दुकानदारों द्वारा कर की राशि नहीं जमा की जाती है, तो ग्राम पंचायत द्वारा नोटिस जारी कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम पंचायत कांसाबेल के सचिव अमर सिदार ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पंचायत की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि कर वसूली से प्राप्त राशि का उपयोग ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस अभियान के सफल संचालन में ग्राम पंचायत कांसाबेल के कर्मचारियों की भूमिका अहम रही, जिन्होंने न केवल बकाया कर की वसूली में सहयोग किया बल्कि दुकानदारों को कर भुगतान के महत्व के प्रति जागरूक भी किया। प्रशासन ने इस अभियान को भविष्य में भी जारी रखने का आश्वासन दिया, ताकि पंचायत के विकास कार्यों के लिए आवश्यक धन की कमी न हो।

ग्राम पंचायत कांसाबेल के अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी करदाता समय पर अपना कर जमा करें, ताकि ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास योजनाओं को सुचारु रूप से लागू किया जा सके।

*डीडीसी सालिक साय की पहल से पकरीटोली में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी की लहर, ग्रामीणों ने जनसंपर्क दौरे के दौरान बताया था समस्या, अब बिजली की आपूर्ति शुरू…….*

0

*डीडीसी सालिक साय की पहल से पकरीटोली में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी की लहर, ग्रामीणों ने जनसंपर्क दौरे के दौरान बताया था समस्या, अब बिजली की आपूर्ति शुरू…….*

जशपुरनगर।जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम पतरापाली के पकरीटोली बस्ती में पिछले दो सालों से बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे थे,क्योंकि इस बस्ती में मुख्य बस्ती से विद्युत आपूर्ति की जा रही थी, क्योंकि यहां खंभे में न तो तार लगे थे और न ही ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया था। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को लेकर वे लगातार अधिकारियों से समाधान की मांग कर रहे थे।हाल ही में डीडीसी श्री सालिक साय ने जनसंपर्क दौरे के दौरान ग्रामीणों से मिलकर उनके समस्याओं को सुना। इस दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि दो सालों से इस बस्ती में बिजली की समस्या है, जिससे उन्हें खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या कृषि कार्यों और घरेलू जीवन में भारी बाधा डाल रही थी।डीडीसी श्री साय ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया
डीडीसी श्री साय ने तुरंत ही इस समस्या का संज्ञान लिया और इस मुद्दे को विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के सामने उठाया। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि पकरीटोली में जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाया जाए और विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। डीडीसी श्री साय के सकारात्मक प्रयासों के बाद, विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 63 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया।श्री साय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयास से जिले सहित प्रदेश में अनेक कई विकास कार्य हो रही है,जिले में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए अनेकों सौगात दी गई है,जिले के कुनकुरी हर्राडांड में 400 केवही विद्युत उपकेंद्र की स्वीकृति,कुनकुरी में अधीक्षण कार्यालय, जे ई कार्यालय की स्थापना की जा रही है,जिससे जिले भर की विद्युत व्यवस्था दुरस्त हो जाएगी।

*ग्रामीणों में खुशी की लहर,जताया श्री साय का आभार*

ट्रांसफार्मर के लगने से अब पकरीटोली में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई है। इस कदम से गांववासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्णय उनके जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आया है, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। विशेष रूप से किसानों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि अब वे अपनी कृषि कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे।गांववासियों ने डीडीसी श्री सालिक साय का आभार व्यक्त किया और उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीडीसी द्वारा उठाया गया यह कदम उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे उनका जीवन आसान होगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे ही समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।

*big breaking:–त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर समय सारणी में फिर बदलाव, अब इस तारीख से शुरू होगा आरक्षण की कार्यवाही…….*

0

*big breaking:–त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर समय सारणी में फिर बदलाव, अब इस तारीख से शुरू होगा आरक्षण की कार्यवाही…….*

जशपुरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर अब समय सारणी में फिर बदलाव किया गया है,देखिए समय सारणी

*मुख्यमंत्री श्री साय 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस पर जशपुर जिले में 355.26 करोड़ रूपए के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन*

0

*मुख्यमंत्री श्री साय 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस पर जशपुर जिले में 355.26 करोड़ रूपए के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन*

रायपुर 24 दिसम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर को जशपुर जिले में लगभग 355.26 करोड़ रूपए की लागत के 128 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण और 289.32 करोड़ की लागत के 95 कार्यों का भूमिपूजन होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सामग्री, उपकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय 289.32 करोड़ रूपये की लागत के जिन 95 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें जशपुर विधानसभा के 55.86 करोड़ रूपये की लागत के 19 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 129.97 करोड़ रूपये की लागत के 48 कार्य, पत्थलगांव विधानसभा में 103.48 करोड़ रूपये की लागत के 28 कार्य शामिल हैं। भूमिपूजन होने वाले कार्यो में मुख्य रूप से जशपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय, बगीचा में नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज, कुनकुरी में रिक्रिएशन पार्क, जिला कार्यालय जशपुर के द्वितीय तल, 15 धान उपार्जन केन्द्रों में अधोसंरचना-गोदाम, सलिहाटोली में इंडोर जिम, बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट, कुनकुरी में अमृत मिशन 2.0 के विभिन्न कार्य शामिल है।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री साय 65.94 करोड़ की लागत के जिन नवनिर्मित 33 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। उनमें जशपुर विधानसभा में लगभग 27.76 करोड़ के 19 कार्यों, कुनकुरी विधानसभा में 5.65 करोड़ के 5 कार्यों और पत्थलगावं विधानसभा में 32.51 करोड़ के 9 कार्यों शामिल है। लोकार्पित होने वाले कार्यों में मुख्य रूप से पोंगरों एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना, 4 प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन, 6 स्टाप डेम, सेन्द्रीमुण्डा में नवीन आदिवासी कन्या आश्रम, नारायणपुर में हाई स्कूल भवन शामिल है।

*महतारी वंदन योजना के गलत भुगतान पर बड़ी कार्रवाई, बैंक खाता सीज कर, की जा रही है वसूली, आरोपी गिरफ्तार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, परियोजना अधिकारी, एवं पर्यवेक्षक पर गिरी गाज……*

0

*महतारी वंदन योजना के गलत भुगतान पर बड़ी कार्रवाई, बैंक खाता सीज कर, की जा रही है वसूली, आरोपी गिरफ्तार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, परियोजना अधिकारी, एवं पर्यवेक्षक पर गिरी गाज……*

रायपुर ।महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का क्रियान्वयन प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में योजना का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो एवं पात्र महिला हितग्राही को ही योजना का लाभ प्राप्त हो, इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सतर्कता पूर्वक कार्य संपादित किया जा रहा है एवं ऐसे प्रकरण, जिसमें योजना का गलत तरीके से लाभ लेने के लिए फेक आवेदन किए गए है, उनकी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जा रही है।

सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित सूचना, जिसमें महतारी वंदन योजना की राशि सन्नी लिओनी के खाते में जमा होने की न्यूज प्रसारित हुई है, सही नहीं हैै। वास्तव में सन्नी लिओनी के बैंक खाते में महतारी वंदन की राशि का भुगतान नहीं हुआ है अपितु यह वीरेन्द्र कुमार जोशी नाम के एक व्यक्ति के द्वारा स्थानीय स्तर पर मिलीभगत कर सन्नी लिओनी के नाम से आवेदन कर आधार एवं अन्य जानकारी अपनी डालते हुए शासकीय राशि अवैधानिक रूप से प्राप्त करने के उद्देश्य से की गयी हरकत है।

वस्तुतः बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के आंगनवाड़ी केन्द्र तालूर में वीरेन्द्र कुमार जोशी के द्वारा फर्जीवाड़ा करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्र तालूर के कार्यकर्ता के माध्यम से सन्नी लिओनी के नाम से आवेदन किया गया है तथा उस आवेदन में अन्य जानकारी के रूप में अपना आधार नंबर तथा अपने बैंक खाते की जानकारी डाली गयी है। प्रत्येक आवेदन के परीक्षण एवं सत्यापन का दायित्व ग्राम स्तर पर बनायी गयी समिति, जिसमें ग्राम प्रभारी/वार्ड प्रभारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा किया जाना था। इसके उपरांत पोर्टल में अंकित दस्तावेज़ो का परीक्षण प्रथम सत्यापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा तथा द्वितीय सत्यापन पर्यवेक्षक के द्वारा किया जाना था तथा परियोजना अधिकारी के द्वारा अनुमोदित किया जाना था। इस प्रकरण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी, जो की वीरेन्द्र कुमार जोशी की पड़ोसी है, के द्वारा बिना तथ्यों की जॉंच परख किए ऑनलाईन पोर्टल पर वीरेन्द्र कुमार जोशी के द्वारा सन्नी लिओनी के नाम से किए गए आवेदन को सत्यापित कर दिया गया। इसी प्रकार पर्यवेक्षक के द्वारा भी बिना परीक्षण किए हुए इस आवेदन का सत्यापन कर दिया गया, जिसके कारण इस फर्जी नाम वाले हितग्राही को उनके द्वारा दिए गए आधार नबंर से लिंक स्टेट बैंक के खाते में डीबीटी के रूप में राशि का भुगतान हुआ है।

इस प्र्रकरण पर गंभीर लापरवाही के लिए संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी को बर्खास्त करने की कार्यवाही की गयी है। पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा नेताम एवं परियोजना अधिकारी सुश्री ज्योति मथरानी को निलंबित करने की कार्यवाही की गयी है तथा तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है। साथ ही वीरेन्द्र कुमार जोशी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज़ कर उसे गिरफ्तार किया गया है तथा उनके बैंक खाते को सीज़ कर भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्यवाही की जा रही है।

सरकार की मंशा है कि पात्रता रखने वाली महतारियों को योजना का लाभ मिल सके, अतः सभी आवेदन करने वाले पात्र हितग्राहियों को योजना में शामिल किया गया है। योजना को लागू किए जाने हेतु विस्तृत प्रावधान किए गए है, जिसमें योजना अंतर्गत आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने हेतु ऑनलाईन साफ्टवेयर विकसित करते हुए प्रत्येक मैदानी अमलों को पृथक-पृथक आईडी/पासवर्ड प्रदान किया गया था। इसी क्रम में संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी आईडी/पासवर्ड प्रदान किया गया। योजना अंतर्गत हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त किये जाने के उपरांत आवेदन पत्रों का इन्द्राज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रभारी के द्वारा ऑनलाईन पोर्टल में किया जा कर संलग्न दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए दस्तावेज अपलोड किया गया।

साफ्टवेयर में दर्ज आवेदनों का प्रथम स्तर पर ग्राम समिति के माध्यम से सत्यापन तथा उसके उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा किए जाने का प्रावधान रखा गया है तथा उसके उपरांत द्वितीय सत्यापन किए जाने का दायित्व संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक का निर्धारित किया गया था ताकि दो स्तर पर सत्यापन हो सके। सत्यापन उपरांत वार्ड/पंचायत स्तर पर गठित समिति के द्वारा अनंतिम सूची का प्रकाशन कर आंगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत आदि सार्वजानिक जगह पर यह सूची चस्पा की गयी है तथा ग्रामीणों को यह अवसर दिया गया कि वे इस सूची में परीक्षण कर गलत आवेदन करने वाले विरूद्ध दावा आपत्ति कर सके।

प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण हेतु बाल विकास परियोजना स्तर पर गठित समिति के द्वारा निराकरण का प्रावधान रखा गया है एवं दावा आपत्ति प्राप्त किया जाकर लगभग 12000 से अधिक गलत आवेदनो को निरस्त किया गया। दावा आपत्ति का निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाकर प्रकाशित किया गया। उपरोक्त प्रक्रियाओं के निर्धारण के उपरांत भी ऐसे फर्जी आवेदन प्राप्त न हो इस दृष्टि से लगातार इनके सत्यापन की कार्यवाही हेतु मैदानी अमलों को दिशा निर्देश दिये गये एवं लगभग 15 हजार गलत आवेदनों को चिन्हांकन करते हुए निरस्त किया गया।

अंतिम सूची में 70,26,352 आवेदको का भी राज्य स्तर से विभिन्न उपलब्ध डाटा से वेरीफाई किया गया है एवं आधार एंथेटिकेंशन के लिए UIDAI को प्रेषित कर आधार का सत्यापन कराया गया है। अतः 50 प्रतिशत आवेदक फर्जी होने का कथन पूरी तरह गलत है। विभाग द्वारा समय-समय पर मैदानी स्तर पर सत्यापन, सॉफ्टवेयर के माध्यम से भी खोजकर 15000 से अधिक गलत हितग्राहियों का चिन्हांकन कर, उन्हें लाभ सूची से बाहर कर दिया गया है। लाभांवित होने वाले हितग्राहियों की सूची प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र के आईडी पर परिलक्षित है।

महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महतारियों को बेहद लाभ प्राप्त हुआ है, जैसे महतारियों के द्वारा इस राशि का उपयोग बच्चों के एवं स्वयं के स्वास्थ्य पोषण पर व्यय, बचत करने तथा सुकन्या समृद्धि के खाते खोलकर बेटियो के नाम से जमा करने के, बच्चों की शिक्षा पर, अपनी दिन प्रतिदिन की आवश्यकताओं की पूर्ति पर एवं अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने जैसे महिला सशक्तिकरण के अनेक उदाहरण है।

महतारी वंदन योजना को लागू करते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए है। प्रक्रिया के आवेदन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम/वार्ड प्रभारी के स्तर पर प्राप्त करते हुए सारे दस्तावेज़ के साथ आवेदन ऑनलाईन पोर्टल पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रभारी के द्वारा भरा गया है। आवेदको के द्वारा स्वतः ऑनलाईन आवेदन का भी प्रावधान रखा गया था। विभाग द्वारा लगातार प्रत्येक स्तर पर हितग्राहियों के सत्यता की जानकारी ली जा रही है। समय-समय पर निर्देश जारी किए गए है। इसी के परिणाम स्वरूप मृत हितग्राहियों की जानकारी भी लिया जाकर उन्हें लाभ सूची से हटाया जा रहा है, अद्यतन स्थिति में 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को मृत्यु हो जाने के कारण लाभ सूची से हटाया गया है। इस प्रकार विभाग द्वारा लगातार योजना को लागू किए जाने हेतु तत्परता से कार्यवाही जा रही है।

*श्रीमती साय ने महतारी वंदन की राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में उपयोग करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित*

0

*महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही सशक्त: श्रीमती कौशल्या साय*

*श्रीमती साय ने महतारी वंदन की राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में उपयोग करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित*

*कुनकुरी के मंगल भवन में महतारी वंदन सम्मेलन का किया गया था आयोजन*

जशपुरनगर, 23 दिसंबर 2024/ कुनकुरी में मंगल भवन में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने उन महतारी वंदन योजना लाभार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने इस योजना से मिली राशि का उपयोग सुकन्या समृद्धि योजना में किया है। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित सभी हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई और घर की अन्य जरूरतों को पूरा करने में कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में एक नया आत्मविश्वास आया है। उन्होंने कहा कि इस पैसे का उपयोग कर वे आत्मनिर्भरता की राह भी पकड़ सकती है।
इस अवसर पर गोद भराई की रस्म भी आयोजित की गई थी। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र यादव, पार्षदगण अनीता यादव, गुलाबी पैंकरा, अमन शर्मा और राजेश ताम्रकार, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता, जयंत मिश्रा, घनश्याम होता मौजूद थे।

*big breaking:– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अब इस तारीख को होगा आरक्षण की कार्यवाही, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया समय सारणी, देखिए पूरी जानकारी…….*

0

*big breaking:– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अब इस तारीख को होगा आरक्षण की कार्यवाही, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया समय सारणी, देखिए पूरी जानकारी…….*

जशपुरनगर । पंचायत चुनाव को लेकर अब आरक्षण की कार्यवाही के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है,देखिए पूरी समय सारणी…..

*बगीचा एसडीएम ने पटवारियों के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही, इस वजह से SDM ने इन्हें…….,पढ़िए पूरी खबर??*

0

*बगीचा एसडीएम ने पटवारियों के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही, इस वजह से SDM ने इन्हें…….,पढ़िए पूरी खबर??*

जशपुर । बगीचा एसडीएम श्री रितुराज बिसेन ने बैठक में अनुपस्थित चार पटवारियों का एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश विगत दिवस 19 दिसंबर 24 को तहसील बगीचा के सभी पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक हेतु तहसील कार्यालय बगीचा में बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें श्री दाता राम पैंकरा प.ह.न. 21 बिमड़ा ,28 कुरडेग, आशीष खेस्स प.ह.न. 24 कुटमा, श्रीमती सोनम टोप्पो प.ह.न. 29 जुजगु/40 टटकेला, श्री अजय पैंकरा प.ह.न. 39 कलिया,40 बच्छरांव बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। जिसके कारण उपरोक्त हल्का,ग्राम के कलेक्टर टी.एल., सी.एम. टी.एल., कलेक्टर जनदर्शन, पीड़ित क्षतिपूर्ति, जमानत सत्यापन, ई-कोर्ट पटवारी प्रतिवेदन, स्वामित्व योजना प्रगति, सीमांकन आदि के संबंध में समीक्षा नहीं हो सका।

अतः श्री दाता राम पैंकरा बिमड़ा ,कुरडेग आशीष खेस्स प.ह.न. 24 कुटमा, श्रीमती सोनम टोप्पो प.ह.न. 29 जुजगु ,40 टटकेला, श्री अजय पैंकरा प.ह.न. 39 कलिया ,40 बच्छरांव का 01 दिन (एक दिन) का वेतन रोके जाने हेतु आदेशित किया जाता है।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

*सेंट जोसेफ इंग्लिश मिडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन, अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व डीडीसी सालिक साय हुए शामिल, कहा प्रदेश की साय सरकार के नेतृत्व में बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा मिल सके इसके लिए उठाए जा रहे हैं विशेष कदम……..*

0

*सेंट जोसेफ इंग्लिश मिडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन, अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व डीडीसी सालिक साय हुए शामिल, कहा प्रदेश की साय सरकार के नेतृत्व में बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा मिल सके इसके लिए उठाए जा रहे हैं विशेष कदम……..*

जशपुर।सेंट जोसेफ इंग्लिश मिडियम स्कूल कांसाबेल में 2024 का वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे नृत्य, गायन, नाटक, एवं कविताओं के माध्यम से विद्यालय के वार्षिक उत्सव की रंगीन और समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया।

वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य श्री सालिक साय ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर शिक्षा और सामाजिक योगदान के महत्व पर अपने विचार साझा किए,उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा में गुणवत्ता लाने अनेक कई योजनाएं बनाई जा रही है,जिससे बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा मिल सके। विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल राम और भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री भूषण वैष्णव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित सभी बच्चों तथा उनके परिवारों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों की उपस्थिति

इस उत्सव के आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री एडमोन बड़ा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, विद्यालय के सभी अभिभावक भी इस मौके पर उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने अपनी नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें शैक्षिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।