*मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 1 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से बोखी से झारपारा बस्ती होते हुए सहसपुर मार्ग तक बनी सड़क* *सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से लगाई थी गुहार…*

विज्ञापन

*ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, सड़क निर्माण से आवागमन हुआ सुगम*

*मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 1 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से बोखी से झारपारा बस्ती होते हुए सहसपुर मार्ग तक बनी सड़क*

*सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से लगाई थी गुहार*

जशपुरनगर। जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है। बोखी से झारपारा बस्ती होते हुए सहसपुर मार्ग तक सड़क का निर्माण पूरा होने से अब क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से क्षेत्र की कई बस्तियों का संपर्क सुगम हुआ है।ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष अपनी मांग रखी थी। ग्रामीणों की इस मांग पर सड़क निर्माण होने से अब लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिली है।

*सड़क बनने से ग्रामीणों को मिली आवागमन में बड़ी सुविधा*

बोखी से झारपारा बस्ती होते हुए सहसपुर मार्ग तक सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन के साथ ही दैनिक जरूरतों, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा होने लगी है। विशेषकर बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति के कारण होने वाली परेशानियों से भी राहत मिल गई है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति ग्रामीणों ने जताया आभार*

सड़क निर्माण कार्य पूरी होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है। यह मार्ग क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।