samvaad
Home Blog Page 27

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया शुभारंभ*

0

*छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री श्री साय*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया शुभारंभ*

रायपुर 19 दिसंबर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आज शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है। इस सेवा का आरंभिक किराया मात्र 999 रुपये है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो परिवर्तन आया है, उसका यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की सवारी करेगा और आज वह सपना साकार हो रहा है। सरगुजा और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की एयर कनेक्टिविटी से न केवल नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि इन क्षेत्रों में टूरिज्म और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। राज्य सरकार ने 80 करोड़ की लागत से अंबिकापुर के एयरपोर्ट का विकास किया है l माँ महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर को थ्री सी वीएफआर श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त हुआ है । यह एयरपोर्ट 72-सीटर एटीआर-72 विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अंबिकापुर को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने की योजना पर भी काम जारी है।हमारे छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरें, और इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, रामगढ़ की पहाड़ियां, और एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात जैसे स्थलों तक अब देश-विदेश के पर्यटकों की पहुंच आसान होगी। इसके साथ ही, एयर कनेक्टिविटी के विस्तार से निवेश का माहौल भी बेहतर होगा। हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति में होम स्टे और रिसॉर्ट्स जैसे उद्यमों को विशेष प्रोत्साहन दिया है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं। हमारी कोशिश है कि अगले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ को विमानन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नया साल आने वाला है, और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस नई विमान सेवा का लाभ उठाएं और सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें। फ्लाई बिग चार्टर कंपनी 19-सीटर ट्विन औटर विमानों के माध्यम से इन शहरों के लिए सेवाएं देगी।

विमान टेकऑफ़ को वाटर सेल्यूट दिया गया। आज प्रारंभ हुई विमान सेवा के पहले यात्री के रूप में सांसद श्री चिंतामणि महाराज सपत्नीक सवार हुए, जिनको मुख्यमंत्री श्री साय ने बोर्डिंग पास देकर कहा कि आज आपने इतिहास बना दिया। आप इस रूट के पहले यात्री है, आपको शुभकामनाएं। इस अवसर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, श्री प्रबोध मिंज, श्री रामकुमार टोप्पो, मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसवराजु, संचालक विमानन विभाग श्री संजीव झा, फ्लाई बिग कंपनी के सीएमडी श्री संजय मांडविया उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 शिक्षकों और 1 सीएसी को किया सम्मानित, विनोबा ऐप्प के माध्यम से स्कूलों में नवाचारी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन*

0

*कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 शिक्षकों और 1 सीएसी को किया सम्मानित*

*विनोबा ऐप्प के माध्यम से स्कूलों में नवाचारी शिक्षा को दिया जा रहा प्रोत्साहन*

*जशपुर, 19 दिसंबर 2024/* जिले में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए 14 शिक्षकों और 01 संकुल समन्वयकों को कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। और सभी शिक्षको को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी जिले के शिक्षकों द्वारा अक्टूबर और नवंबर माह में किये गए शिक्षकीय कार्यों एवं नवाचारी गतिविधियों को विनोबा ऐप्प में अपलोड किया था। गतिविधियों के विश्लेषण के पश्चात उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को चयनित किया गया

विनोबा भावे की टीम प्रोजेक्ट आफिसर सोमनाथ साहू ने बताया कि जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एफएलएन, जवाहर नवोदय परीक्षा की तैयारी में सहयोग के साथ डाटा कलेक्शन का कार्य यशस्वी जशपुर के समन्वय में कर रही है। यह कार्यक्रम कलेक्टर के मार्गदर्शन में यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता के द्वारा संचालित कराया जा रहा है।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में कार्य करने वाली गैर सरकारी संस्थान ओपन लिंक फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने के लिए विनोबा ऐप्प का विकास किया गया है।

इस अवसर पर माध्यमिक शाला पतराटोली के दिनेश कुमार चौधरी, प्राथमिक शाला हंगरोटोली की प्रिया गुप्ता , माध्यमिक शाला बटाईकेला के उमेश कुमार साहू, प्राथमिक शाला रोकबहार की खगेश्वरी चौधरी, प्राथमिक शाला तपकरा के शुभम जायसवाल, प्राथमिक शाला सुकबासुपारा के पुस्तम् प्रसाद यादव, प्राथमिक शाला डीपाटोली की आरती ओहदार, माध्यमिक शाला सकारदेगा की अनुराधा त्रिपाठी, हायर सेकेंडरी स्कूल बरजोर की चेतना पटेल, प्राथमिक शाला केवतीडांड की सरस्वती मालाकार, संकुल समन्वयक चोंगरीबहार के अनिल कुमार निकुंज , सेजेस बगीचा के कार्तिक कुमार को सम्मानित किए। विनोबा एप में पॉइंट के आधार पर साथ ही दुर्योधन सिंग, आरती ओहदार और सीमा गुप्ता को लाइब्रेरी बैग वितरण किया गया।

शिक्षक ने बताया कि हम विनोबा ऐप्प में अपने स्कूल की गतिविधियों को अपलोड करते हैं साथ ही दूसरे शिक्षकों एवं विद्यालयों में किये जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों एवं शिक्षकीय पाठन सामाग्रियों (टीएलएम) को देख कर उससे सिखते हैं। जिससे सभी के शिक्षकीय कौशल का विकास होता है।

कार्यक्रम में कमलकांत एवं संकल्प शिक्षण संस्थान के अवनीश पांडे और संजीव शर्मा ने विजेता शिक्षकों को बधाई दिए।

*big breaking:– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर बड़ी खबर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया आदेश…….*

0

*big breaking:– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर बड़ी खबर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया आदेश…….*

जशपुरनगर। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की कार्यवाही हेतु समय सारणी जारी की गई थी,अब इस तिथि को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी कर स्थगित कर दिया है।

*एक साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से जशपुर जिले में गांव कस्बों को मुख्य सड़क से जोड़ने बिछ रहा है सड़कों का जाल….*

0

*एक साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से जशपुर जिले में गांव कस्बों को मुख्य सड़क से जोड़ने बिछ रहा है सड़कों का जाल….*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल और कलेक्टर रोहित व्यास के कड़े निर्देशन में जशपुर जिले में सड़क निर्माण कार्यों ने एक नई दिशा पकड़ी है।लगातार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, पिछले एक साल में लोक निर्माण विभाग ने जशपुर जिले में सड़कों का जाल बिछाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया है। इस विकास कार्य का मुख्य उद्देश्य जिले के हर हिस्से को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ना और लोगों को सुरक्षित, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली सड़कें मिलेगी।बीते एक साल में इस विभाग द्वारा जिले में 36 सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है।

मख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से जशपुर जिले के सड़क नेटवर्क में अभूतपूर्व बदलाव आया है। उन्होंने जिले के विकास के लिए सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी और इस दिशा में प्रदेश सरकार से आवश्यक वित्तीय सहायता और संसाधनों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री की इस पहल ने न केवल जशपुर जिले को एक नई पहचान दी है, बल्कि जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहित किया है।यहां के आम नागरिक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार की जमकर सराहना हो रही है।

*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर कोनपारा जलाशय योजना में कार्य किए मजदूरों का रुका हुआ मजदूरी का हुआ भुगतान*

0

*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर कोनपारा जलाशय योजना में कार्य किए मजदूरों का रुका हुआ मजदूरी का हुआ भुगतान*

*मजदूरों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति किया आभार व्यक्त*

जशपुरनगर 13 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के पहल पर कोनपारा जलाशय योजना तहसील फरसाबहार में काम किए मजदूरों के रुकी हुई मजदूरी की राशि का भुगतान करा दिया गया है। मजदूरों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
तहसील फरसाबहार कोनपारा जलाशय में काम करने वाले मजदूर ग्राम दलटोली निवासी रामशंकर कालो सहित अन्य मजदूरों ने कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि उनके द्वारा 2021 में कोनपारा जलाशय में मजदूरी कार्य किया गया था। लेकिन आज तक उनका भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने जल्द भुगतान दिलाने की मांग की। कैंप कार्यालय के इस पर तत्काल कार्यवाही की। इसके फलस्वरूप जल संसाधन विभाग द्वारा मजदूरों की रुकी हुई 50,808 रूपए का मजदूरी भुगतान करा दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं के सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। कैंप कार्यालय के पहल पर लोगों की स्वास्थय से जुड़ी समस्या, राजस्व, बिजली, पानी, सहित और अन्य मांगों और समस्याओं का निराकार पूरी प्रतिबद्धता से किया जा रहा है।

*छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक नवीन शाखा बगीचा एवं जशपुर में नवीन शाखा भवन खुलने से किसानों को मिलेगी सुविधा*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी किसानों को बड़ी सौगात*

 

*अब बैंक के लिए नहीं तय करनी होगी लंबी दूरी, घर के पास ही मिलेंगे पैसे*

 

*छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक नवीन शाखा बगीचा एवं जशपुर में नवीन शाखा भवन खुलने से किसानों को मिलेगी सुविधा*

 

जशपुरनगर।मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली तौर पर बगीचा में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक की नवीन शाखा एवं जशपुर जिला मुख्यालय में नवीन शाखा भवन का उद्‌घाटन किया गया। नवीन सहकारी बैंक की नई शाखाएं खुलने पर क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। क्षेत्र के किसानों को अब अपनी बैंकिंग सुविधा के लिए लंबी दूरी तय करके जिला मुख्यालय आना नहीं पड़ेगा।

इस संबंध में तहसील बगीचा के ग्राम ब्रम्हाकोना के परमेश्वर राम यादव ने बताया मैं अपनी धान की फसल को समिति में बेचता हूँ जिसका पैसा सीधे मेरे अकाउंट में आ जाता है।  इस पैसों को लेने के लिए हमें लंबी दूरी तय कर जिला मुख्यालय स्थित बैंक शाखा में आना पड़ता था। जिसमें पूरा दिन चला जाया करता था और पैसा पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, जो बहुत थकाने वाला काम हुआ करता था। अब बैंक की शाखा बगीचा में खुल गयी है तो पैसा लेने बाहर नहीं जाना होगा। बैंक का काम कर हम घर आकर अन्य काम भी कर सकेंगे। बैंक की शाखा हमारे घर के निकट खोलने के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देता हूँ।

दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम मकरीबंधा के बलाशीष लकड़ा ने कहा कि पूर्व में जशपुर के सहकारी बैंक की शाखा छोटे से भवन में संचालित की जा रही थी। जहां  धान विक्रय के बाद पैसे निकालने के लिए बहुत भीड़ हो जाती थी साथ ही सड़क के नजदीक शाखा होने से पार्किंग की समस्या एवं दुर्घटना का खतरा बना रहता था। जिससे अपना पैसा निकालना भी दूभर हो जाया करता था। हम मुख्यमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने हम किसानों की समस्या पर ध्यान देते हुए नवीन भवन का निर्माण करवा कर प्रारम्भ किया है। यहां बैठने की उचित व्यवस्था के साथ पीने का पानी आदि की व्यवस्था है। जिससे अब हमें सुविधा हो गयी है।

*मसाला व्यापार को बढ़ावा देने के लिए क्रेता-विक्रेता बैठक में शामिल हुए जशपुर जिले के किसान*

0

*मसाला व्यापार को बढ़ावा देने के लिए क्रेता-विक्रेता बैठक में शामिल हुए जशपुर जिले के किसान*

मसालों की सीधी खरीद के लिए सार्थक आदान-प्रदान और सहयोग को मिलेगा बढ़ावा मिल

जशपुरनगर ।मसाला बोर्ड भारत, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ओडिशा राज्य की राजधानी भुबनेश्वर में मसालों की खेती को बढ़ावा देने और निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य मसाला व्यापार में वृद्धि को बढ़ावा देना और विभिन्न राज्यों के किसानों और निर्यातकों के बीच सहयोग को मजबूत करना था।जिसमें जशपुर जिले के पांच किसान शामिल हुए ।

इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से करीब 250 से अधिक किसान, निर्यातक और अन्य हितधारक शामिल हुए। इन राज्यों में गुजरात, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटका, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और अन्य शामिल थे। इस बैठक का उद्देश्य मसालों के व्यापार के रास्ते तलाशने और विभिन्न क्षेत्रीय बाजारों में बेहतर व्यापारिक संबंध स्थापित करने पर केंद्रित था। बैठक के दौरान खासतौर पर मसाला मूल्य श्रृंखला को बढ़ाने के लिए एफएओ और मसाला बोर्ड द्वारा साझेदारी और सहयोग को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मसाला बोर्ड इंडिया के निदेशक श्री बी.एन. झा द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में मसाला व्यापार के महत्व और इसकी बढ़ती वैश्विक मांग पर जोर दिया। उनके साथ सहायक निदेशक श्रीमती वीजिषणा वी, स्पाइस बोर्ड के ओडिशा चैप्टर के प्रमुख श्री कमलकांत साहू, और मध्यप्रदेश के गुना से आए सहायक निदेशक श्री आशीष जायसवाल ने भी बैठक को संबोधित किया।

मसाला निर्यात के लिए मानकों पर चर्चा

कमलकांत साहू, ओडिशा चैप्टर के प्रमुख ने अपने संबोधन में मसालों के निर्यात से संबंधित निर्धारित मानकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खाद्य सुरक्षा और मसालों की गुणवत्ता के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि मसाले की गुणवत्ता मानकों का पालन करना व्यापार में सफलता की कुंजी है। उन्होंने निर्यातकों और किसानों से एकजुट होकर वैश्विक मानकों का पालन करने की अपील की।

इस बैठक में विभिन्न मसालों जैसे हल्दी, अदरक, काली मिर्च, लाल मिर्च, इमली आदि के निर्यातकों द्वारा लगभग 2500 से 3000 मैट्रिक टन मसालों की तत्काल खरीद के लिए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के साथ समझौते (एमओयू) किए गए। यह व्यापार संबंधों के लिए सक्रिय दृष्टिकोण को उजागर करता है और भविष्य में व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

जशपुर जिले से किसानों की भागीदारी

जशपुर जिले से पांच किसान इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए, जो मसाला व्यापार और निर्यात के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाने के लिए उत्साहित थे। इनमें एकलव्य जन कल्याण समिति के सचिव श्री टिकेश्वर यादव ने प्रमुख भूमिका निभाई। श्री गणेश राम यादव, श्री पुरुषोत्तम यादव, श्री रमाशंकर पटेल और श्री जगदीश अग्रवाल जैसे किसान और व्यापारियों ने भी इस बैठक में भाग लिया। इन किसानों के प्रतिनिधित्व ने जशपुर जिले को एक नई पहचान दिलाई और इस क्षेत्र के मसाला उत्पादकों के लिए बेहतर अवसर उत्पन्न किए।

*मुख्यमंत्री की पहल से पर्यटन के क्षेत्र में मिला जशपुर को नया आयाम, वैश्विक पर्यटन के नक्शे में जशपुर जिले का शामिल होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

0

*मुख्यमंत्री की पहल से पर्यटन के क्षेत्र में मिला जशपुर को नया आयाम*

*अब पर्यटन वेबसाइट के माध्यम से पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक जगहों की मिलेगी जानकारी*

*वैश्विक पर्यटन के नक्शे में जशपुर जिले का शामिल होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

रायपुर 8 दिसंबर 24/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं और उसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। अब देशभर के पर्यटन प्रेमी जशपुर की हरी-भरी वादियों की जानकारी के लिए पर्यटन वेबसाइट www.easemytrip.com का उपयोग कर सकते हैं। जशपुर पर्यटन वेबसाइट में शामिल होने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है। अब पर्यटन वेबसाइट के माध्यम से पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक जगहों की जानकारी आसानी से मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि वैश्विक पर्यटन के नक्शे में जशपुर जिले का शामिल होना सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र को समृद्ध बनाने हेतु हमारी सरकार कृत संकल्पित है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जशपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में स्थित जशपुर जिला शहरी जीवन शैली से और भागदौड़ की जिंदगी से सुकून का अहसास दिलाता है। प्रकृति को नजदीक से जानने के लिए जशपुर एक आदर्श स्थान है। चाहे वह हरे-भरे चाय बागान हो , रॉक क्लाइम्बिंग का रोमांच हो, आदिवासी समुदायों की जीवंत परंपराओं को नजदीक से जानना हो, जशपुर हर यात्री के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है। अपने मनमोहक परिदृश्य, ठंडी जलवायु और आदिवासी संस्कृति, रीति रिवाज, रहन-सहन, खान-पान, पारंपरिक व्यंजन और आत्मीयता से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ, जशपुर एक ऐसा अनुभव प्रदान करता है जो यात्रा के बाद लंबे समय तक पर्यटकों के साथ रहता है। जशपुर में रूकने के लिए एक सुंदर और आकर्षक सुविधा युक्त सरना एथनिक रिज़ॉर्ट है। जशपुर में दमेरा, देशदेखा, चाय बगान, सोगड़ा आश्रम, रानीदाह, बगीचा विकास खंड में कैलाश गुफा, खुडियारानी,राजपुरी ,दनगरी , मकरभंजा , कुनकुरी विकास खंड में एशिया का सबसे दूसरा बड़ा चर्च, मधेश्वर पहाड़ सबसे बड़ा शिवलिंग, मयाली नेचर कैम्प आदि बहुत सारे पर्यटन स्थल का आनंद लिया जा सकता है।

*लोहार समाज को मिला सामुदायिक भवन, भूमि पूजन में लोहारा समाज का जोरदार उत्साह, डीडीसी सालिक साय भी हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल और उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार के आने से विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। :पढ़िए पूरी ख़बर*

0

*लोहार समाज को मिला सामुदायिक भवन, डीडीसी सालिक साय ने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार के आने से हो रहा है चहुमुखी विकास*

जशपुरनगर। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की सरकार आते ही पूरे राज्य में चहुमुखी विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, लोहार समाज के लिए एक नया सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत पुसरा में हुआ, जो स्थानीय लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ।

भूमि पूजन में लोहार समाज का जोरदार उत्साह: लोहार समाज ने भूमि पूजन समारोह को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम में स्थानीय करमा नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक उत्साह और खुशी का माहौल था, और पूरे गांव में हर्ष उल्लास का वातावरण था।

*भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,डीडीसी सालिक साय की उपस्थिति*

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता और डीडीसी सालिक साय ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डीडीसी सालिक साय ने इस मौके पर प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य में व्यापक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस सामुदायिक भवन का निर्माण लोहार समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे समाज के लोगों को अपनी सांस्कृतिक गतिविधियाँ और सामाजिक कार्यों को संचालित करने में मदद मिलेगी।

स्वीकृति विधायक गोमती साय के अनुशंसा पर हुई: यह सामुदायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव विधायक गोमती साय के अनुशंसा पर स्वीकृत हुआ था। इस भवन के निर्माण से लोहार समाज के लोगों को एक स्थायी और समर्पित स्थान मिलेगा, जहां वे अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक बैठकों और अन्य सामुदायिक कार्यों का आयोजन कर सकेंगे।

भा.ज.पा. के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता और अन्य नेताओं की उपस्थिति: भा.ज.पा. के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता और पार्टी के अन्य नेता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। सुनील गुप्ता ने इस अवसर पर लोहार समाज के विकास और उनके अधिकारों के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने इस सामुदायिक भवन के निर्माण को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए यह आश्वासन दिया कि पार्टी समाज के सभी वर्गों के लिए समान रूप से विकास कार्य करती रहेगी।

ग्राम पंचायत पुसरा के स्थानीय नेताओं की भूमिका: ग्राम पंचायत पुसरा के सरपंच अनक राम और उप सरपंच श्री बालेश्वर चक्रेश ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, विकासखंड स्तरीय लोहार समाज संगठन कांसाबेल के अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा और अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें उपाध्यक्ष सतीश राम विश्वकर्मा, सचिव अमित विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सूरज नाथ विश्वकर्मा, संरक्षक सुखेश्वर विश्वकर्मा, संरक्षक सकल राम, सेक्टर दोकड़ा के अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, सेक्टर चेतबा के अध्यक्ष सूर्य विश्वकर्मा और सेक्टर कांसाबेल के संरक्षक लक्ष्मी विश्वकर्मा भी उपस्थित थे।समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति: कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पुसरा और आसपास के क्षेत्रों से लोहार समाज के पुरुष, महिला और बच्चों ने भी भाग लिया। समारोह में दूर-दराज से आए हुए सामाजिक बंधु भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम एकजुटता और समाज के विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

*सावधान :– इस जंगल में 35 हाथियों का दल डेरा जमाएं बैठे हैं, ग्रामीणों को जाने से रोक रहा है वन विभाग, एक साथ इतने हाथी देख कर आप भी चौंक जाएंगे, रात भर किसानों के फसलों को रौंदा….*

0

*सावधान :– इस जंगल में 35 हाथियों का दल डेरा जमाएं बैठे हैं, ग्रामीणों को जाने से रोक रहा है वन विभाग, एक साथ इतने हाथी देख कर आप भी चौंक जाएंगे, रात भर किसानों के फसलों को रौंदा….*

 

जशपूरनगर।जिले में हाथियों का झुंड कई इलाकों में विचरण करने की खबर मिल रही है,लेकिन बीती रात को एक साथ 35 हाथियों दल पहुंचने की खबर के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गई है।वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को करीबन 1 बजे कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बटाईकेला इलाके के कूदराझरिया जंगल की ओर जाते हुए 35 हाथियों का दल देखा गया है,हाथियों का दल आने की खबर पर क्षेत्र के लोग दहशत में रात भर रहे।वहीं वन विभाग की टीम लगातार इन हाथियों पर नजर बनाई हुई है।रेंजर प्रभावती चौहान ने बताया कि 35 दल का हाथी सरगुजा की ओर से आ गई है,वर्तमान में कूदरा झरिया जंगल में हाथी डेरा डाले हुए हैं,ग्रामीणों को आसपास के जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है।बताया जा रहा है कि हाथियों द्वारा साजा पानी में कुछ घरों को नुकसान किया है साथ ही,खेतों में लगे धान के फसलों को नुकसान पहुंचाया है,क्षति का आंकलन करने के बाद मुआवजा प्रकरण बनाया जाएगा।मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंचे वन परिक्षेत्र अधिकार प्रभावती चौहान कांसाबेल एवम वन स्टाप के द्वारा परिसर साजापानी के कक्ष क्रमांक RF- 1069,1070 में 35 नग हाथी आ जाने पर ग्राम कुधराझरिया, साजापानी, धुरियासेमर, सोनारपहरी, तीतापाकेर, नकबार, बहमा के ग्रामीणों को किसी भी प्रयोजन के लिए जंगल नहीं जाने की समझाइश दिया जा रहा है, साथ ही ग्रामीणों को धान रखे रूम में नही सोने खलिहान में नहीं सोने एवम हाथी को अनावश्यक रूप से छेड़छाड़ नहीं करने की समझाइश दिया जा रहा हैं।हाथियों ने ग्राम – बहमा के फसल क्षति हुए एमिलिया कुजूर/केलमेंट कुजूर
धान क्षति-रकबा 0.400 हेक्टेयर ,मोडेस्टस टोप्पो/शिवनाथ
धान क्षति- रकबा 0.200 हेक्टेयर,ग्राम – सोनार पहरी,अशोक तिग्गा/लघुर धान क्षति-रकबा 0.216हेक्टेयर ,मनधीर तिग्गा/भुखला,टुल्लू पंप -01नग
पाइप -25मीटर, लूसिया कुजूर/थॉमस धान क्षति- रकबा 0.375 हेक्टेयर का क्षति हुआ है,जिसका प्रकरण बनाया जा रहा है।