*बेटियों के सपनों को नई उड़ान दे रही सुशासन सरकार, रानी दुर्गावती योजना से मिलेगा ₹1.50 लाख का संबल: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…*
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में रानी दुर्गावती योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली पात्र बेटियों को ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव बेटियों की शिक्षा, आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की राह में बाधा न बने।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश की हर बेटी सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, यही सरकार की प्राथमिकता है। बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रानी दुर्गावती योजना एक महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्यमंत्री श्री साय का संकल्प है—हर बेटी सशक्त बने, आत्मनिर्भर बने और अपने सपनों को नई उड़ान दे।
