Home Blog Page 19

*मुख्यमंत्री ने एसपी श्री शशिमोहन सिंह को एसएसपी के पद पर पदोन्नत होने पर पहनाया बैच एवं स्टार*

0

*समाचार*

*मुख्यमंत्री ने एसपी श्री शशिमोहन सिंह को एसएसपी के पद पर पदोन्नत होने पर पहनाया बैच एवं स्टार*

*जशपुरनगर, 14 जनवरी 2025/* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया स्थित अपने निजी निवास में जशपुर के पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर पदोन्नत होने पर पीपींग सेरेमनी में बैच एवं स्टार पहनाया। कमिश्नर श्री नरेन्द्र सिंह दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित उनकी धर्मपत्नी रेखा सिंह एवं बेटे रिभु समर्थ सिंह इस अवसर पर उनके साथ मौजूद थे।
एसएसपी श्री शशिमोहन सिंह 1997 में बैच के डीएसपी हैं। 2012 में उन्हें आईपीएस अवार्ड किया गया था। विगत एक वर्ष से वे जशपुर में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

0

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*फरसाबहार में स्नेक पार्क और तपकरा को तहसील बनाने की घोषणा*

*जशपुर जिले में 87.31 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन*

*पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल*

रायपुर 14 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान शामिल है। उन्होंने देश के सर्वाेच्च पद राष्ट्रपति के लिए आदिवासी महिला को अवसर दिया। आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी है, छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री एक आदिवासी है, यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच का ही परिणाम है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारी सरकार का ध्येय वाक्य है। इसके माध्यम से हम विजन-2047 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में आप सबके सहयोग से सफल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। इससे लोगों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। हमने पिछले एक साल में मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासी समुदाय के समग्र विकास और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पीएम जनमन, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। उन्होंने इन योजनाओं में आदिवासियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण आहार, रोजगार और मकान से लेकर हर जरूरत का ध्यान रखा है। छत्तीसगढ़ सरकार इन योजनाओं में तेजी से आदिवासी समुदाय को लाभान्वित कर रही है। हमारी सरकार आदिवासी समुदाय के साथ ही सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली लाने और उनके उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर फरसाबहार में स्नेक पार्क और तपकरा को तहसील बनाने और पमशाला के स्टेडियम के समतलीकरण के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने 87 करोड़ 31 लाख 98 हजार रूपए लागत् के 507 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 85.08 करोड़ रूपए की लागत के 483 कार्यों का भूमिपूजन एवं 2.23 करोड़ की लागत से निर्मित 24 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने शपथ-ग्रहण के दूसरे ही दिन कैबिनेट की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना से प्रदेश के 18 लाख परिवारों को लाभान्वित करने तत्काल निर्णय ले लिया था। हमने तेंदूपत्ता संग्रहण दर को चार हजार रूपये से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया है। इससे वनवासी भाईयों के जीवन स्तर में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश में धान की खरीदी कर रहे हैं। हम किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान तत्काल कर रहे हैं। धान खरीदी समाप्त होते ही अंतर की राशि भी उनके बैंक खातों में जमा करा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में कहा कि आदिवासी कंवर समाज तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जो समाज अपनी दिशा और दशा पर लगातार चिंतन करता है, आपस में विचार-विमर्श करता है, कुरीतियों को दूर करता है, विकास के अवरोधों को चिन्हित करते हुए उन्हें दूर करने का जतन करता है, उस समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि यह अवसर अपनी उपलब्धियों को साझा करने और एक दूसरे के अनुभवों से सीखने और एक दूसरे को प्रेरित करने का भी अवसर है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की श्रीमती गोमती साय ने कंवर समाज को विकास कार्यों के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री महेश्वर साय द्वारा लिखित पुस्तक ‘कंवर जनजाति के सामाजिक एवं आर्थिक विकास’ तथा ‘बदलता अबूझमाड़ एवं अन्य कहानियां’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, कंवर समाज के अध्यक्ष श्री भरत साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

*रौतिया समाज के जोन स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुई,सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्षा व पत्थलगांव विधायक गोमती साय,कहा गौरवशाली संस्कृति एवं जनजातीय परम्परा के लिये जानी जाती है सामाज,सहज-सरल स्वभाव के साथ अपने अटूट एकता संघठन के लिये पूरे प्रदेश में मिशाल..!*

0

*रौतिया समाज के जोन स्तरीय वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुई,सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्षा व पत्थलगांव विधायक गोमती साय,कहा गौरवशाली संस्कृति एवं जनजातीय परम्परा के लिये जानी जाती है सामाज,सहज-सरल स्वभाव के साथ अपने अटूट एकता संघठन के लिये पूरे प्रदेश में मिशाल..!*

जशपुरनगर:-अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद प्रांतीय शाखा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आयोजित जोन स्तरीय वार्षिक सम्मेलन एवं खेलकूद कार्यक्रम ग्राम उपरघिंचा में शामिल हुईं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व पत्थलगांव विधायक श्रीमति गोमती साय।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि— रौतिया समाज अपने गौरवशाली संस्कृति एवं जनजातीय परंपरा के लिए जानी जाती है।
समाज सरल ,सहज स्वभाव के साथ अपने अटूट एकता व संगठन के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाता है। मैं हमेशा से रौतिया एकता के बहुत करीब और सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमो में शामिल होती रहीं हूं।
श्रीमती गोमती साय जी ने समाज के मांग पर ग्राम उपरघिंचा में सांस्कृतिक मंच के निर्माण हेतु 12 लाख रुपए देने की घोषणा कीं।
समापन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री निमिष कुमार यादव जनपद सदस्य फरसाबहार,श्री अनिल माली
व समाज की ओर से प्रांतीय सचिव श्री सांझू राम , कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री मीनू सिंह ,श्री विजय सिंह,श्री संजय सिंह ,श्री राहुल सिंह, ,श्री आनंद सिंह,श्री उमेश सिंह,श्री सुनील सिंह, श्री दीपक सिंह,श्री शिवा सिंह,श्रीमती सविता सिंह , श्रीमती किरण सिंह , श्री सुमेश्वर सिंह, श्री रामदयाल सिंह ,श्री लक्ष्मीनारायण सिंह,श्री कलेश्वर सिंह, श्री प्रेम कुमार सिंह , श्री बालकुमार सिंह,श्री शिव कुमार सिंह ,श्री जगदीश्वर सिंह,श्री रमेश सिंह और सभी सम्माननीय समाज बंधुओं एवं माताओं बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश मा बाल बच्चन ला 32 साल बाद मिलिस मुआवजा, भालू के हमला म पीड़ित दूनो आँख खो देहे रहीस, बेटीमन के पढ़ाई अउ बियाह म करिही खर्चा, पीड़ित म मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आभार करे हे…….*

0

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश मा बाल बच्चन ला 32 साल बाद मिलिस मुआवजा, भालू के हमला म पीड़ित दूनो आँख खो देहे रहीस, बेटीमन के पढ़ाई अउ बियाह म करिही खर्चा, पीड़ित म मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आभार करे हे…….*

जशपुरनगर। भालू के हमले म दूनो आँख खो देहे बाल बच्चन ला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 32 साल बाद मुआवजा राशि मिल पाई। रविवार के दिन मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया म उनकी पत्नी कौशल्या साय ह मुआवजा राशि के चेक देहे, त येकर बाद बाल बच्चन अउ ओकर परिवार भावुक हो गे। आर्थिक कठिनाई म जूझत ये परिवार ह सहायता राशि पाके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आभार जताए हवे।

जिले के दुलदुला ब्लाक के ग्राम पंचायत कस्तुरा के आश्रित ग्राम केंदपानी के निवासी पीड़ित बाल बच्चन सिंह ह बताए के 24 सितंबर 1992 के दिन वो अपन गाँव के जंगल म नित्यकर्म के खातिर गए रहिस। ओतको झाड़ी म बैठे भालू ह उनकर ऊपर हमला कर देहे, अउ ओह दिन उनकर दूनो आँख के रोशनी चली गे। इलाज के बाद उनका जीवन तो बच गे, पर आँख के रोशनी गवां देहे।

बाल बच्चन के बड़े भाई रंथू सिंह ह बताइस के घटना के बाद ओकर परिवार ह आर्थिक संकट म पड़ गे रहिस। बाल बच्चन के शादी तो 5 महीना पहिले होए रहिस, पर आँख के रोशनी चले जाबे से ऊ काम नइ कर पावत रहिस। ऐसे म ओकर परिवार ह मदद करे रहिस। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी मन पीड़ित परिवार ले मिले रहिन अउ जल्दी मुआवजा राशि देबे के आश्वासन दिए रहिन, फेर उहू पूरा नइ हो पाय।

बाल बच्चन ह आर्थिक सहायता के उम्मीद म अधिकारियों के पास कई बार गए, फेर कहीं से सुनवाई नइ होईस। आखिरकार 25 सितंबर 2024 के दिन बगिया म जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ओहर अपील करे। मुख्यमंत्री ह बाल बच्चन के दुख सुनके वन विभाग के अधिकारी मन ला तुरंत मुआवजा राशि के भुगतान के निर्देश दिए रहिन।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आभार जताए:

बाल बच्चन के परिवार म ओकर पत्नी अउ तीन संतान हवे। बड़े बेटा रोजगार म लग गे हवे, अउ बड़ी बेटी 12वीं अउ छोटी बेटी 8वीं कक्षा म पढ़त हवे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 32 साल बाद 2 लाख मुआवजा राशि मिलिस। बाल बच्चन ह कहिस के मुआवजा राशि से ओ ह अपन दूनो बेटी के पढ़ाई पुरा कराए अउ पढ़ाई खत्म होए के बाद ओकर बियाह म ये राशि खर्च करही।

*Big breaking:– एसडीएम ने कांसाबेल तहसील के इस पटवारी को किया निलंबित, कार्यवाही की वजह यह थी, पढ़िए पूरी खबर?……*

0

*Big breaking:– एसडीएम ने कांसाबेल तहसील के इस पटवारी को किया निलंबित, कार्यवाही की वजह यह थी, पढ़िए पूरी खबर?……*

जशपुरनगर।बगीचा एसडीएम श्री ऋतुराज बिसेन ने कांसाबेल तहसील के पटवारी हल्का नं. 16 बांसबहार श्री अमित कुमार चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।एसडीएम ने आज 10 जनवरी 2025 को तहसील कार्यालय कांसाबेल में पटवारी की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान पटवारी हल्का नं. 16 बांसबहार श्री अमित कुमार चौहान द्वारा बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित एवं शासन के महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में योगदान नहीं किया जाना पाया गया। जो कि उनके स्वेच्छाचारितापूर्ण व्यवहार एवं कदाचार की श्रेणी में आता है तथा कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही प्रतीत होती है। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण श्री अमित कुमार चौहान, हल्का पटवारी, हल्का नं.-16 बांसबहार को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय तहसीलदार सन्ना निर्धारित किया किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित मंशूर खान के ईलाज के लिए 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की दी स्वीकृति*

0

*मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जरूरतमंदों के लिए बनी नई जिंदगी का सहारा*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कैंसर पीड़ित मंशूर खान के ईलाज के लिए 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की दी स्वीकृति*

*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिया था आवेदन*

जशपुरनगर 10 जनवरी 2025/ कठिन आर्थिक परिस्थिति और बीमारी से संघर्ष कर रहे लोगों के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना किसी वरदान से कम नहीं है। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आम नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रहे हैं। अपने शुरूआती राजनैतिक जीवन से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर में मुख्यमंत्री लोगों को बेहतर इलाज मिले इसके लिए हमेशा सक्रिय रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसी संवेदनशीलता परिचय देते हुए कैंसर से पीड़ित मंशूर खान के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 10 लाख रूपए की राशि की स्वीकृत दी है।
होटल का व्यवसाय कर अपना जीवन गुजर-बसर करने वाले जशपुर के मंसूर खान को जब पता चला की उन्हें कैंसर है तो उसके जीवन में संकट आ गया। उन्होंने अपना ईलाज वेल्लोर में कराया। अभी उनका उपचार बालको मेडिकल सेंटर रायपुर में चल रहा है। उन्होंने बताया की उनके उपचार में अब तक 20 लाख रूपए तक खर्च हो चुका है। सामान्य परिवार में आने वाले मंशूर के लिए घर का खर्च चलाने के साथ ही अपना ईलाज करना बहुत मुश्किल होता जा रहा था। घर की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन दिया।
कैंप कार्यालय ने इस पर पहल करते हुए समन्वय स्थापित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके आवेदन पर ईलाज हेतु 10 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति दी है। मंशूर खान और उनके परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस कठिन परिस्थिति में मिली मदद उनके लिए एक बड़ा सहारा बनेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। यह योजना जरूरतमंद लोगों को कठिन परिस्थितियों में उम्मीद और सहारा प्रदान कर रही है।

*कैंसर के इलाज में कर्ज बोझ तले दबा था राम प्यारे का जीवन, दीर्घायु वार्ड में मिला निःशुल्क उपचार, परिजन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार…….*

0

*कैंसर के इलाज में कर्ज बोझ तले दबा था राम प्यारे का जीवन, दीर्घायु वार्ड में मिला निःशुल्क उपचार, परिजन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार…….*

जशपुरनगर। कैंसर का उपचार कराने में मेरी पूरी जमा पूंजी खत्म हो गयी घर बेचने तक की नौबत आ गयी, ऐसे में जिला अस्पताल का दीर्घायु वार्ड मेरे लिए संकटमोचक बना जहां मुझे निःशुल्क उपचार के साथ दवाइयां भी मिल रहीं हैं। ये कहना है राजापारा निवासी 60 वर्षीय रामप्यारे राम का। राम प्यारे शासकीय मॉडल स्कूल में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं। कई सालों से उनके पेट में दर्द एवं जलन की शिकायत थी। प्रारम्भ में जब राम प्यारे ने अम्बिकापुर में निजी अस्पताल में जांच कराई तो पेट में अल्सर होने की बात कह कर चिकित्सकों ने ईलाज प्रारम्भ किया। दो साल तक उपचार होने के बाद आराम ना मिलने पर उन्होंने रायपुर के निजी अस्पताल में अपने ईलाज कराया। जांच में पता चला कि उन्हें अमाशय का कैंसर है। वहां से दूसरे निजी अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका एक साल तक उपचार चला। इस ईलाज में उनकी घर की सारी जमा पूँजी खत्म हो गयी। स्थिति ऐसी बनी कि उन्हें अपना घर बेचने तक की नौबत आ गयी थी। वे कर्ज के बोझ तले दबते चले गए। बच्चों ने जहां से बन पड़ा कर्ज लेकर ईलाज कराने की कोशिश की।
ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल में निःशुल्क उपचार के संबंध में जानकारी मिली। उन्होंने यहां पर अपना उपचार कराना प्रारम्भ किया। अब उन्हें ईलाज के लिए बार बार रायपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। राम प्यारे बताते हैं कि उनके ईलाज में प्रति माह 90 हज़ार से 1 लाख तक हो जाते थे। ऊपर से आने जाने और अन्य खर्चें अलग से करना पड़ता था। यहां पर उपचार निःशुल्क हो जाता है और कहीं जाने के खर्च की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं शासन का धन्यवाद दिया।
जशपुर के जिला अस्पताल में ना सिर्फ जिले अपितु अन्य जिलों एवं राज्यों के हितग्राही भी लाभान्वित हो रहे हैं। बलरामपुर जिले के कुसमी मोतीनगर में रहने वाली भिन्सारी देवी ने बताया कि उन्हें जब खून चढ़ाया गया तब जांच में रक्त कैंसर की जानकारी मिली। चिकित्सकों ने उच्च उपचार हेतु बड़े शहर में जाने की सलाह दी। उन्होंने रायपुर के निजी अस्पताल एवं झारखंड के टाटा मेमोरियल में इलाज कराना प्रारम्भ किया जहां 70 हज़ार से अधिक का खर्च हर बार उपचार हेतु आता था। 7 बार उन्होंने वहां ईलाज कराया, जिससे घर के आर्थिक हालात खराब हो गए थे। जब उन्हें जशपुर जिला चिकित्सालय में ईलाज की जानकारी मिली तो उन्होंने यहां उपचार प्रारम्भ कराया आज उनका निःशुल्क उपचार जिला अस्पताल में बिना किसी चिंता के हो रहा है।
लुड़ेग की संगीता चौहान के जीवन में कठिनाइयां जब आई तो चारों ओर से आईं। एक वर्ष पूर्व उनके पति का स्वर्गवास हो गया। पति की अनुपस्थिति में छोटी सी खेती के माध्यम से घर का पालन पोषण प्रारम्भ किया पर कुछ माह उपरांत ही उनके सीने में दर्द रहने लगा, जब उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई तो स्तन कैंसर होने की जानकारी मिली। तो संगीता के पैरों तले जमीन खिसक गई। 4 बच्चों और सास की जिम्मेदारी के संबंध में सोच कर उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था वह क्या करे। ऐसे में चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल में कैंसर के निःशुल्क उपचार की बात बताई। संगीता ने जिला अस्पताल में आकर उपचार कराना प्रारम्भ किया। तीन डोज के बाद अस्पताल ले जाने के लिए कोई ना होने के कारण अस्पताल नहीं जा पाई जिसके बाद सीने में घाव के बढ़ने पर उनका चलना फिरना बंद हो गया। जिस पर संगीत ने फिर से जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु कैंसर कीमोथेरेपी नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत आपट से संपर्क किया। जहां डॉक्टर ने उसे तुरंत इलाज हेतु जिला अस्पताल बुलाया। उनका जिला अस्पताल में रहकर ही इलाज फिर से प्रारम्भ किया गया। इस संबंध में डॉ. लक्ष्मीकांत आपट ने बताया कि एक बार उपचार प्रारम्भ करने के बाद सभी डोज समय पर लेना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक प्रभावी उपचार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कैंसर जैसे लक्षण शरीर में दिखाई देते हैं तो उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए एवं अगर परीक्षण में लगे तो तुरंत जिला अस्पताल के दीर्घायु में निःशुल्क उपचार का लाभ लेना चाहिए।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल पर भालू हमले से घायल व्यक्ति हेतु जारी हुई क्षतिपूर्ति राशि, बगिया में आयोजित जनदर्शन में सीएम साय से लगाई थी गुहार…*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल पर भालू हमले से घायल व्यक्ति हेतु जारी हुई क्षतिपूर्ति राशि, बगिया में आयोजित जनदर्शन में सीएम साय से लगाई थी गुहार…*

जशपुरनगर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दुलदुला विकासखण्ड के पंचायत जामटोली निवासी श्री बालबच्चन सिंह को भालू के हमले में घायल होने पर क्षतिपूर्ति की राशि स्वीकृत की गई है। जानकारी के अनुसार श्री बच्चन सिंह सुबह लगभग 7 बजे गांव में अपने खेत की तरफ जा रहे थे। उस दौरान अचानक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया गया। इस हमले से उनको गहरी चोटें आई थी।
गंभीर रूप से घायल बालबच्चन सिंह पिता श्री गोवर्धन सिंह का इलाज कुनकुरी के होलीक्रास हॉस्पिटल में चला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जब अपने गृहग्राम बगिया आए थे। उस दौरान आयोजित जनदर्शन में श्री बच्चन सिंह ने मुख्यमंत्री के सम्मुख इस घटना के बारे बताते हुए इस संबंध में आवेदन देकर क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वन विभाग को क्षतिपूर्ति राशि दिलाने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वन विभाग के द्वारा श्री बच्चन हेतु क्षतिपूर्ति राशि के तौर पर 2 लाख रूपए की राशि स्वीकृत किया गया है। श्री बच्चन एवं उनके परिवार ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री जब भी बगिया आते हैं उस दौरान जनदर्शन में देर रात तक लोगों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनते हैं और इसके निराकरण के लिए तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित भी करते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में रोजाना आवेदक अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आते हैं। यहां पर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से निराकरण किया जाता है।

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति ने वार्षिक उत्सव को यादगार बना दिया।* *अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।*

*जोगपाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव*

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति ने वार्षिक उत्सव को यादगार बना दिया*

*अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला*

दिनांक 05 जनवरी 2025/ जोगपाल पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा नेगी और श्री डी.एस. नेगी एवं विशेष अतिथि के रूप में स्कूल के अध्यक्ष श्री कुलवंत सिंह भाटिया, डायरेक्टर श्री शरणजीत सिंह भाटिया और प्रिंसिपल श्री शंकर कुमार शामिल हुए।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों के द्वारा गणेश वंदना की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात फनी डांस, ओडिसी नृत्य, छत्तीसगढ़ी नृत्य, शिव वंदना, लावणी नृत्य और भांगड़ा जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर श्री शरणजीत सिंह भाटिया ने स्कूल की स्थापना से लेकर अब तक के सफर और शिक्षा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। श्रीमती सीमा नेगी और श्री डी.एस. नेगी ने बच्चों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेरणादायक शब्दों से प्रोत्साहित किया। स्कूल के प्राचार्य श्री शंकर कुमार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण उद्यमिता को मिली रही नई ऊंचाई*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण उद्यमिता को मिली रही नई ऊंचाई*

*ग्रामीण भारत महोत्सव दिल्ली में जशप्योर के उत्पाद को बेहतर प्रतिसाद*

रायपुर 4 जनवरी 2025/ नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज से शुरू हुए ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के जशप्योर ब्रांड के उत्पादों को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग भारत मंडपम में लगाए गए स्टॉल क्रमांक 76 में पहुंचकर जशप्योर के उत्पाद को खरीद रहे हैं। जशप्योर उत्पादों की ऑनलाइन भी खरीदी हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले सहित अन्य जिलों के वनोपज उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के प्रयास से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार इस पहल से युवाओं और महिलाओं को रोजगार सुलभ हुआ है।

ग्रामीण भारत महोत्सव में हरित क्रांति आदिवासी सहकारी समिति मर्यादित छत्तीसगढ़ द्वारा लगाए गए स्टाल में जशपुर जिले में उत्पादित काजू, जीराफूल चावल, रागी और महुआ का बना लड्डू, कुल्थी दाल, मड़वा आटा, रागी से कुकीज, जैकफ्रूट कुकीज, महुआ एनर्जी कैंडी, महुआ नेक्टर, जशपुर की चाय सहित अन्य कई खाद्य उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध हैं, जिसे जशपुर जिले के वनोपज का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण कर तैयार किया गया है, जो स्वादिष्ट और सेहत के लिए उत्तम है। जशप्योर के प्रोडक्ट का निर्माण आदिवासी युवाओं और महिलाओं द्वारा पूरी शुद्धता के साथ किया जाता है। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जशप्योर ब्रांड ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

जशप्योर का मुख्य उद्देश्य महुआ, रागी और बाजरा जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थों को वैश्विक थाली में लाना है। समर्थ जैन का कहना है कि इन उत्पादों के माध्यम से न केवल पोषण को बढ़ावा दिया जा रहा है, बल्कि इनके संग्रह और प्रसंस्करण में लगे आदिवासी समुदायों को रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। महुआ जशपुर जिले में बहुतायत रूप से पाया जाता है। महुआ पेड़ फूल-फल से लेकर जड़ तक औषधीय गुणों से भरपूर है। महुआ में एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं, इससे शरीर में सूजन कम होती है और घाव जल्दी भरते हैं। महुआ में विटामिन सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। महुआ का उपयोग खांसी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसे श्वसन समस्याओं के उपचार में उपयोगी है। यह फेफडों में जमें कफ को दूर करता है। रागी में भरपूर मात्रा में कैल्सियम, विटामिन, फाइबर पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तनाव में कमी, डिप्रेशन, एंग्जायटी और अनिद्रा की समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से खून में आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। हड्डियां मजबूत होती है। रागी के सेवन से कोलेस्ट्राल और वजन को कम होता है।

गौरतलब है कि ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 4 जनवरी से 9 जनवरी तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज इस महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव का विषय विकसित भारत 2047 के लिए लचीले ग्रामीण भारत का निर्माण है। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमशीलता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।