*सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति ने वार्षिक उत्सव को यादगार बना दिया।* *अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।*

विज्ञापन

*जोगपाल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव*

*सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति ने वार्षिक उत्सव को यादगार बना दिया*

*अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला*

दिनांक 05 जनवरी 2025/ जोगपाल पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा नेगी और श्री डी.एस. नेगी एवं विशेष अतिथि के रूप में स्कूल के अध्यक्ष श्री कुलवंत सिंह भाटिया, डायरेक्टर श्री शरणजीत सिंह भाटिया और प्रिंसिपल श्री शंकर कुमार शामिल हुए।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों के द्वारा गणेश वंदना की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात फनी डांस, ओडिसी नृत्य, छत्तीसगढ़ी नृत्य, शिव वंदना, लावणी नृत्य और भांगड़ा जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर श्री शरणजीत सिंह भाटिया ने स्कूल की स्थापना से लेकर अब तक के सफर और शिक्षा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। श्रीमती सीमा नेगी और श्री डी.एस. नेगी ने बच्चों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेरणादायक शब्दों से प्रोत्साहित किया। स्कूल के प्राचार्य श्री शंकर कुमार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।