Home Blog Page 16

*छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस की जरूरत खत्म, पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान…*

रायपुर, 14 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट्स यानी पेट्रोल पंप के लिए राज्य स्तर पर लाइसेंस की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। यह बदलाव 14 नवंबर 2024 को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के जरिए लागू किया गया है। अब पेट्रोल पंप खोलने के लिए व्यवसायियों को सिर्फ केंद्रीय पेट्रोलियम अधिनियम के नियमों का पालन करना होगा। पहले की दोहरी अनुमति की प्रक्रिया को हटाकर इसे आसान बना दिया गया है।

*क्या बदला और क्यों है यह अहम*

पहले पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए व्यवसायियों को कलेक्टर के माध्यम से खाद्य विभाग से क्रय विक्रय का लाइसेंस प्राप्त करना होता था। प्रत्येक वर्ष अथवा तीन वर्ष में एक बार लाइसेंस का रिन्यूवल कराना होता था। राज्य शासन और केंद्र, दोनों जगह से अनुमति लेने की दोहरी प्रक्रिया से समय और पैसा दोनों खर्च होते थे, साथ ही कागजी कार्रवाई भी बढ़ जाती थी। अब केवल केंद्र के नियमों का पालन करना काफी होगा। इससे व्यवसायियों को राहत मिलेगी और पेट्रोल पंप खोलने की प्रक्रिया तेज और सस्ती हो जाएगी। यह कदम छत्तीसगढ़ में व्यवसाय को बढ़ावा देने और नियमों को सरल बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव है।

*व्यवसायियों को कैसे होगा फायदा*

अब कम कागजी कार्रवाई और एक ही स्तर की अनुमति से पेट्रोल पंप जल्दी शुरू हो सकेंगे। नए व्यवसायी, खासकर छोटे उद्यमी और तेल कंपनियां, बिना ज्यादा परेशानी के अपना काम शुरू कर सकेंगे। यह सुधार ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में पेट्रोल पंप खोलने को बढ़ावा देगा, जहां अभी ईंधन की पहुंच कम है।

*राज्य और जनता को क्या लाभ*

इस बदलाव से छत्तीसगढ़ में ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे लोगों को पेट्रोल-डीजल आसानी से मिल सकेगा। खासकर उन इलाकों में, जहां अभी पेट्रोल पंप कम हैं, वहां सुविधा बेहतर होगी। साथ ही, नए पेट्रोल पंप खुलने से राज्य में निवेश बढ़ेगा और बुनियादी ढांचे का विकास होगा। यह सरकार के उस लक्ष्य को भी पूरा करता है, जिसमें व्यवसाय करने में आसानी और आर्थिक विकास पर जोर दिया गया है।

*छत्तीसगढ़ बन रहा व्यवसाय के लिए आकर्षक*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में व्यवसायों के लिए अनुकूल माहौल बनाने को लेकर गंभीर है। नियमों को सरल करके और अनावश्यक बाधाओं को हटाकर राज्य उद्योग, व्यवसाय को सहूलियत और निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रही है। इससे न सिर्फ व्यवसायियों को फायदा होगा, बल्कि राज्य की जनता को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय से पेट्रोल पंप खोलना आसान हो गया है। यह कदम न केवल सभी क्षेत्रों में ईंधन की पहुंच बढ़ाएगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।

*Big Breaking jashpur:- भाजपा के युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष की वाहन दुर्घटना ग्रस्त, मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी, उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुची पुलिस, 108 वाहन की मदद से घायलों उपचार के लिए किया गया रिफर..!*

जशपुरनगर:- तपकरा युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष के नाम से लिखे स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक JH 03 AH 4147 वाहन ग्राम पंचायत केरसई के मुख्यमार्ग में अनियंत्रित होकर पलट गई.जिसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से चोटें आई है.घटना की जानकारी मिलते ही तपकरा पुलिस घटना स्थल पर जाकर सभी घायलों को 108 की मदद से कुनकुरी हॉस्पिटल भेज दिए है.

घटना अभी तुरंत की है.बरहाल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन को चला रहा था.लोगों का कहना है कि वाहन 50 मीटर से अनियंत्रित होकर लड़खड़ा रही थी.जिससे उसमें बैठे लोग आवाज दे रहे थे.लेकिन चालक से बीच सड़क पर ही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.इस घटना में गाड़ी की हालात चकनाचूर है.स्कॉर्पियो वाहन के परखच्चे उड़ गये है.बरहाल घटना के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.घटना स्थल पर पुलिस भीड़ को हटाने के साथ ही बीच सड़क में फसे वाहन को किनारे लगाने मसक्कत कर रही है।

*रामनवमी के अवसर पर अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन आयोजन का धूमधाम से समापन, महाआरती में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, बजरंग दल जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव, महाकुल समाज प्रदेश अध्यक्ष गणेश यादव हुए शामिल*

*रामनवमी के अवसर पर अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन आयोजन का धूमधाम से समापन*

*महाआरती में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, बजरंग दल जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव, महाकुल समाज प्रदेश अध्यक्ष गणेश यादव हुए शामिल*

जशपुरनगर।जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के गरियादोहर में
रामनवमी के अवसर पर आयोजित अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का मंगलवार को धूमधाम से समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन ने नगरवासियों के बीच आस्था और भक्ति का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया।अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु तथा कीर्तन मंडलियाँ शामिल हुईं, और इस कार्यक्रम ने धार्मिक वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश की मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव और महाकुल समाज के प्रदेश अध्यक्ष गणेश यादव ने प्रमुख रूप से भाग लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और धर्म में अपनी आस्था प्रकट की।

*अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का आयोजन*

इस वर्ष की रामनवमी पर आयोजित अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन में विशेष आकर्षण झारखंड और ओडिशा की कीर्तन मंडलियाँ , केकईकन पाली,केन्दूडीह, ठाकुर मुंडा,टिकलीपारा सहित कई मंडली शामिल हुईं। इन मंडलियों ने विभिन्न, कीर्तनों और धार्मिक गीतों के माध्यम से हरे कृष्ण हरे राम की महिमा का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति में रंगा रहा। कार्यक्रम के दौरान हज़ारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रभु श्रीराम के गीतों के साथ मंत्रमुग्ध हो गए।

महाआरती और समापन समारोह के साथ हुआ दधीभंजन

,महाप्रसाद का वितरण

कार्यक्रम के समापन के दिन विशेष महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्रीमती कौशल्या साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव और गणेश यादव सहित अन्य धार्मिक प्रमुखों ने प्रभु ने श्री कृष्ण राधा, श्रीराम की पूजा अर्चना की। महाआरती के बाद,समापन समारोह के पूर्व दधीभंजन किया गया,इसके बाद श्रद्धालुओं ने एक साथ मिलकर महाप्रसाद ग्रहण किया।समापन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दूर-दराज से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे। अष्ट प्रहरी कीर्तन ने न केवल गरियादोहर में बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी धार्मिक माहौल को और भी गहरा कर दिया।गरियादोहर में आयोजित अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का यह आयोजन ना केवल धार्मिक आस्थाओं का प्रतीक बनकर उभरा, बल्कि क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी संजीवनी दी। रामनवमी के इस शुभ अवसर पर आयोजित इस आयोजन ने नगरवासियों के दिलों में श्री कृष्ण राधा, श्रीराम के प्रति आस्था और श्रद्धा को और भी प्रगाढ़ किया।

*श्री राम नवमी जन्मोत्सव पर अष्ट प्रहरी का आयोजन, भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु, कल से शुरू होगा हरे कृष्ण हरे राम का जाप,………*

*श्री राम नवमी जन्मोत्सव पर अष्ट प्रहरी का आयोजन, भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु, कल से शुरू होगा हरे कृष्ण हरे राम का जाप,………*

कांसाबेल।श्री रामनवमी पर्व पर यहां के गरियादोहर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,रविवार को यहां के बजरंग बली मंदिर में पूजा अर्चना में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई,तथा अधिवास कार्यक्रम सम्पन्न की गई,इससे पहले बजरंग बली मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए झंडा मिलन किया गया,उसके पश्चात मंदिर प्रांगण से मैनी नदी तट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।सोमवार को प्रातः 7 बजे से अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सहित ओडिशा झारखंड के अखंड कीर्तन मंडली शामिल होकर भक्तिमय वातावरण में शमां बांधेंगे।इस कार्यक्रम में अनेक वेशभूषा में शामिल होकर नृत्य प्रस्तुत करते हुए अखंड कीर्तन करेंगे।मंगलवार के सुबह पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा, जिसमें दही हंडी फोड़,नगर भ्रमण कर एक साथ महिला पुरुष महाप्रसाद सेवन करेंगे।

प्रदेश सहित ओडिशा झारखंड राज्य के कीर्तन मंडली होंगे शामिल

यहां के बजरंग बली मंदिर प्रांगण में रामनवमी पर्व पर अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन की धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें ओडिशा,झारखंड सहित प्रदेश के आधा दर्जन अखंड मंडली इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर हरे कृष्ण हरे राम का नाम जाप करेंगे।जिसको लेकर यहां के समाज के लोगों द्वारा मंदिर प्रांगण को साफ सफाई के साथ मंडप को भव्य रूप देकर सजाया गया है।समाज के लोगों ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया की रामनवमी पर्व के दिन 6 अप्रैल शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल होंगे,तथा अधिवास रखी गई। 7 अप्रैल प्रातः 7 बजे से हरे कृष्ण हरे राम का नाम उच्चारण प्रारंभ किया जाएगा।इस दौरान अनेक मंडली द्वारा अखंड कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी।8 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं नगर भ्रमण के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया जाएगा।इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होने के लिए आयोजन समिति द्वारा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

*सामुदायिक भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन*

ग्राम गरियादोहर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक गोमती साय ने अपने विधायक निधि से मंदिर प्रांगण में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,डीडीसी हीरामति पैंकरा, सरिता भगत जनपद अध्यक्ष,प्रमोद गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष,भूषण वैष्णव जिला उपाध्यक्ष,रवि यादव मंडल अध्यक्ष,सरोज यादव बीडीसी,दिनेश प्रसाद पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

*केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की*

*केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की*

रायपुर, 05 अप्रैल 2025/केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

*कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*कुदरगढ़ मंदिर धाम ’प्रसाद योजना‘ में शामिल: विकास के लिए केन्द्र सरकार से मिलेगी मदद*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए कुदरगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में*

रायपुर, 4 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर इस अंचल के आस्था के प्रमुख केन्द्र कुदरगढ़ मंदिर धाम को केन्द्र सरकार की ’प्रसाद योजना‘ में शामिल किया है। इससे यहां के विकास के लिए केन्द्र सरकार से मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित कुदरगढ़ महोत्सव का समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

*कुदरगढ़ धाम में शुरू होगा चिकित्सालय*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कुदरगढ़ धाम में बनने वाले रोपवे का भूमिपूजन किया। यह रोपवे दो वर्ष में बनकर तैयार होगा। इस अवसर पर उन्होंने कुदरगढ़ धाम के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने प्रशासनिक भवन एवं सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख तथा गढ़वातियां माता मंदिर में सीढ़ी निर्माण और पेयजल व्यवस्था हेतु 50 लाख सहित कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये के निर्माण कार्यों की घोषणा की। इस दौरान रोपवे निर्माण के लिए अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने धाम में चिकित्सालय निर्माण की भी घोषणा की, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

*105 करोड़ रूपए से अधिक लागत के कार्यो का भूमिपूजन-शिलान्यास*

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए माता कुदरगढ़ी से प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर 105 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 43 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए सुशासन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।

*भोरमदेव मंदिर हेतु स्वदेश दर्शन योजना में 148 करोड़ रूपए मंजूर*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर के विकास के लिए भारत सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत 148 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। प्रदेश की पांच शक्तिपीठों सूरजपुर के कुदरगढ़, चंद्रपुर की चंद्रहासिनी, रतनपुर की मॉ महामाया, डोंगरगढ़ की मॉ बम्लेश्वरी और दंतेवाड़ा की मॉ दंतेश्वरी शक्तिपीठ के विकास के लिए चार धाम की तर्ज पर योजना बनाई गई है। राज्य सरकार द्वारा तीर्थ दर्शन योजना पुनः प्रारंभ की गई है। इस योजना में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांगजनों को तीर्थ यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों से इस योजना का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कुंभ के दौरान छत्तीसगढ़ का मंडप बनाया गया था, जहां छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को ठहरने और भोजन के निःशुल्क व्यवस्था की गई थी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास योजनाओं के साथ-साथ समावेशी विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। अंदरूनी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। बस्तर क्षेत्र में नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ ग्रामीणों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। यहां बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े और सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। साथ ही रोपवे निर्माण के लिए बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया।

*समापन समारोह में दिखी लोकसंस्कृति की झलक*

समापन समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में माता कुदरगढ़ को समर्पित भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं पर लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया।

कार्यक्रम में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, श्रीमती रजनी शंकर त्रिपाठी, वन विकास निगम एवं कुदरगढ़ धाम ट्रस्ट अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में शुरू हुआ चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ ,निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु……*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में शुरू हुआ चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ ,निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु……*

 

जशपुरनगर। जिले के कांसाबेल ब्लॉक के बगिया में स्थित सीएम निवास में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ का भव्य शुभारम्भ हुआ। हिन्दू नव वर्ष और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी।सीएम निवास झांझ-मांदर की थापो के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे और माता रानी की भक्ति गीतों से गूंज रहा था। दोपहर लगभग तीन बजे सीएम निवास से कलश यात्रा शुरू हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी इस कलश यात्रा मे शामिल हुईं और श्रद्धालु महिलाओं के साथ कदम से कदम मिला कर नदी तट तक पहुंचीं और वापस आयोजन स्थल आईं। सिर पर कलश रखकर श्रद्धांलु महिलाओं ने पेंड्रा नदी के तट से पवित्र जल लेकर आयोजन स्थल पहुंचीं। पवित्र जल से पूजा स्थल को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माता रानी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया शुरू हुई। हवन पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा स्थापित की गईं।उल्लेखनीय है कि बगिया में इस भव्य राम नवमी महायज्ञ का आयोजन धर्म संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सर्व श्री धनपति पंडा जी महाराज गुरुधाम भुईयांपानी लैलूंगा के आशीर्वाद से सत्य सनातन धर्म देवी समाज के सानिध्य में किया गया है। कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को आरती व पूजन के साथ प्रवचन, लीला व भजन का आयोजन किया जाएगा।रविवार को नियमित पूजा के साथ संधि पूजा, प्रवचन और लीला भजन और कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को नवकन्या पूजन, पूर्णाहुति, सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद, प्रतिमा विसर्जन संख्या में शामिल हों।

*पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता के जन्म दिवस पर कांसाबेल में फल वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित*

*पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता के जन्म दिवस पर कांसाबेल में फल वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित*

कांसाबेल।आज कांसाबेल में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में फल वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कांसाबेल जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश जैन एवं अन्य जनपद सदस्य, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलकर पौधे लगाए। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
इसके बाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उन लोगों के बीच फल वितरित किए, जिन्हें स्वास्थ्य और पोषण की आवश्यकता थी। इस पहल के जरिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को बेहतर आहार उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।इस आयोजन में कांसाबेल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और श्री सुनील गुप्ता के जन्म दिवस को एक यादगार अवसर के रूप में मनाया।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से दर्जनों सीसी रोड सह नाली का होगा निर्माण, कीचड़ में आवागमन से लोगों को मिलेगी निजात…..*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से दर्जनों सीसी रोड सह नाली का होगा निर्माण, कीचड़ में आवागमन से लोगों को मिलेगी निजात…..*

जशपुरनगर 31 मार्च 25/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से अब जिले में सड़कों का जाल बिछ रहा है।जिले में सड़क निर्माण के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है।मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर जिले के ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है,लोगों को बरसात में कीचड़ में आवागमन करने की समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से गांव मोहल्लों की सड़कों को सी सी रोड सह नाली निर्माण कार्य किया जाएगा।जिसके निर्माण के लिए कई गांव की सड़कों की स्वीकृति मिली है।

जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र भेलवा ग्राम पंचायत के बढ़दरहा गांव के सीसी रोड सह नाली निर्माण सितंबर घर से बोनी क्रॉस पन्ना घर तक 17 लाख 71 हजार रुपए, ग्राम पंचायत अमडीहा के जुनाडीह में सीसी रोड सह नाली निर्माण अनटोनिश तिर्की घर से जोरम लकड़ा घर तक 20 लाख 99 हजार रुपए, ग्राम पंचायत फरसाबहार के सीसी सड़क सह नाली निर्माण बांगुर सिया से हाउजिंग बोर्ड कॉलोनी तक , मीना बाई घर से मन बहाल घर तक 30 लाख 99 हजार रुपए,ग्राम पंचायत झारमुंडा के सीसी सड़क सह नाली निर्माण रतन चौहान घर से संजो घर तक 20 लाख 99 हजार रुपए,कांसाबेल तहसील के ग्राम पंचायत चोंगरीबाहर में सीसी सड़क सह नाली निर्माण आंतों निस एक्का घर से मरियम पन्ना घर तक 29 लाख 59 हजार रुपए,दुलदुला तहसील के ग्राम पंचायत गट्टीबूढ़ा के रायटोली पहुंच मार्ग से राजेंद्र घर तक सीसी सड़क सह नाली निर्माण 32 लाख 33 हजार रुपए,कुनकुरी तहसील के ग्राम पंचायत सैंड्रीमुंडा के बरदांड सीसी सड़क सह नाली निर्माण सुरेंद्र सिंह घर से राजेंद्र घर तक 14 लाख 12 हजार रुपए,ग्राम पंचायत हेटकपा के नोनपानी से बस्ती पहुंच मार्ग तक 8 लाख 79 हजार रुपए,फरसाबहार तहसील के झरन में सीसी सड़क सह नाली निर्माण मसरी घाट से चंद्रभान घर तक, स्कूल के पास से अजित घर तक 64 लाख 5 हजार रुपए,पत्थलगांव के कछार बहमा चौक लुड़ेग से फैक्ट्री तक 71 लाख 24 हजार रुपए,बगीचा के ग्राम पंचायत जूरूदांड में सीसी रोड सह नाली निर्माण चौक से स्कूल तक 20 लाख 30 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है।

*प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत पूर्ण हो चुके आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

*प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत पूर्ण हो चुके आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

दोकड़ा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, जो हिन्दू नववर्ष का पवित्र अवसर है, के दिन ग्राम पंचायत बगिया में एक विशेष आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थी सुमेर साय के गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने अपने-अपने घरों से निकलकर गृह प्रवेश के इस सुखद अवसर का हिस्सा बनने का वचन लिया।कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य अटल बिहारी साय, ग्राम पंचायत बगिया की सरपंच श्रीमती राजकुमारी साय, युवा मोर्चा महामंत्री रामविलास राम एवं महिला समूह की दीदीयां इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थीं। सभी ने एक-दूसरे को इस शुभ अवसर पर बधाई दी और आगामी समृद्धि की कामना की।