samvaad
Home Blog Page 36

*महाकुल यादव समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ का चुनाव संपन्न, गणेश यादव बने निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष, इन्हें भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई…….* जशपुरनगर। महाकुल यादव समाज सेवा समिति का चुनाव संपन्न हुआ ,गणेश यादव को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है,वहीं समाज में कई लोगों को अहम जिम्मेदारी दी गई है।गौरतलब है की आज बुधवार को हुए कांसाबेल सनातन धर्मशाला में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपील निराकरण दिनांक 30.8.2024 के आदेश अनुसार कार्यालय रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं रायपुर के पत्र दिनांक 24 .06 .2022 द्वारा निर्देशित पंजीकृत नियमावली की कंडिका 12 में दर्शित पदों के अनुरूप निर्माण कर्ता सदस्यों व प्रदेश के वरिष्ठ समाज सेवियों की उपस्थिति में निर्माणकर्ता सदस्यों की बैठक 22.09.2024 को लिए गए निर्णय के अनुसार चुनाव प्रभारी श्री परमेश्वर यादव बगीचा एवं प्रदीप यादव कुनकुरी के द्वारा आज दिनांक 09 /10/2024 को नियत समय अनुसार नियमानुसार चुनाव की कार्रवाई की गई । जिसमें 29 निर्माणकर्ता सदस्यों में से 20 सदस्य उपस्थित रहे ,और चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर निर्विरोध महाकुल यादव समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ का निर्वाचन संपन्न कराया गया।प्रदेश समाज में प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु श्री गणेश यादव ग्राम सेदरीमुंडा कुनकुरी का प्रस्ताव श्री पवित्र मोहन बेहरा ग्राम घरजियाबाथान पत्थलगांव द्वारा किया गया ,जिसका समर्थन श्री थबीरो राम यादव लैलूंगा के द्वारा किया गया ,वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष पद हेतु श्री भगवानों राम यादव ग्राम लोटा बगीचा का प्रस्ताव श्री थविरो राम यादव ग्राम लैलूंगा के द्वारा किया गया ।जिसका समर्थन श्री हरिहर यादव अंबिकापुर के द्वारा समर्थन किया गया। सचिव पद हेतु श्री मोहन यादव अधिवक्ता पत्थलगांव का प्रस्ताव श्री नरेश यादव कंडोरा के द्वारा किया गया जिसका समर्थन श्री रवि यादव बिलासपुर के द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री ललित यादव ग्राम मुड़ापारा तहसील लैलूंगा का प्रस्ताव श्री उपेंद्र यादव ग्राम कलिबा कुनकुरी द्वारा किया गया। जिसका समर्थन श्री विशेश्वर यादव ग्राम खटंगा तहसील दुलदुला के द्वारा किया गया ।तथा संयुक्त सचिव पद हेतु श्री हीराधर यादव ग्राम पसेना तहसील लुण्ड्रा का प्रस्ताव श्री दुर्योधन यादव ग्राम कोतबा द्वारा किया गया जिसका समर्थन श्री ललित यादव ग्राम मुड़ापारा तहसील लैलूंगा के द्वारा किया गया। सदस्य हेतु विशेश्वर यादव ग्राम खटंगा तहसील दुलदुला का प्रस्ताव श्री हरिहर यादव ग्राम गोधनपुर अंबिकापुर के द्वारा किया गया जिसका समर्थन श्री लोकनाथ यादव ग्राम खंताडाड तहसील बगीचा के द्वारा किया गया।वहीं समाज के सदस्य हेतु श्री नरेश यादव ग्राम कंडोरा तहसील कुनकुरी का प्रस्ताव श्री रवि यादव कुदमुरा बिलासपुर के द्वारा किया गया जिसका समर्थन श्री भवानी शंकर खूंटिया गोलाबुडा तहसील धर्मजयगढ़ के द्वारा किया गया ।आज के चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित थे जिन्होंने सर्वसम्मति से समर्थन किया।इस प्रकार निर्वाचन के सभी पद निर्विरोध चुने गए ।इस मौके पर नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश यादव ने समाज के सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा की समाज के हित में अनेक कार्य करने का संकल्प लिया है। अपने एक बयान में उन्होंने समाज की भलाई और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही। गणेश यादव ने कहा कि समाज के हर वर्ग की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वह पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि महाकुल समाज के हर सदस्य की प्रगति के लिए वह हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे और समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का काम करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में समाज के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम और योजनाएँ चलाई जाएँगी, जिससे समाज को एक नई दिशा मिल सके। गणेश यादव के इस आश्वासन से महाकुल समाज के लोगों में नई उम्मीद जगी है और वे भविष्य में समाज की तरक्की के लिए उनकी योजनाओं को लेकर आशान्वित हैं।इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान देने की अपील की। गणेश यादव के इस भरोसे ने महाकुल समाज के लोगों के दिलों में विश्वास की एक नई किरण जगाई है।

*श्री गणेश जी का धूमधाम से विसर्जन, रंग-गुलाल और लोक नृत्य का अद्भुत संगम, अनेक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के बाद हुआ समापन……..*

जशपुरनगर। श्री गणेश जी का विसर्जन आज बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्तों ने रंग-गुलाल उड़ाकर गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान पूरे जिले में उत्सव का माहौल रहा। जगह-जगह शोभायात्राएँ निकाली गईं, जिनमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। गणेश भक्तों के उत्साह और श्रद्धा ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

 

*सीएम कैंप कार्यालय बगिया में 11 दिनों तक विराजे गणपति महाराज*

 

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में भी गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक गणपति महाराज का विधिवत पूजन और स्थापना की गई थी। यहां 11 दिनों तक गणेश जी की प्रतिमा स्थापित रही, जहाँ आसपास विभिन्न गणमान्य लोगों ने आकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित उनके परिवार ने भी गणेश जी की आराधना कर राज्य की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विसर्जन समारोह में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और उनके परिवार ने भी शिरकत की।

 

*झारखंड के लोक नृत्य बना आकर्षण का केंद्र*

 

बगिया में हुई गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान झारखंड एवं क्षेत्र के विभिन्न लोक नृत्य समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विशेष रूप से छऊ नृत्य और संताल नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन नृत्यों की पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य शैली ने गणेश उत्सव के धार्मिक माहौल में सांस्कृतिक रंग भर दिए।लोक कलाकारों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन के जरिए भारतीय परंपराओं और संस्कृतियों की झलक पेश की। इनके नृत्यों ने विसर्जन यात्रा को और भी भव्य और आकर्षक बना दिया।

 

*बगिया से निकली विसर्जन यात्रा*

 

 

विसर्जन यात्रा की शुरुआत सीएम कैंप कार्यालय बगिया से हुई, जहाँ से गणेश जी की प्रतिमा को पूरे नगर में घुमाया गया। इस दौरान भक्तजन ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। सड़कों पर लोगों ने गणेश जी की जय-जयकार करते हुए गुलाल उड़ाया और ढोल-ताशों की गूंज से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण विसर्जन स्थल पर पहुँचना था, जहाँ विशेष पूजा-अर्चना के बाद गणेश जी का विसर्जन किया गया।

 

भक्तों ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ गणेश जी को विदाई दी। विसर्जन स्थल पर पूरी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद थी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

 

समाज में भाईचारे का संदेश

 

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कहा की इस भव्य विसर्जन समारोह ने न केवल धार्मिकता बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया। लोग अपने भेदभाव भूलकर एक साथ इस उत्सव में शामिल हुए। गणेश जी का विसर्जन लोगों के दिलों में नए उत्साह और उम्मीदों का संचार कर गया, और सबने अगले साल फिर से इसी उत्साह के साथ गणेश चतुर्थी मनाने की कामना की।

hellow

0

welcome to Ancoax