*सेंट जोसेफ इंग्लिश मिडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन, अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व डीडीसी सालिक साय हुए शामिल, कहा प्रदेश की साय सरकार के नेतृत्व में बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा मिल सके इसके लिए उठाए जा रहे हैं विशेष कदम……..*

विज्ञापन

*सेंट जोसेफ इंग्लिश मिडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन, अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व डीडीसी सालिक साय हुए शामिल, कहा प्रदेश की साय सरकार के नेतृत्व में बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा मिल सके इसके लिए उठाए जा रहे हैं विशेष कदम……..*

जशपुर।सेंट जोसेफ इंग्लिश मिडियम स्कूल कांसाबेल में 2024 का वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे नृत्य, गायन, नाटक, एवं कविताओं के माध्यम से विद्यालय के वार्षिक उत्सव की रंगीन और समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया।

वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य श्री सालिक साय ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर शिक्षा और सामाजिक योगदान के महत्व पर अपने विचार साझा किए,उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा में गुणवत्ता लाने अनेक कई योजनाएं बनाई जा रही है,जिससे बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा मिल सके। विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल राम और भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री भूषण वैष्णव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित सभी बच्चों तथा उनके परिवारों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों की उपस्थिति

इस उत्सव के आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री एडमोन बड़ा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, विद्यालय के सभी अभिभावक भी इस मौके पर उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने अपनी नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें शैक्षिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।