*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर रूप से बीमार मासूम के इलाज के लिए दी आर्थिक सहायता, अब रांची के अस्पताल में होगा इलाज, सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में परिजनों ने लगाई थी गुहार….*
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन प्रस्तुत किए जाने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना (MVSSY) के अंतर्गत गंभीर रूप से बीमार मासूम रेणुका खलखो जिला सरगुजा निवासी के उपचार हेतु 95,500 की राशि स्वीकृत की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के अनुशंसा पर राज्य नोडल एजेंसी द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार इस मासूम के श्वसन संबंधी गंभीर बीमारी के उपचार के लिए रानी हॉस्पिटल, रांची झारखंड में इलाज हेतु यह सहायता राशि मंजूर की गई है।
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मिली इस त्वरित स्वीकृति से जरूरतमंद परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनहितैषी दृष्टिकोण के चलते गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें बेहतर उपचार मिल सके।मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से लगातार पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राथमिकता के साथ शासन तक पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे जरूरतमंद परिवारों को शीघ्र स्वास्थ्य सहायता का लाभ मिल रहा है।
