Home Blog Page 10

*क्षेत्र वासियों को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पमशाला से सराईटोला मार्ग निर्माण की मिली मंजूरी, 23 करोड़ 96 लाख की लागत से होगा सड़क का निर्माण……*

0

*क्षेत्र वासियों को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पमशाला से सराईटोला मार्ग निर्माण की मिली मंजूरी, 23 करोड़ 96 लाख की लागत से होगा सड़क का निर्माण……*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।इसी कड़ी में जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के एक और महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है।जिले के फरसाबहार–तपकरा मार्ग पमशाला से सराईटोला पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।यह मार्ग लगभग 11.50 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें पुल-पुलिया निर्माण का कार्य भी शामिल है। इस परियोजना के लिए राज्य शासन ने 23 करोड़ 96 लाख की राशि स्वीकृत की है।इस सड़क निर्माण की स्वीकृति से न केवल ग्रामीण अंचल को मजबूत और सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध होगी, बल्कि आसपास के ग्रामीणों को यातायात और संपर्क साधनों में बड़ी सहूलियत मिलेगी। सड़क निर्माण से किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास और अधिक गति पकड़ेगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। जशपुर जिले के विकास कार्यों की यह नई कड़ी मुख्यमंत्री की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें हर गांव और हर इलाके तक बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने का संकल्प है।

*मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा जागरूकता और प्रोत्साहन अभियान में हुए शामिल, उत्कृष्ट वेंडरों को किया सम्मानित, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत राज्य सरकार की 1.85 करोड़ रुपये की सब्सिडी का ऑनलाइन अंतरण*

0

*प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता ऊर्जा उत्पादक के साथ-साथ बन रहे हैं ऊर्जा दाता : मुख्यमंत्री श्री साय*

*पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत राज्य सरकार की 1.85 करोड़ रुपये की सब्सिडी का ऑनलाइन अंतरण*

*मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक जागरूकता के लिए सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी*

*मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा जागरूकता और प्रोत्साहन अभियान में हुए शामिल, उत्कृष्ट वेंडरों को किया सम्मानित*

रायपुर, 08 सितंबर 2025// प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता अब केवल ऊर्जा उत्पादक ही नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता भी बन रहे हैं। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा के लक्ष्य की प्राप्ति के संकल्प को तीव्र गति से पूर्ण करने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता और प्रोत्साहन अभियान को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सौर ऊर्जा के फायदों, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और इसके अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी के विषय में लोगों को जानकारी देने और जागरूक करने के उद्देश्य से सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने 618 उपभोक्ताओं के खातों में प्रत्येक को 30 हजार रुपये की दर से कुल 1.85 करोड़ रुपये की राज्यांश सब्सिडी का ऑनलाइन अंतरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ता प्रदूषण हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2070 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य निर्धारित किया है और छत्तीसगढ़ इस लक्ष्य की प्राप्ति में पूरे समर्पण और क्षमता के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए हॉफ बिजली बिल से आगे बढ़ते हुए मुफ्त बिजली की ओर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इसे हर्ष का विषय बताते हुए कहा कि प्रदेशवासी इस योजना के महत्व को समझते हुए स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आमजन से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के लोगों को भी इस योजना से जोड़ें और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में प्रदेश को अग्रसर बनाने में योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उपभोक्ताओं को सब्सिडी उपलब्ध करा रही हैं। साथ ही बैंकिंग व्यवस्था के माध्यम से आसान वित्तीय सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उपभोक्ताओं को पूर्ण रूप से मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत आज लाभार्थियों को लेटर ऑफ अवार्ड प्रदान किए गए हैं। इन योजनाओं से उपभोक्ता स्वयं सौर ऊर्जा का उत्पादन कर बिजली का विक्रय कर रहे हैं और साथ ही सस्ती बिजली का लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सौभाग्य योजना के माध्यम से हर घर बिजली पहुँचाने का संकल्प लिया था। उस समय देश के 18 हजार गाँव अंधेरे में थे और आज उन सभी गाँवों तक बिजली पहुँच चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब देश स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ में बिजली उत्पादन क्षमता केवल 1,400 मेगावाट थी, जबकि आज प्रदेश 30,000 मेगावाट का उत्पादन कर रहा है और पड़ोसी राज्यों को भी बिजली उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि नई उद्योग नीति के अंतर्गत ऊर्जा क्षेत्र में 3.50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू संपादित हुए हैं और आने वाले समय में प्रदेश की ऊर्जा उत्पादन क्षमता और भी बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएँ और स्वच्छ ऊर्जा के लक्ष्य की प्राप्ति में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष राजनांदगांव से आए कक्षा 12वीं के छात्र श्री प्रथम सोनी ने सौर ऊर्जा की विशेषताओं और शासन द्वारा इसे बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘इम्पैक्ट ऑफ डिस्ट्रीब्यूटेड रिन्यूएबल एनर्जी ऑन ग्रिड स्टेबिलिटी’ तथा ‘एग्रीवोल्टाइक्स परफार्मर हैण्डबुक’ का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में विशेष भूमिका निभाने वाले उत्कृष्ट वेंडरों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, क्रेडा के चेयरमैन श्री भूपेंद्र सवन्नी, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, क्रेडा के सीईओ श्री राजेश राणा, भारतीय सौर ऊर्जा महासंघ के अध्यक्ष श्री सुमन कुमार, तीनों पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशक सहित बड़ी संख्या में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या दूर करने 102 ट्रांसफार्मर स्वीकृत, अंधेरे की समस्या से मुक्त हो कर विकास की उजाले की ओर बढ़े कदम*

0

जशपुरनगर। ट्रांसफार्मर की कमी जशपुर जिले में विद्युत व्यवस्था की सबसे बड़ी समस्या थी।गांव में ट्रांसफार्मर बिगड़ जाने से उसे बदलना मुश्किल हो जाया करता था।खासकर ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर ना लगने लो वोल्टेज की समस्या की शिकायते भी मिल रही थी। इस समस्या से जिले को मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले में ट्रांसफार्मर की उपलब्धता सुनिश्चित की। जिले में विद्युत वितरण व्यवस्था को सुदृढ करने ले लिए बीते 21 माह में 102 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किये गए हैँ।विभाग के अधीक्षण अभियंता केव्ही मैथ्यु ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर ग्रामीण अंचल में सर्वें का काम जारी है। सर्वें में जहां भी ट्रांसफार्मर की आवश्यकता मिल रही है वहाँ तत्काल ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।

*लो वोल्टेज की समस्या हुई दूर जीवन की राह हुई आसान*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बीते 21 माह के दौरान जिले के ग्रामीण अंचल में विद्युत वितरण व्यवस्था में आए इस क्रांतिकारी बदलाव से लोगों के जीवन में सुखद हो गईं है। जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्र में रात के समय बिजली गुल रहने की समस्या खत्म हो गईं है। रात के समय बच्चों को पढ़ने के लिए टिमटीमाते लौ का सहारा नहीं लेना पड़ता है। सिंचाई के लिए किसानों को खेत में भरपूर बिजली मिल रही है। इससे विष्णु के सुशासन के प्रति लोगो का विश्वास और मजबूत हुआ है।

*कुनकुरी में 400 केव्ही का पांचवां उपकेंद्र होगा स्थापित, इसके अलावा दर्जन भर सब स्टेशन की भी मिली मंजूरी*

जिले में विद्युत व्यवस्था के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में 400 केव्ही क्षमता वाली छत्तीसगढ़ के पांचवे उपकेंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी है। इसके लिए तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर सरकार ने स्टेशन निर्माण के लिए बजट भी जारी कर चुकी है। जिला प्रशासन ने जमीन निर्धारण कर,आबंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस उप केंद्र के बन जाने से जिलेवासियो के साथ पड़ोसी राज्यों को भी बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।साथ ही हाल में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले में दर्जनों विद्युत सब स्टेशन की मंजूरी भी दे चुकी है,जिससे शहर से लेकर सुदूर वनांचल क्षेत्र में भी बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।

*राजनीति की आड़ में गुंडागर्दी कर रहे हैं नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील, जुरूडांड़ में कांग्रेसियों का असली चेहरा हुआ उजागर, असंवेदनशीलता की सारी हदें कर दी पार: सुनील गुप्ता*

0

*राजनीति की आड़ में गुंडागर्दी कर रहे हैं नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील, जुरूडांड़ में कांग्रेसियों का असली चेहरा हुआ उजागर, असंवेदनशीलता की सारी हदें कर दी पार: सुनील गुप्ता*

जशपुरनगर। बीते दिनों जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जुरूडांड़ में हुई भीषण सड़क हादसे से जशपुर सहित पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्भाग्यजनक दुर्घटना के पीड़ित परिवारों पर जब प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन सहायता करने में जुटी हुई थी,उस समय स्थानीय रहवासियों और पीड़ितों को बरगला कर कांग्रेसी अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे थे। लेकिन जुरूडांड़ के जागरूक ग्रामीणों ने उनके इस प्रयास पर पानी फेर दिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जुरूडांड़ मामले में कांग्रेस के गैर जिम्मेदाराना रवैये पर निशाना साधते हुए कही है। उन्होनें नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है लेकिन वे इस पद की गरीमा और मर्यादा को भूल कर गुंडे की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि कल तक जो विनयशील आरएसएस और बजरंग दल पर गुंडागर्दी का आरोप लगा रहे थे,उनकी गुंडागर्दी को जशपुर के साथ पूरे देश की जनता देख रही है। कांग्रेस अब जनता का भरोसा खो चुकी है, इसलिए अब केवल लाशों की राजनीति कर रही है।यह कृत्य न सिर्फ अनैतिक और अमानवीय है, बल्कि अशांति फैलाने की साजिश है।उन्होंने अपील की कि ग्रामीण कांग्रेस के बहकावे में न आएं। गाड़ी चालक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुका है, मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज व मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।पूर्व जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस कभी प्रधानमंत्री मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करती है तो कभी गृहमंत्री अमित शाह पर ओछे वार करती है। अब तो हद यह है कि मौत पर भी राजनीति कर रहे हैं।सुनिल गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता की सेवा में खड़ी है, जबकि कांग्रेस केवल झूठ और नाटक कर जनता को गुमराह कर रही है। जनता समय आने पर कांग्रेस को इसका करारा जवाब देगी।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की थी घोषणा,पूरी होने पर शहर वासियों ने जताया आभार, सात करोड़ से बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहार…*

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहार*

*सात करोड़ से बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की थी घोषणा,पूरी होने पर शहर वासियों ने जताया आभार…*

  1. जशपुरनगर 30 अगस्त 25/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा अनुरूप जशपुर शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडीटोरियम निर्माण के लिए 7 करोड़ रूपये की स्वीकृति देते हुए बजट जारी कर दिया है। नगर पालिक के अधिकारी ने बताया कि इस निर्माण कार्य के लिए नगर सरकार ने तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर निविदा जारी कर दिया है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

*यह होगा आडोटोरियम से लाभ*

अभी तक जिला मुख्यालय में बड़े आयोजन के लिए जगह की कमी महसूस की जा रही थी। शहर में आयोजित होने वाले किसी भी बड़े सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक आयोजन का पूरा बोझ फिलहाल रणजीता स्टेडियम और वशिष्ठ कम्युनिटी हाल पर है। रणजीता स्टेडियम में स्ट्रोटर्फ ग्रास और एलईडी डिस्प्ले लगाने की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिलीप सिंह जूदेव स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान कर चूके है।
आडोटोरियम के बन जाने से शहरवासियो को एक अच्छा विकल्प मिल सकेगा।

*यहां बनेगा ऑडीटोरियम और मिलेगी ऐसी सुविधा*

आडोटोरियम का निर्माण शहर के सारुडीह मोड़ के पास बंद पड़े हुए दुग्ध संयंत्र के पीछे में किया जाएगा। इसके लिए ढाई एकड़ जमीन चिन्हकित कर लिया गया है। 500 सीट क्षमता वाले इस आडोटोरियम में पार्किंग के साथ बेहतर लाइट व्यवस्था और बुनियादी सुविधा उयलब्ध कराई जाएगी।

*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम कामारीमा के वार्ड क्रमांक 11 में पुनः बहाल हुई विद्युत आपूर्ति, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर विकासखंड बगीचा, ग्राम कामारीमा के वार्ड क्र. 11 में खराब ट्रांसफार्मर के कारण ठप पड़ी बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि विकासखंड बगीचा , ग्राम कामारीमा के वार्ड क्र. 11 (नागेशिया पारा ) में अधिकांश आबादी पहाड़ी कोरवा समुदाय की है। यहां के ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय को अवगत कराया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित है। इससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में विषैले जीवों का खतरा भी बना रहता है। कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की, जिसके तहत विद्युत विभाग द्वारा ग्राम कामारीमा के वार्ड क्र. 11 (नागेशिया पारा ) में ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। इससे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनसमस्याओं का तत्परता के साथ समाधान किया जाता है। विशेषकर बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से संबंधित समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है।

*सीएम कैंप कार्यालय बगिया में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान 56 आवेदन प्राप्त, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश….*

*सीएम कैंप कार्यालय बगिया में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान 56 आवेदन प्राप्त, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश….*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया अब आमजन के लिए उम्मीद और सहारा का केंद्र बन गया है।ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए यह कार्यालय वरदान साबित हो रहा है।सोमवार को मुख्यमंत्री निवास बगिया स्थित कैंप कार्यालय में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएँ और मांगें रखीं। ग्राम पंचायतों से आए लोगों ने मुख्य रूप से सामुदायिक भवन, रंगमंच निर्माण,राजस्व मामले,स्वास्थ्य सुविधाओं में सहयोग तथा अन्य बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़े मामले को लेकर पहुंचे थे।ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुँचाने में कठिनाई नहीं होती, क्योंकि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय इसके लिए एक सुगम और सशक्त मंच बन गया है।सीएम कैंप कार्यालय की ओर से प्राप्त सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार किया गया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी मामले को लंबित न रखा जाए और आवेदकों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।गौरतलब है कि अब केवल जशपुर जिले के ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों से भी ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुँच रहे हैं। यहाँ उनकी बातें न सिर्फ सुनी जाती हैं, बल्कि वास्तविक समाधान भी खोजा जाता है।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि बगिया कैंप कार्यालय अब उनकी आशाओं का केंद्र बन चुका है, जहाँ हर समस्या का गंभीरता और प्राथमिकता से समाधान किया जाता है।

*छत्तीसगढ़ के सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री ने नए जशपुर एक्सप्रेस का किया शुभारंभ, बिहान की 12 दीदियों को प्रदान किया ई-रिक्शा*

*छत्तीसगढ़ के सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

*मुख्यमंत्री ने नए जशपुर एक्सप्रेस का किया शुभारंभ*

*बिहान की 12 दीदियों को प्रदान किया ई-रिक्शा*

जशपुरनगर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन के दिन मुख्यमंत्री निवास बगिया में नए जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ कर बिहान योजना से जुड़ी 12 दीदियों को राखी का उपहारस्वरूप ई-रिक्शा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिला गिलसोनिका पाण्डे की ई-रिक्शा पर बैठकर बगिया निवास परिसर में सफर भी किया। ई-रिक्शा पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है, इसकी परिचालन लागत भी कम होती है। इसके माध्यम से महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में भी अपनी भूमिका निभा सकेंगी। यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी और वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि वे छत्तीसगढ़ के सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज यहाँ स्व-सहायता समूह से जुड़ी बहनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने ई-रिक्शा वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 18 लाख आवास का कार्य तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। इसको आगे बढ़ाते हुए आवास प्लस प्लस के तहत जिसके पास 5 एकड़ असिंचित भूमि, 2.50 एकड़ सिंचित भूमि, टू व्हीलर और 15 हजार की आमदनी है उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना ने माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी में इजाफा के लिए तेंदू पत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपए किया गया है। गांव में ही बैंकिंग की सुविधा मिले इसके लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। आगामी पंचायत दिवस को सभी ग्राम पंचायतों में इसे शुरू करने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां के तहत नवाचारों का बेहतर उपयोग कर पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक केंद्रित बनाया गया है। दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों किए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत बस सेवा शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज खोले जाएंगे। इस अवसर पर कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा,श्री उपेन्द्र यादव, श्री गणेश जैन, श्री रवि यादव मौजूद रहे।

*महिलाएं जिले के इस रूट पर ई-रिक्शा का करेंगी परिचालन*

फरसाबहार में प्रतिमा भगत द्वारा फरसाबहार -कन्दईबहार- अमडीहा- तपकरा मार्ग पर परिचालन किया जाएगा। इसी तरह मदनावती द्वारा लवाकेरा- अमडीहा- पुराईनबंध- समडमा -तपकरा मार्ग पर, राजकुमारी पैंकरा द्वारा तपकरा- कन्दईबहार- तुबा- फरसाबहार मार्ग पर उर्मिला भगत खुटगांव- सिंगीबहार- साजबहार- तपकरा मार्ग पर परिचालन करेंगी।

दुलदुला में बिंदेश्वरी देवी द्वारा कोसा-दुलदुला- विपतपुर -छेरडांड पर परिचालन किया जाएगा। इसी तरह पार्वती साय द्वारा कोसा- दुलदुला-पतराटोली-लोरो-बम्हनी मार्ग पर, संगीता देवी द्वारा छेरडांड- लोरो-बम्हनी-कस्तुरा मार्ग पर और बिमला देवी छेरडांड-दुलदुला- लोरो- पतराटोली मार्ग पर परिचालन करेंगी।

कांसाबेल में गिलसोनिका पाण्डे द्वारा टांगरगांव- हथगडा- कांसाबेल मार्ग पर परिचालन किया जाएगा। इसी तरह तियासो पैंकरा द्वारा बांसबहार- दोकडा-पुसरा-खुंटीटोली -कांसाबेल मार्ग पर नीता रवानी द्वारा कटंगखार-दोकडा- बन्दरचुंआ- कांसाबेल मार्ग पर और अंगावती बाई देवरी- दोकडा-छाताबर- कांसाबेल मार्ग पर परिचालन करेंगी।

*राजकुमार चौहान को मिली नई उम्मीद और राहत, कहा–अब जिंदगी में जागी है नई उम्मीद, सिकलसेल बीमारी से पीड़ित राजकुमार को मिली ट्राई सायकल और आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता बनी सहारा……*

*राजकुमार चौहान को मिली नई उम्मीद और राहत, कहा–अब जिंदगी में जागी है नई उम्मीद, सिकलसेल बीमारी से पीड़ित राजकुमार को मिली ट्राई सायकल और आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता बनी सहारा……*

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर यह साबित हुआ है कि जब नेतृत्व संवेदनशील हो, तो शासन वास्तव में आमजन की जिंदगी को छूता है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इसी संवेदनशील पहल ने कांसाबेल तहसील के ग्राम भूरसा निवासी राजकुमार चौहान को नई उम्मीद और राहत दी है।राजकुमार चौहान, उम्र 35 वर्ष, एक गरीब ग्रामीण युवक हैं, जो सिकलसेल बीमारी से वर्षों से पीड़ित हैं। यह बीमारी उन्हें इस हद तक कमजोर कर चुकी थी कि स्वाभाविक रूप से चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया था।आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं थी कि वे इलाज या सहायता के लिए कहीं बड़े स्तर पर प्रयास कर पाते।ऐसे में, उन्होंने एक आस लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास स्थित सीएम कैंप कार्यालय, बगिया पहुंचकर अपनी समस्या रखी।राजकुमार ने बताया कि उन्हें ट्राई सायकल की आवश्यकता है ताकि वे थोड़ी-बहुत आवाजाही कर सकें और साथ ही इलाज व दवाइयों के लिए आर्थिक सहयोग की भी जरूरत है।मुख्यमंत्री श्री साय ने न सिर्फ उनकी बात को संवेदनशीलता से सुना, बल्कि त्वरित कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये की मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि और एक नई ट्राई सायकल उपलब्ध कराई। यह सहायता राजकुमार के लिए केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। राजकुमार चौहान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति भावुकता के साथ आभार प्रकट किया।

*कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, बनेगा प्रदेश का पांचवां सबसे बड़ा सबस्टेशन,मिली स्वीकृति, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हो रहा जशपुर जिले में विद्युत अधोसंरचना का तीव्र विकास, हर्राडांड में बनेगा 400/220 केवी क्षमता का मेगा सबस्टेशन, सैकड़ों गांवों को मिलेगा लाभ*

*कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, बनेगा प्रदेश का पांचवां सबसे बड़ा सबस्टेशन,मिली स्वीकृति*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हो रहा जशपुर जिले में विद्युत अधोसंरचना का तीव्र विकास*

*हर्राडांड में बनेगा 400/220 केवी क्षमता का मेगा सबस्टेशन, सैकड़ों गांवों को मिलेगा लाभ*

 

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की अधोसंरचना को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में तेज़ी से कार्य हो रहा है। जिले की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अब कुनकुरी के हर्राडांड में 400/220 केवी क्षमता का विशाल सबस्टेशन स्थापित किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ राज्य का पांचवां सबसे बड़ा विद्युत सबस्टेशन होगा।

यह मेगा प्रोजेक्ट जिले के साथ-साथ पूरे संभाग की विद्युत आपूर्ति को स्थायित्व और निरंतरता प्रदान करेगा। बिजली की आवक-जावक में आने वाली बाधाएं दूर होंगी, वोल्टेज में स्थिरता आएगी और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। इस सबस्टेशन के स्थापना हो जाने से जिले के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में निर्बाध बिजली पहुंच सकेगी,कृषि, घरेलू और औद्योगिक क्षेत्रों को मजबूत विद्युत आपूर्ति मिलेगी, साथ ही औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और नई इकाइयों को निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित होगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में हर घर, हर खेत और हर उद्योग तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचे। इस दिशा में यह 400 केवी सबस्टेशन एक मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में 132/33 केवी के भी कई सबस्टेशन स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें बगीचा, झिकी और फरसाबहार शामिल हैं।विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस सबस्टेशन की स्थापना से जशपुर जिले में पहली बार 400 केवी क्षमता का ग्रिड उपलब्ध होगा, जिससे पूरे क्षेत्र में पावर लोड का बेहतर मैनेजमेंट संभव हो सकेगा।