*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेशवासियों में हर्ष, बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में होंगी शामिल…*

विज्ञापन

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेशवासियों में हर्ष, बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में होंगी शामिल…

 

रायपुर,छत्तीसगढ़। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के आगमन पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

राष्ट्रपति जी की ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में गरिमामयी उपस्थिति छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। बस्तर दशहरा अपनी अनूठी परंपराओं, जनजातीय आस्था और जनसहभागिता के लिए देशभर में विशिष्ट स्थान रखता है।

मुरिया दरबार बस्तर की लोकतांत्रिक परंपराओं, जनजातीय समाज की सामूहिक सहभागिता और स्थानीय जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण मंच है। राष्ट्रपति जी की उपस्थिति से इन सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को और अधिक व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, जनजातीय गौरव और परंपराओं को सम्मान देने वाला यह अवसर प्रदेश की विशिष्ट पहचान को रेखांकित करता है। साथ ही, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को आगे बढ़ाने और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में भी प्रेरणादायी साबित होगा।